#MGGS गांधी पदस्थापन प्रकरण में जिस तरह से डेट पर डेट दी जो कि सत्य नहीं हुई उनकी जांच पड़ताल करने पर इसी निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि शिक्षा सचिव महोदय जो डेट देते हैं वो अपने आंकलन के बाद देते हैं लेकिन निदेशालय में ऐसे कौन हैं जो पदस्थापन होने में लेट लतीफी कर रहे हैं जिसकी वजह से विभाग को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है पदस्थापन के इच्छुक शिक्षक भी हर दिन परेशान हो रहे हैं मेरे भाई शक्ति और राजेश पलशानिया जो बीकानेर निदेशालय पर धरने में बैठे हैं उनको भी परेशानी हो रही है। मुझे लग रहा है जो व्यक्ति लिस्ट को रोकने का काम कर रहे हैं वह किसी दूसरी संस्थाओं को फायदा पहुंचाना चाहते हैं मैं उनसे कहना चाहूंगा महात्मा गांधी विद्यालय में पदस्थापन की लिस्ट जल्द से जल्द जारी करें वरना मुझे भी बीकानेर आकर धरने में शामिल होना पड़ेगा और तब फिर आपको लिस्ट जारी करनी पड़ेगी।
@SKT_Chaudhary
@hemantkumarnews@madandilawar
जिन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को भाजपा सरकार बंद करना चाहती थी, जहां एक साल से ज्यादा समय तक इन स्कूलों में शिक्षकों की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इन्हीं स्कूलों से आज जयपुर की बेटी ने इतिहास रचा है, जो भाजपा सरकार को आईना दिखाने के लिए काफी है।
राशि प्रजापति, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जयपुर की छात्रा ने 10वीं परीक्षा में 99.50% अंक प्राप्त कर न सिर्फ क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि सरकार को कड़ा संदेश देने का काम भी किया है। बीटिया की इस उपलब्धि के लिए मैं तहेदिल से उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ।
राशि ने न सिर्फ अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया, बल्कि उन सभी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के महत्व को सिद्ध कर दिया जिन्हें भाजपा सरकार और मंत्री महोदय बंद करने की साजिशें रच रहे थे।
कांग्रेस सरकार द्वारा खोले गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल अब बच्चों के सपनों की नींव और उज्ज्वल भविष्य का द्वार बन रहे हैं। राशि की सफलता सिर्फ एक परीक्षा में टॉप करना नहीं, बल्कि यह एक प्रणाली को जवाब देना है जो प्रतिभा को अवसर देने की बजाय उसे अनदेखा करना चाहती है।
भाजपा सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पंगु बनाने पर तुली है, शिक्षा के प्रति सरकार का यह रवैया घोर संवेदनहीनता को इंगित करता है।
विभाग की अकर्मण्यता देखिए.. बिना शिक्षकों के पूरा सत्र निकाल दिया, बिना पढ़ाई के बच्चों को बोर्ड की परीक्षाएं दिलवा दीं और अब राज्य स्तरीय वार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित करवाने जा रहे हैं।
परीक्षा के 8 महीने बाद भी महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों का पदस्थापन नहीं होना बताता है कि इस सरकार की न तो नीति सही है, और न ही नीयत।
इस सरकार में स्कूलों में शिक्षक नहीं है
शिक्षा में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट नहीं है
शिक्षा में नवाचार के लिए कोई विचार नहीं है
बच्चों के लिए यूनिफॉर्म और किताबें नहीं है
बच्चों के लिए खेलने के लिए स्पोर्ट्स किट नहीं है
शिक्षा में प्रदेश को नंबर-1 बनाने के लिए नीति नहीं है
भाजपा सरकार में अगर कुछ है.. तो सिर्फ हल्की बयानबाजी, ओछी टिप्पणियां और पूर्ववर्ती सरकार को कोसना है।
प्रदेश के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम और विवेकानंद मॉडल स्कूलों में हजारों शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण आज भी इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई। लाखों विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र बिना शिक्षकों के गुज़र गया और अब बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
6 महीने पहले चयनित शिक्षकों ने परीक्षा पास की थी, फिर भी वे अब तक अपनी नियुक्ति के इंतजार में सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। आखिर क्यों?
क्या भाजपा सरकार को शिक्षा की कोई परवाह नहीं? क्या यह सरकार योग्य शिक्षकों और मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर रही?
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, शिक्षा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास की नींव है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द इन शिक्षकों की नियुक्ति की जाए ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
अब अनदेखी नहीं चलेगी, शिक्षक और विद्यार्थी दोनों न्याय के हकदार हैं!
#शिक्षकों_को_न्याय_दो #विद्यार्थियों_का_भविष्य_बचाओ #शिक्षा_बचाओ #राजस्थान_की_आवाज़
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पदस्थापन हेतु भाजपा सरकार ने स्वयं विभागीय कार्मिकों की परीक्षा करवाई पर 5 माह बितने के पश्चात भी उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई जिससे हजारों शिक्षक कल जयपुर कूच कर रहे हैं लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है, मैं सरकार से यह अपील करता हूँ कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में जल्द पदस्थापन किया जाए।
@BhajanlalBjp@RajCMO
निर्लज्जता और निकम्मेपन की हद है !
प्रदेश के लिए शर्म की बात है कि भाजपा सरकार की अनदेखी से हमारे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है एवं शिक्षक सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
पूरा शैक्षणिक सत्र बीत गया, बोर्ड परीक्षाएं सिर पर है लेकिन भाजपा सरकार अब तक स्कूलों में शिक्षक नहीं लगा पाई।
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 17 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। भाजपा सरकार ने 6 महीने पहले विभागीय कार्मिकों की परीक्षा करवाई, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं दे पाई जिसके खिलाफ कल हजारों शिक्षक जयपुर कूच कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से आग्रह करता हूं कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम और विवेकानंद मॉडल स्कूलों में जल्द से जल्द शिक्षकों का पदस्थापन किया जाए।
भाजपा सरकार निजी संस्थाओं को बढ़ावा देने के मक़सद से पिछले एक साल से महात्मा गांधी विद्यालयों में पढ़ रहे 6 लाख 90 हज़ार ग़रीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, ना कोई शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है और ना ही महात्मा गांधी स्कूलों के लिए आगामी भविष्य के लिए इनके पास कोई रणनीति है।
इनका सिर्फ़ एक ही मक़सद है अंग्रजी माध्यम विद्यालयों को बंद करो और गाँव ग़रीब के बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम से वंचित रखो।