आज रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू जी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री के. हरि जी, रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा जी एवं झारखंड युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री कुमार गौरव जी एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छात्र-युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान युवा कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारियों तथा स्थानीय युवा साथियों से संवाद कर JPSC–JSSC भर्ती, पेपर लीक सहित उनकी न्यायोचित मांगों एवं समस्याओं को जाना, छात्र हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए कांग्रेस परिवार सदैव प्रतिबद्ध है। @RahulGandhi@SachinPilot@INCIndia
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित स्थानांतरण की न्यायोचित मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे ये शिक्षक अपने परिवारों से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे में उनकी पारिवारिक एवं मानवीय परिस्थितियों को समझते हुए स्थानांतरण की मांग का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य सरकार से अनुरोध है कि शिक्षकों की जायज मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले तथा पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करे। @BhajanlalBjp@RajCMO
भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व निर्देशानुसार आज रांची में JPSC-JSSC आंदोलनरत अभ्यर्थियों की मांग के समर्थन में युवा कांग्रेस के साथियों के साथ मौजूद रहूंगा और निष्पक्ष भर्ती, पेपर लीक की CBI जाँच तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की उनकी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करूंगा। @IYC
संगरिया में 14 (मिसिंग लिंक एवं नाॅन पेचेबल) सड़को के निर्माण कार्यो के लिए 11 करोड़ 15 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
सड़कों को सुदृढ़ करने, आवागमन को सुगम बनाने तथा संगरिया के प्रत्येक ग्राम व ढ़ाणी तक गुणवत्तापूर्ण सड़क पहुंचाने के संकल्प के साथ पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूँ। #संगरिया_मेरा_परिवार
आज संगरिया ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर चर्चा की तथा संगरिया ब्लाॅक के नव-नियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्षों को शपथ ग्रहण करवाकर नव-दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस से जिला प्रभारी सुनील लारा जी, गुरदीप चहल जी, गौरीशंकर थोरी जी, उसनाक जी, पीसीसी सदस्य जसविंदर वान्दर जी, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर गोदारा जी, नगर अध्यक्ष संजीव सोनी जी व कांग्रेस नेतागण मौजूद रहे।
@RahulGandhi@SachinPilot@INCIndia
छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। मैं हमेशा से छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में रहा हूँ।
सरकार आखिर किन कारणों से पंचायत, नगरपालिका और छात्रसंघ चुनावों से बच रही है? कहीं न कहीं सरकार को यह डर सता रहा है कि चुनाव हुए तो जनता और युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आ जाएगा।
— श्री @SachinPilot जी
भीलवाड़ा में श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर प्रांगण, समेलिया धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना संगम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम संयोजक श्री अमरचंद विश्नोई जी व समस्त कमेटी का स्नेह, सम्मान और आदर-सत्कार के लिए हृदय से आभार।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर जीवन में ज्ञान, संस्कार और सही मार्गदर्शन देने वाले सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
लोकतंत्र में छात्र सवाल उठाते हैं और सरकारें जवाब देती हैं—उनके सामने बंदूकें नहीं तानी जाती। बिहार में रोजगार, पारदर्शी भर्ती और अपने भविष्य की मांग कर रहे युवाओं के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा AK-47 के इस्तेमाल की घटना बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी युवाओं की आवाज को लाठी, भय और गोलियों के बल पर दबाया नहीं जा सकता। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर छात्रों से संवाद कर उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। मैं इस शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
आज संगरिया जन-कार्यालय पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजीव सोनी जी की अध्यक्षता में आयोजित, संगरिया शहर के नव-नियुक्त वार्ड अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी वार्ड अध्यक्षों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान समस्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। हमें पूर्ण विश्वास है की आप सभी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। @RahulGandhi@SachinPilot@INCIndia
पूरे देश के छात्रों को बहुत-बहुत बधाई।
हम आप सब पर गर्व करते हैं, उन सभी युवाओं और छात्रों को सलाम, जो सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए अडिग खड़े रहे। अभी भी दो जरूरी माँगें बाकी हैं — प्रधानमंत्री को छात्रों और देश के भविष्य का सम्मान करते हुए माफी माँगनी चाहिए तथा छात्रों पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
किसान, मजदूर, गरीब, युवा… इस सरकार ने जिन्हें कुचला और दबाया है, उन सबके लिए सच्ची हिम्मत यही है कि वे संवैधानिक तरीके से अपनी गरिमा के लिए खड़े रहें। @RahulGandhi
जब सत्ता ने छात्रों की आवाज दबानी चाही, तब नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी उनकी आवाज बनकर मजबूती से खड़े रहे।
NEET-UG पेपर लीक से पीड़ित विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों से मुलाकात हो, व्हिसलब्लोअर से संवाद हो या संसद से सड़क तक संघर्ष—राहुल जी ने हर मंच पर युवाओं के न्याय की लड़ाई लड़ी है।
जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, यह संघर्ष जारी रहेगा।
@RahulGandhi@INCIndia
‘प्रियंका की पाठशाला’
ये OTS का सुझाव फ़्री है। कोई भी चैनल इस्तेमाल कर सकते हैं।
सच में विपक्षी पार्टी काँग्रेस की सांसद @priyankagandhi ने क्या क्लास लगा दी! सुनिए