हर छत पर सोलर, हर घर में ऊर्जा
का सपना हो रहा साकार! ☀️🏠
आज देश के 40 लाख से अधिक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं, जिससे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।
भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक राष्ट्र बन चुका है। 🌍
विश्व पर्यावरण दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये हम सब मिलकर अपनी पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाने का संकल्प लें एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
#WorldEnvironmentDay
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
🙏🏽 💐 🙏🏽
गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना जागरण हेतु समर्पित किया।
@RSSorg@friendsofrss
महान समाजवादी नेता, प्रखर जननायक, निर्भीक योद्धा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
🙏🏽 💐 🙏🏽
जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
#GeorgeFernandes
जनसेवा के 12 वर्ष — विश्वास, विकास और नए भारत का स्वर्णिम अध्याय
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की
12 साल • विश्वास का • विकास का • नए भारत का 🇮🇳 #ModiHaiToMumkinHai
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर आइए हम सभी संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को ऐसा सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण मिले, जहाँ वह अपने सपनों को पंख दे सके, अपनी प्रतिभा को निखार सके और जीवन में अपनी असीम संभावनाओं को साकार कर सके।
मन की बात, जन-जन की आवाज़ 🇮🇳
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
🗓 दिनांक: 31 मई, 2026, रविवार
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
#MannKiBaat
सत्य, सेवा और बलिदान की अद्भुत मिसाल
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और मानवता की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐 💐 💐
गोवा विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे तथा देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान को और सशक्त बनाए, यही मेरी मंगलकामना है।
किसानों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणा का पर्याय है।
मां भारती की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी, राष्ट्रवाद के प्रखर स्वर, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन 🙏🏽
अधिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अत्यंत दुर्लभ और पुण्यदायी 'पद्मिनी एकादशी' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा हम सब पर बनी रहे।
सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी चेतना की सशक्त स्वर-धार माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
साधन सीमित थे, परिस्थितियां कठिन थीं, फिर भी उनके धैर्य, दृढ़ता और मौन तप ने एक ऐसे परिवर्तन की नींव रखी, जिसने समाज को नई दिशा दी।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 'आजाद हिन्द फौज' के संगठनकर्ता रास बिहारी बोस की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी राष्ट्रभक्ति और संघर्षपूर्ण विरासत प्रत्येक भारतीय को देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करती है।
स्वतंत्रता सेनानी, परम श्रद्धेय करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।
मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि के लिए आपने जीवन बलिदान कर दिया। आपका साहस युवाओं को अनंतकाल तक देश की सेवा और समर्पण के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
#करतार_सिंह_सराभा#KartarSinghSarabha
श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी जयंती पर उन्हें सादर नमन 🙏🏽 💐 💐 🙏🏽
उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और भारतीय विचारधारा के मूल्यों को समर्पित रहा।
भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, आधुनिक भारत के जनक एवं महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। 🙏🏽 🙏🏽 🙏🏽
समाज को रूढ़िवादी सोच एवं सामाजिक कुरीतियों से बाहर निकालने, महिलाओं के अधिकार सम्मान हेतु एंव प्रगतिशील भारत के निर्माण में योगदान स्मरणीय रहेगा।
‘राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस’ पर आतंकवाद से प्रभावित सभी परिवारों, निर्दोष नागरिकों तथा मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रहित सर्वोपरि, देश की सुरक्षा और एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लें।
#NationalAntiTerrorismDay