जख्म ताज़ा हैं अभी तक रिस रही हैं पट्टियाँ
जश्नेआज़ादी मना कर आये हैं जुम्मन मियाँ
सोग में लिपटी हुई है सुबह से बादेसबा
धूप अटकी है कहीं पर गुम्बदों के दरमियाँ
कत्ल बापू का यहाँ होगा अभी कितनी दफा
क़ातिलों को रास आती हैं यही खामोशियाँ
(१/२)
@SaketGokhale Their ecosystem believes that they don't need to write anything after Puranas, Manusmriti etc. They only claim how every scientific invention/development is rooted in these books. Unfortunately they can't even write a book on this. They imagine and spread NASA messages for that!
@navinjournalist साफ है बीजेपी/आरएसएस ने फैसला कर लिया है कि किसी भी तरह सत्ता में बने रहना है। सेना और अर्धसैनिक बलों को लोकतंत्र खत्म करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। शुरुआत दिमागी नक्सल जैसी बातों से की है लेकिन जल्दी ही हिंदू मुसलमान पर आएगी।
आज सुबह-सुबह यह पढ़ने को मिला। मन में गंगा सी बही। फिर यह भी दिखा कि गंगा को हमने कितना मैला कर दिया है! बिस्मिल्लाह बाबा जहाँ भी हों इस ओर न देखें तो ही अच्छा है!
कुछ महीने पहले बनारस गया था। अब वहाँ बहुत सारे Influencer बच्चे हैं। अपनी दुनिया में बहुत बड़े हैं, नाम, शोहरत कमा रहे हैं पर बड़े प्यार से मुझे एक बार से फिर मेरा बनारस दिखाते है मुझे। वो बनारस को मुझसे बेहतर जानते हैं। प्यार करते हैं शहर से। वो मुझे घुमाते हुए ले जा रहे थे कि अचानक मेरा जी हुआ बिस्मिल्लाह ख़ान साहब के घर जाऊँ। मोटरसाइकिलें मुड़ गईं। हम पहुँचे ख़ान साहब के घर।
जब घर का बाप इतना बड़ा आदमी हो जाता है जितने बड़े कि ख़ान साहब थे तो बच्चों के लिए लगभग असंभव होता है उस स्तर तक पहुँचना। घर उस स्थिति में नहीं था जिसमें बिस्मिल्लाह ख़ान साहब का घर होना चाहिए था। सीधे आदमी रहे होंगे जितना नाम, विद्या और इज़्ज़त कमाई उसके आस पास का भी पैसा नहीं कमा सके। उनकी तमाम albums बजती हैं आज भी पर जहाँ तक मुझे बताया गया कोई Royalty घर नहीं पहुँचती। उनके परिवार वालों ने बड़े प्यार से स्वागत किया। छत पर उनका कमरा था, वहाँ ले गए और मेरे लिए खोल दिया। एक कुर्सी थी, एक तख्त जिस पर वो सोते थे। एक आलमारी पर कुछ टूटी हुई शहनाइयाँ। इसी छत पर वो रियाज़ करते थे। मैं पता नहीं कितनी देर बैठा रहा। दीवारों पे ऐसा कुछ नहीं था जिसे देख पढ़ रहा होऊँ। रुआँसा हो गया मैं, जो कि जल्दी होता नहीं। लगा उन के साथ बैठा हूँ। बड़े बेमन से उठ के आया वहाँ से।
कई साल पहले बनारस गया था तो एक पत्रकार ने छोटी सी कहानी सुनाई उनकी। एक साक्षात्कार में पत्रकार मित्र ने उनसे पूछा कभी कभी आप शहनाई बजाते हुए मुस्कुराने लगते हैं, क्या चल रहा होता है मन में? उन्होंने कहा रोज रोज कहाँ सुर लगेला, जब लग जाला त मन प्रसन्न हो जाला’ ( रोज़ रोज़ कहाँ सुर लगता है, जब लगता है तो दिल ख़ुश हो जाता है)। ये वो शख़्स कह रहा था जिसकी उँगलियों से सुर कठपुतलियों की तरह नृत्य करते थे। ये कहानी एक बार मैंने सुनिधि चौहान को सुनाई। उसने मुँह दूसरी तरफ़ कर लिया और दस मिनट तक खामोश खड़ी रही। मैं भी।
कुछ महीने पहले यूरोप में मैं और मेरा दोस्त लंबी यात्रा पे सड़क पे थे। लंबी खूबसूरत सड़क। संगीत बज रहा था कार में। Jan Garbarek, Norway के महान Sax Jazz musician hain। उन्यासी साल के हैं अभी। जादू बिखेर रहे थे। Sax भी शहनाई के परिवार का यंत्र है सो मुझे ख़ान साहब याद आए। मैंने अपने फ़्रांसीसी दोस्त से पूछा बिस्मिल्लाह ख़ान को सुना है? उसने कहा नहीं। अगले तीन घंटे ख़ान साहब बज रहे थे यूरोप की सड़कों पे। दोस्त ने कौतूहल से पूछा ये Garbarek के पहले के हैं? मैंने बताया सन १९१६ की पैदाइश थी। मेरा दोस्त बोला ये तो वो सब कर के निकल गए जो बहुत बाद में हुआ पश्चिम में ।
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान साहब का घर टूट गया बनारस में। उधर से कोई सड़क गुज़रनी है। सड़कें भी ज़रूरी हैं। मुझे विश्वास है बनारस ने सब कुछ किया होगा उसे बचाने के लिए। बनारस और ख़ान साहब को बड़ा प्यार था एक दूसरे से। दुनिया भर में बुलाए जाते थे पर लौट के बनारस आते थे। कहते थे दुनिया भर में बनारस जैसी कोई जगह नहीं। उनका घर टूट गया। खैर अब तो टूट गया। बेहद ज़रूरी ही रहा होगा उसका टूटना तो कारण वो नहीं है ये लिखने का। ये तो अपने से छोटों के लिए लिखा है।
कारण ये है कि आप में से जो नहीं जानते उनको, जानिये, सुनिए, आगे की नस्ल को बताइए। माँ सरस्वती और भगवान शिव के उपासक थे। मौलाना भी थे। गंगा में नहा के मंदिर के पीछे बैठ के रियाज़ करते थे। देश का गौरव थे। उनको और उनके संगीत को अगली नस्ल तक ले जाने की ज़िम्मेदारी आपकी है। हमारी नस्ल तो उनका घर तक नहीं बचा सकी। ज़रूर कीजियेगा। वो धरोहर और ज़िम्मेदारी हैं हमारी।
ज़िंदाबाद।
@sabeer It's not just about fear. There is indeed a serious rot in the society and most people don't despise the corrupt. In their hearts they know they would do the same if given a chance.
@PTI_News He is really upping the ante and it's getting embarrassing for Modi. Going by the statements of Amit Shah and others he isn't ready to take the challenge at all. RG surely knows something big which we don't yet know. Modi knows.
@MANJULtoons दरअसल इन लोगों ने सभी मुसलमानों को घुसपैठिया कहना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में खुल्लमखुल्ला कहना शुरू कर देंगे -"भाइयों-बहनों, मुसलमानों को वोटर लिस्ट से हटाना चाहिए या नहीं?" मोदीजी के भाषण याद कीजिये "मंगलसूत्र छीन कर ले जाएंगे, दो में से एक भैंस मुसलमानों को दे देंगे!"
@PreetiChoudhry Isn't this shocking that the supreme court allowed an interim measure without checking its legality? But well, it's done by Justice Surya and Justice Bagchi so not surprising at all. For them voting right of millions of voters was just a 'can do it next time' matter!