Delighted to join the Golden Jubilee celebrations of Prashanti Kutiram in Bengaluru. Its efforts to integrate modern science with India's spiritual wisdom are commendable. https://t.co/CRe0lrSZZl
सरदार साहब का जीवन हर युवा के लिए त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा है। ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित ‘एकता दौड़’ से लाइव… https://t.co/8rm9MNgE2Z
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहस और प्रखर राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र का सादर नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले नेताजी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। जय हिंद!
आपका स्वास्थ्य आपकी सबसे बड़ी पूंजी है......
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय अपने सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को संकल्पित है। नियमित स्वास्थ्य जांच वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ रखने और बीमारियों की समय पर पहचान में मदद करती है।
किसी भी प्रकार के सहयोग और अधिक जानकारी के लिए एल्डर लाइन टोल-फ्री नंबर 14567 पर संपर्क करें।
#वरिष्ठनागरिक
#ElderCare
#ElderLine
#MSJE
@MSJEGOI
हमारे परिवार के आधार स्तंभ, पूज्य दादाजी स्वर्गीय श्री जीवनदास बागरी जी (दाऊ) की पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि प्रणाम नमन।
पूज्य दादाजी के आदर्श, संस्कार और आशीर्वाद सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें !!
"मैं अपने गांव की पहली बेटी हूं, जो किसी दूसरे राज्य में आकर जॉब कर रही हूं..."
इस बेटी ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को बताया कि कैसे वो अपने गांव की सीमाओं को तोड़कर बाहर निकली, और आज भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति का हिस्सा बनकर देश का भविष्य गढ़ रही है।
ये वीडियो देश की हर बेटी को देखना चाहिए… क्योंकि सपनों की कोई सीमा नहीं होती।
भारतीय संस्कृति के महान प्रचारक, ओजस्वी वक्ता, महान चिंतक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
राष्ट्रनिर्माण, युवा चेतना और आत्मविश्वास का उनका प्रेरणादायी संदेश सदैव हमें सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाता रहेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी जी की जयंती पर सादर नमन!
लोकतांत्रिक मूल्यों, संगठनात्मक कार्यशैली तथा जनहित के प्रति उनका समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
अपने संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ के छतरपुर जिले में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।प्रमुख क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस बैठक में स्थानीय लोगों के जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, संचार, प्रधानमंत्री आवास, किसान विकास, उज्ज्वला और अन्य जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
#छतरपुर
#टीकमगढ़
#मध्य_प्रदेश
@BJP4India@BJP4MP
मीरी-पीरी परंपरा के प्रवर्तक, धर्मरक्षा और शौर्य के प्रतीक सिख पंथ के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
धर्म,न्याय और मानवता की रक्षा का आपका स��देश सदैव हमें सत्य, साहस, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में आज निवाडी कलेक्ट्रेट सभागार म��ं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। संबंधित विभागों से जुड़े अधिकारियों को जन समस्याओं के ठोस समाधान और बुनियादी सुविधाएं सुलभ करवाने के निर्देश दिए।
दिशा की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विज़न के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने क�� हम सभी संकल्पित हों।
इस बैठक में राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, निवाडी के विधायक श्री अनिल जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश पटैरिया, जिला ��लेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत CEO,वन मंडलाधिकारी (DFO), जिला शिक्षा अधिकारी और श्री विवेक चतुर्वेदी एवं श्री अनुराग वर्मा सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
#टीकमगढ़
#निवाड़ी
#मध्य_प्रदेश
@BJP4India
@BJP4MP
त्रिपुरे त्वं जगन्माता त्रिपुरे त्वं जगत्पिता।
त्रिपुरे त्वं जगत् धात्री त्रिपुरायै नमोनमः।।
जबलपुर में विराजमान राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी जी के पावन चरणों में कोटि-कोटि वंदन। सबके लिए शुभता, संपन्���ता, समृद्धि और शांति की प्रार्थना है।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमारी मार्गदर्शक आदरणीय दीदी उमा भारती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका सेवाभाव और दूरदर्शी दृष्टिकोण सदैव हमें प्रेरित करता है। माँ पीतांबरा से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
@umasribharti
भगवान विष्णु के अनन्य भक्त, सृष्टि के प्रथम संदेश वाहक एवं धर्म रक्षण व लोक कल्याण के पुरोधा देवर्षि नारद जी की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाऍं।
देवर्षि नारद जी का जीवन हमें सत्य, भक्ति, सदाचार, उदारता और निरंतर ��नकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
नारी शक्ति को मिला सम्मान, मोदी सरकार का ऐतिहासिक वरदान! 🚩
दशकों का इंतज़ार खत्म हुआ! प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित होना केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों के सशक्तिकरण का संकल्प है।
अब देश की नीतियों के
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम #MannKiBaat का 132वाँ एपिसोड सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जिला प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र नाथ पाठक जी एवं जिला भाजपा के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री जी के
मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।