सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज लखनऊ में माँ गोमती के तट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची माताओं, बहनों और छठ व्रतियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की स्मारिका 'सनेश' का विमोचन और लोकगायिका 'पद्म श्री' श्रीमती मालिनी अवस्थी जी को सम्मानित भी किया।
छठी मइया से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुखमय एवं मंगलमय हो।
छठ महापर्व की आप सभी को हृदय से बधाई और इस आयोजन हेतु शुभकामनाएं।
असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर आज @GorakhnathMndr में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी का विधि-विधान से विशिष्ट पूजन-अर्चन किया।
श्री नाथ जी जन-जन को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
आप सभी को नव रात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। आदि शक्ति माता दुर्गे आप सभी की मनोकामना पूर्ण कर सबके जीवन में सुख समृद्धि एवम् उत्तम स्वास्थ्य का शुभाशीष प्रदान करें। जय माता दी!!🙏🙏
सम्पूर्ण विश्व को सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायक, परम् श्रद्धेय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न परम् श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं उन्हें कोटि कोटि नमन। 🙏🙏
भारत के महान् अभियन्ता, भारत रत्न, परम् श्रद्धेय मोक्ष गुण्डम विश्व श्वेरैया जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि कोटि नमन। 🙏
अभियंता दिवस ( इंजीनियर्स डे) की हार्दिक शुभकामनाएं!! 🙏
आप सभी महानुभावों को हर तालिका तीज एवम् गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान् भोलेनाथ जी, माता पार्वती जी, भगवान् गणेश जी की कृपा से आप के जीवन में सुख समृद्धि और अपार ख़ुशियों का वास हो। हार्दिक मंगल कामनाओं के साथ। 🙏🙏
भाई - बहन के असीम प्रेम एवम् स्नेह को समर्पित रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। परम् पिता परमात्मा प्रभु श्री कृष्ण जी हर भाई बहन के रिस्ते को सदैव मज़बूत और खुशहाल बनाए। हार्दिक मंगल कामनाओं के साथ!!🙏🙏