देर रात्रि 𝐍𝐃𝐀 सांसद वीणा देवी के मतदाता सूची में फर्जीवाडे से संबंधित एक और खुलासा:-
⛔️ श्रीमती वीणा देवी जी वैशाली से 𝐍𝐃𝐀 की सांसद है।
⛔️ इनके पास एक दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 - 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है।
⛔️ इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।
⛔️ इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।
⛔️ दो अलग-अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है।
⛔️ 𝐒𝐈𝐑 में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे।
⛔️ मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अलग साइन किए होंगे।
⛔️ इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि 𝐌𝐏 साहिबा ने ख़ुद साइन किए।
⛔️ चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए?
👉 क्या यह चुनाव आयोग द्वारा 𝐁𝐉𝐏-𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है?
👉 क्या बीजेपी का “𝐓𝐑𝐎𝐋𝐋 आयोग” बन चुका केंचुआ आयोग इनका 𝐅𝐚𝐜𝐭 𝐂𝐡𝐞𝐜𝐤 कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?
#TejashwiYadav #india #Bihar #RJD #ElectionCommission
My letter to PM Sh. @narendramodi Ji.
The decision to conduct the caste census can be a transformative moment in our nation's journey towards equality. The millions who have struggled for this census await not just data but dignity, not just enumeration but empowerment.
▪️Reservation in the private sector
▪️Reservation in contracts
▪️Reservation in the judiciary
▪️Proportional Reservation based on caste census data
▪️Full implementation of pending Mandal Commission recommendations
#CasteCensus
BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्वीकारा कि कंबल किशोर पांडे बीजेपी की B टीम ही नहीं बल्कि A और C टीम भी है। बीजेपी के समर्थक सामाजिक समूह और पदाधिकारी ही इनके अगल-बगल है। इनके निर्माता, निर्देशक और वित्तदाता भाजपाई है। सरकार को किरकिरी से बचाने एवं छात्रों के आंदोलन को कुचलने तथा संभ्रांत कोचिंग व पेपर माफिया को बचाने के लिए ही स्क्रिप्ट लिखी गयी।
पुलिस हिरासत में रहकर प्रेस वार्ता करना और शाम में जेल बंद होने के बाद भी रिहाई होना तथा एक दिन में कोर्ट का दो बार निर्णय बदलना यह जन्मजात श्रेष्ठता और प्रिविलेज नहीं है तो क्या है? दलित-पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के करोड़ों लोग इससे भी हल्के मामलों में जेलों में सड़ रहे है। नौकरशाही, मीडिया और न्यायपालिका जातिवाद के सबसे बड़े अड्डे है।
हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण की घटनाओं से पूरा बिहार हिल गया है। ये चंद दिनों में ही 100 से ज्यादा अपराधों की पूरी लिस्ट है जो अपने आप में बयां करती है कि बिहार में अपराधियों के मन में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और बिहार का राज, चौपट राज बन चुका है। #TejashwiYadav #Bihar #Crime
बहुजन समाज के हक़ की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करने वाले मा० नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के आह्वान पर एवं सामाजिक न्याय के स्तंभ आदरणीय श्री @laluprasadrjd के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल बिहार में बहुजनों के लिए आरक्षण को 65% किए जाने को नौवीं अनुसूची में नहीं डालने के विरोध में एवं देश भर में जातिगत आरक्षण जनगणना करवाने की मांग के साथ एवं केंद्र व बिहार की NDA सरकार की नीतियों के विरुद्ध कल दिनांक 01 सितंबर, 2024 को बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है।
कल आप सभी से अपील है कि आप बड़ी से बड़ी संख्या में इस धरना प्रदर्शन का हिस्सा बनकर एनडीए की केंद्र एवं राज्य सरकार को अपनी एकजुटता और ताकत के एहसास करवाएँ और बहुजन विरोधी नीतियों पर झुकने के लिए बाध्य करें।
#TejashwiYadav #Bihar
नीतीश सरकार और बिहार पुलिस का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है!
अपराधी पुलिस से घबराते नहीं हैं क्योंकि उन्हें नीतीश सरकार का संरक्षण प्राप्त है और इसी कारण से आम नागरिकों को बिहार पुलिस पर विश्वास भी नहीं है!
पुलिस का काम केवल अपराधियों की धरपकड़ ही नहीं है, आपराधिक मामलों की अच्छे से जाँच कर सभी सबूत जुटाना, मजबूत केस बनाना, मामले को न्यायालय में मजबूती से पेश करना भी एक आधुनिक पुलिस बल का काम होता है!
बिहार पुलिस तो पहले ही चरण में असफल सिद्ध हो जाती है, अपराधियों व संदिग्धों की धरपकड़ में ही असफल हो जाती है। ऐसे में बिहार में अपराधियों का दुःसाहस सातवें आसमान पर है।
@yadavtejashwi
#TejashwiYadav
#अपराध #Crime
आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नवादा, बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि मोदी जी आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएँगे कि:-
1. वो BJP के 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐢𝐭𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥, 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 और 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 को छुपाने के लिए हमेशा विपक्ष और विपक्षी नेताओं को ही भ्रष्टाचारी तथा घोटालेबाज क्यों बताते रहते है?
2. 𝐏𝐌 बताएँगे कि कैसे विपक्ष के सभी कथित भ्रष्टाचारी नेताओं ने 𝐂𝐁𝐈/𝐄𝐃/𝐈𝐓 की मदद से 𝐁𝐉𝐏 ज्वाइन की?
3. 𝐏𝐌 बताएँगे कि कैसे और क्यों कथित विपक्षी भ्रष्टाचारी कमल छाप साबुन से नहाने एवं नारंगी वाशिंग मशीन में धुलने के बाद बेईमान,भ्रष्ट और नकारे से ईमानदार, कर्मठ व सुयोग्य बन सभी केसों से बरी हो जाते है?
4. 𝐏𝐌 बताएँगे कि जाँच एजेंसियों की मदद एवं छापे के बाद 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐥 𝐁𝐨𝐧𝐝𝐬 के ज़रिए कैसे और क्यों बड़ी कम्पनियाँ हजारों करोड़ रुपए 𝐁𝐉𝐏 के खाते में डालती है?
5. 𝐏𝐌 बताएँगे की कोई भी विपक्षी नेता कितना भी ईमानदार, नौकरीदाता, समतावादी, लोकतांत्रिक, लोकप्रिय, सच्चा, अच्छा और परिणाम उन्मुखी हो लेकिन प्रधानमंत्री जी उसे बेइमान, भ्रष्ट, निकम्मा और बुरा क्यों बताते रहते है?
6. 𝐏𝐌 बताएँगे की क्यों 𝐁𝐉𝐏 ने देश में सबसे अधिक परिवारवादी नेताओं को टिकटें दी है?
7. 𝐏𝐌 बतायेंगे कि क्यों जाँच एजेंसियां 𝐁𝐉𝐏 नेताओं के घर छापा नहीं मारती? BJP नेताओं की जाँच क्यों नहीं होती?
8. 𝐏𝐌 बताएँगे कि 𝐁𝐉𝐏 नेताओं का काला कारोबार, भ्रष्टाचार, कदाचार, दुराचार और अत्याचार माफ क्यों होता है?
9. वो बताएँगे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और काला धन कम हुआ की नहीं? उन्होंने नोटबंदी में 𝟏𝟎𝟎𝟎₹ का नोट बंद कर 𝟐𝟎𝟎𝟎₹ का नोट शुरू क्यों किया था तथा बाद में उसे भी बंद क्यों किया था?
10. 𝐏𝐌 बताएँगे कि उन्होंने 𝟐𝟎𝟏𝟒 में युवाओं को प्रतिवर्ष 𝟐 करोड़ नौकरियां तथा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा क्यों की थी लेकिन अब उस वादे को क्यों भूल गए?
𝟗𝟗.𝟗𝟗% बिहारी यह भी जानते है कि प्रधानमंत्री जी देशभर में 𝟏𝟎 वर्षों से हो रहे 𝐁𝐉𝐏 के संस्थागत, संगठित एवं व्यवस्थित भ्रष्टाचार पर नहीं बोलने की बजाय उलटे ही विपक्ष को भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज बोलेंगे ताकि लोगों का ध्यान 𝐁𝐉𝐏 के भ्रष्टाचार पर ना जाएं। #TejashwiYadav
आपाधापी व व्यस्तता के बीच जब भी समय मिलता है अपने आवास स्थित गौशाला में गौमाता की शुभता और दिव्यता के दर्शन, सेवा एवं देखभाल करने का मौका नहीं चुकता।
हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन का अहम केंद्र रही गौमाता के प्रति माता-पिता के कारण बचपन से ही गहरा स्नेह, श्रद्धा और लगाव रहा है। #TejashwiYadav #bihar
वह सत्य है, अनंत है अनादि है,
भोले दानी है, दया के सागर है,
भगवंत है, ओंकार है, विश्वास है
आस्था है, सिद्धि है, शक्ति है, भक्ति है।
हर-हर महादेव! #mahadeva#trending#TejashwiYadav#RJD#Bihar#shiv
प्रधानमंत्री जी वर्षों से लंबित एक ही परियोजना की कई बार पैकेजिंग, रीपैकेजिंग करते रहते है, कभी रैपर बदल देते है, कभी कवर व कलर बदल देते है।
वर्षों से लंबित एक ही आधे-अधूरे प्रॉजेक्ट का कई-कई बार शिलान्यास और उद्घाटन होता रहता है। हर बार उसी प्रोजेक्ट लागत को दुहरा कर तथाकथित विशेष पैकेज बता, नया पैकेज बना, जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया जाता है। निर्माण पूरे किए बिना एक ही सड़क का कभी एक लेन का शिलान्यास, कभी सर्विस लेन का उद्घाटन, कभी दूसरी लेन का कार्यारंभ कर दिखावा किया जाता है।
यह बिहार है, यहाँ की जनता ऐन चुनाव पूर्व की जाने वाली सब चालाकियाँ समझती है।#Bihar
प्रिय बिहारवासियों,
कल पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के जरिए मुहब्बतों और उम्मीदों का जन सैलाब लाकर आपने एक नया इतिहास रच डाला। ऐसा लगा मानो पूरा बिहार ही गांधी मैदान में उपस्थित होकर नए बिहार का नया अध्याय लिखने को समर्पित और आतुर हो।
22 फरवरी को ही पटना के गांधी मैदान में रैली करने का निर्णय लिया गया। मात्र 8-9 दिनों की तैयारी, खराब मौसम तथा 15 घंटों की लगातार बारिश के बावजूद भी आपने पूर्व के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास लिख डाला। मैदान में जितनी संख्या थी उतनी ही बाहर सड़कों और जाम में फँसी गाड़ियों में थी। इतने कम समय में इतनी बड़ी रैली का आयोजन अद्भुत, आश्चर्यजनक, अद्वितीय और अकल्पनीय है।
बिहार के बदलाव की इस यात्रा में भागी बनने के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ । मैं आप सभी को वचन देता हूँ कि बिहार के हर घर में नौकरी, रोजगार, अधिकार और विकास का सूरज पंहुचा कर ही दम लूँगा। कल गांधी मैदान से भरोसे और प्रगति जो नया सूर्योदय हुआ है वो बिहार के विकास की नई पटकथा लिखेगा।
कल की तारीख़ को भविष्य का बिहार हमेशा याद रखेगा, एक नया क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए, हर एक बिहारवासी की उम्मीद को सच में परिवर्तित करने के लिए। हर धर्म-जाति, हर वर्ग, हर समुदाय, किसान, मज़दूर,नौजवान एवं बुजुर्ग जिस तरह से कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल पड़े हैं, वो नए बिहार की नींव रखने में अहम योगदान देंगे।
जन विश्वास महारैली को आपने जन तीर्थ रैली में तब्दील कर दिया। इस रैली को असाधारण, अकाल्पनिक और अलौकिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का ह्रदय से पुन: बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अब जन विश्वास से ही जन विकास होगा। #TejashwiYadav #Bihar
आपका अपना,
तेजस्वी यादव
आज आवास पर पार्टी के जिला से लेकर प्रांतीय और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में महागठबंधन की #बिहार सरकार द्वारा जाति आधारित सर्वे, वंचितों और गरीबों के लिए 75% आरक्षण, कम समय में लाखों नौकरियाँ देने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक उपलब्धियों को लोगों के बीच ले जाने पर विमर्श हुआ।
साथ ही 10 वर्षों की केंद्र सरकार की विफलताएँ जैसे रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, किसानों व युवाओं के साथ धोखाधड़ी, बदहाल अर्थव्यवस्था, बीजेपी के दुष्प्रचार और झूठ को तथ्यात्मक तरीके से जनजन तक पहुँचाने पर गहन चर्चा हुई। #Bihar #TejashwiYadav #RJD
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मंगलकामना करता हूँ कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाएं। सबों के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सबों के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो। हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है। जय छठी मैया। #छठ_पूजा #ChhathhPuja
पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादों को
उनके मुक्कद्दर के सफ़ेद पन्ने कभी कोरे नही होते।
तजुर्बा अगर चाहते हो तो संघर्ष तो करना ही होगा।सफलता और जीवन में संतुष्टि के लिए मेहनत एवं संघर्ष अत्यावश्यक है। #CasteCensus#TejashwiYadav
बिहार में बहार
नौकरियां अपार
#बिहार पुलिस में अगले चरण में 𝟐𝟒,𝟎𝟎𝟎 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।
प्रथम चरण के 𝟐𝟏,𝟑𝟗𝟏 सिपाही बहाली की कल लिखित परीक्षा है। सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं।#Jobs#employment#Bihar
परसों ही हमने IGIMS के दीक्षांत समारोह में मरीजों के लिए निःशुल्क दवा और चिकित्सकीय सुविधाएँ देने की घोषणा की थी आज मा० मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया।
जो कहते है, वो करते है।
बिहार में शिक्षक बहाली के दूसरे चरण में 70,000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
प्रथम चरण में 1,70,461 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है।
हम लोग Event के PM (Prime Manager) नहीं बल्कि जो कहते है उसे धरातल पर उतारते है।
#बिहार में बहार
नौकरियाँ अपार!