राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक
10,11 एवं 12 जुलाई 2026
प्रेस विज्ञप्ति —12 जुलाई 2026, बेलगावी, कर्नाटक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक आज कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई। इस बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी सहित 226 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई। इस वर्ष देशभर में कुल 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुए जिसमें कुल 18842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें शाखा संचालन, संघ कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण जैसे विषय सम्मिलित थे।
शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की गई और सितम्बर मास में अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा की गई। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना पर भी विचार किया गया। शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्पर्क में आए लोगों को सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन के विषयों में सक्रिय करने की योजना पर विचार हुआ। पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक में वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से जनगणना के संदर्भ में जानकारी और जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियाँ आदि विषय शामिल रहे। ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव पर चिंता के साथ ही नशा मुक्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयासों की आवश्यकता तथा सन्त शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 वें जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा हुई।
बैठक में सभी ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर दु:ख व्यक्त किया तथा तीर्थक्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुँचेगी यह विश्वास व्यक्त किया। तीर्थक्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे समस्त राम भक्तों की राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो।
सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत 23 जून ( डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस) से प्रारंभ होकर 6 जुलाई ( डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती) तक चलने वाले “डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण” की सफलता पर सभी को शुभकामनाएँ l
@BJP4India
@shivprakashbjp@ABVPVoice विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@ABVPVoice
मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष आदरणीय भाईसाहब माननीय श्री #Jaibhan_Singh_Pawaiya जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@JaibhanPawaiya
"डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा।"
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का प्रेरक आलेख अवश्य पढ़ें।
UPI की ताकत,अब ग्रीस तक!ग्रीस में Eurobank–NIPL साझेदारी के साथ UPI सेवाओं की शुरुआत भारत की डिजिटल क्षमता का वैश्विक विस्तार है।आज दुनिया भारत की तकनीक को अपना रही है। सुरक्षित, तेज और सहज डिजिटल भुगतान व्यवस्था के साथ UPI, भारत के नवाचार और विश्वास का वैश्विक प्रतीक बन चुका है।
एक वर्ष... विश्वास का, संगठन विस्तार का और कार्यकर्ता सम्मान का।
आदरणीय श्री @Hkhandelwal1964 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा ने सेवा, समर्पण और संगठन की नई पहचान स्थापित की है।
सफल नेतृत्व के एक वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@BJP4MP#हमारे_हेमंत_जी
वरिष्ठ नेता, पूर्व उप-राष्ट्रपति माननीय श्री वेंकैया नायडू जी, आपको जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@MVenkaiahNaidu
वरिष्ठ भाजपा नेता व रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री गोपाल भार्गव जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए कामना करता हूँ।
@bhargav_gopal
मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों, मां नर्मदा जी से यही कामना है।
@govinds_R
जम्मू - कश्मीर के उप-राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा विश्वनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
@manojsinha_
11 साल भारत की डिजिटल क्रांति के...
किफ़ायती इंटरनेट से लेकर दुनिया में अग्रणी डिजिटल भुगतान, 5G के विस्तार से लेकर AI और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बढ़ते कदमों तक; डिजिटल इंडिया ने भारत के करोड़ों लोगों के जीवन को बदला है।
#11YearsOfDigitalIndia