हार हो जाती है जब ... मान लिया जाता है ।
जीत तब होती है जब ... ठान लिया जाता है ।।
-----------------------------------
अंततः संघर्ष जीत ही गया ! ... इस ऐतिहासिक और महान यज्ञ रूपी आंदोलन में आहुति देने वाले प्रत्येक हिस्सेदार को कोटि- कोटि बधाई ।
#खेजड़ी_बचाओ_पर्यावरण_बचाओ_आंदोलन
बीकानेर से बड़ी खबर,पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत!
राज्य सरकार ने मांगी पर्यावरण प्रेमियों की मांग,सम्पूर्ण राज्य में खेजड़ी संरक्षित वृक्ष घोषित,कटाई को रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टर को दिए गए निर्देश,खेजड़ी संरक्षण के लिए अधिकारी करे प्रभावी कार्रवाई ,मंत्री केके बिश्नोई, जसवंत सिंह, विधायक पब्बाराम व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल लाए शासन सचिव का आदेश,पर्यावरण समिति ने निर्णय से जताई सहमति,11दिन से चल रहा महापड़ाव हुआ स्थगित !
तीसरे दिन की शुरूआत यज्ञ के साथ ।
महापड़ाव स्थल पर सरकार की सद्बुद्धि हेतु यज्ञ आरंभ।
जो पर्यावरण प्रेमी #खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव में पहूंच सकते है। वो अधिकाधिक संख्या में पहुँचे।
जो लोग दूर हैं वो अपने घरों से अनशन करें । सोशल मिडिया में #खेजड़ी_बचाओ माँग के साथ फोटो शेयर करें । सरकार को टेग करें।
@RajCMO@BhajanlalBjp@VasundharaBJP
हमने अमृता देवी को तो नहीं देखा, लेकिन अमृता देवी के वंशजों द्वारा लिखा जा रहा नया इतिहास अपनी आँखों से अवश्य देख रहे हैं।
यह तस्वीर इसी सर्द रात की है, जहाँ खेजड़ी की रक्षा के लिए 363 संत समाज के लोग अनशन पर बैठे हैं। उनके अटूट हौसलों को संबल देने के लिए सैकड़ों-हज़ारों लोग इस कड़ाके की ठंड में भी संघर्ष की तपन का अलाव जलाए हुए हैं।
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव
#खेजड़ी_सरंक्षण_क़ानून_लागू_करो
सिर साठे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण..." 🌳✊
राजस्थान की धरती पर एक बार फिर 'खेजड़ी' के लिए हुंकार भरी जा रही है! जब विरासत पर आंच आई, तो राजस्थान के दो दिग्गज हनुमान बेनीवाल और रवींद्र सिंह भाटी एक ही सुर में साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
कल बीकानेर की सड़कों पर जनसैलाब होगा, तो गूँज दिल्ली की संसद तक जाएगी। यह सिर्फ पेड़ों की लड़ाई नहीं, हमारी पहचान की लड़ाई है। सोलर कंपनियों की मनमानी अब और नहीं!