कल दिन में राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता छोटे भाई शुभम रेवाड़ से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अनशन तोड़कर लड़ाई जारी रखना के लिए कहा और खुशी हुई कल शाम को ही एक मजबूत आश्वासन के बाद अनशन तोड़ा।❣️🙏
@ShubhamRewar4U@JATbera1
प्रदेश की अंधी-बहरी और छात्र विरोधी सरकार की बेरुखी के कारण अपने हक़ और वाजिब मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे भाई शुभम रेवाड़ की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के साथ पहुँचकर, शुभम के परिजनों और साथियों के आग्रह पर उनका अनशन तुड़वाया।
हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि अनशन भले समाप्त हुआ है, लेकिन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई नहीं। बिना अपनी जान जोखिम में डाले, लोकतांत्रिक तरीके से यह संघर्ष सरकार के खिलाफ पहले से अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा।
@ShubhamRewar4U@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
"मैं शुभम रेवाड़, अपने अनशन के 13वें दिन से एसएमएस अस्पताल में किसी भी प्रकार का इलाज लेने से पूरी तरह मना करता हूँ और अन्न के साथ-साथ जल का भी त्याग करता हूँ। जब तक हमारी जायज मांगों (राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना और छात्र संघ चुनाव बहाली) को स्वीकार नहीं किया जाता है, तब तक मेरा यह कड़ा रुख जारी रहेगा - @ShubhamRewar4U
आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, अस्पताल पहुँचकर मेरा कुशलक्षेम पूछने, स्वास्थ्य की चिंता व्यक्त करने और एक अभिभावक की भांति स्नेहपूर्ण संबल देने के लिए आपका हृदय से आभार!
मुलाकात के दौरान जब आपने कहा कि "तुम अपना अनशन समाप्त कर दो, इस संवेदनहीन सरकार के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालो, यह सरकार किसी की नहीं सुनती", तो आपके इन शब्दों में प्रदेश के युवाओं के प्रति एक सच्चे अभिभावक की गहरी चिंता साफ दिखाई दी। आपकी यह सीख और चिंता मेरे लिए अत्यंत मायने रखती है।
परंतु आदरणीय गहलोत जी, छात्रसंघ चुनावों की बहाली और हमारी मातृभाषा 'राजस्थानी' के सम्मान की यह लड़ाई अब सिर्फ मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं रही, बल्कि यह राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता का सवाल बन चुकी है। सरकार चाहे कितनी भी बेपरवाह और संवेदनहीन बनी रहे, लेकिन जब तक हमारे युवाओं को उनका हक नहीं मिल जाता और मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक यह छात्र शक्ति अपने कदम पीछे नहीं हटाएगी।
इस कठिन परिस्थिति में युवाओं की आवाज़ बनने और हमारे इस संघर्ष को संबल प्रदान करने के लिए आपका पुनः कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार! 🙏✊
*"आधा-अधुरा आश्वासन स्वीकार नहीं, छात्रसंघ चुनाव की स्पष्ट तिथि और ठोस जवाब चाहिए!"*
आज जयपुर कलेक्टर महोदय ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर मुझसे वार्ता की। राजस्थान विश्वविद्यालय में 'राजस्थानी भाषा विभाग' की स्थापना को लेकर प्रशासन द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन और सहमति से मैं पूर्णतः संतुष्ट हूँ। यह प्रदेश की मातृभाषा और छात्र शक्ति के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है।
लेकिन, छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने और सरकार से वार्ता करने के आश्वासन से मैं बिल्कुल भी सहमत नहीं हूँ। कमेटी बनाने और गोल-मटोल आश्वासन देने का दौर अब बीत चुका है। हमें किसी तरह का टालमटोल नहीं, बल्कि सरकार से स्पष्ट और लिखित ठोस जवाब चाहिए कि इस सत्र में छात्रसंघ चुनाव कब और किस तारीख से कराए जा रहे हैं।
जब तक सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने का स्पष्ट और लिखित आदेश जारी नहीं करती, तब तक मेरा यह आमरण अनशन इसी संकल्प के साथ जारी रहेगा। युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं होगा! ✊🚩
"मैं शुभम रेवाड़, अपने अनशन के 13वें दिन से एसएमएस अस्पताल में किसी भी प्रकार का इलाज लेने से पूरी तरह मना करता हूँ और अन्न के साथ-साथ जल का भी त्याग करता हूँ। जब तक राज्य सरकार हमारी जायज मांगों (राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना और छात्र संघ चुनाव बहाली) को स्वीकार नहीं करती, तब तक मेरा यह कड़ा रुख जारी रहेगा। यदि इस दौरान मेरे स्वास्थ्य या जीवन को कोई क्षति पहुँचती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।"
#ShubhamRewarRU
#Rajasthanuniversity
RU छात्रनेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी
SMS अस्पताल के ICU में भर्ती है छात्रनेता शुभम
पिछले12 दिन से लगातार अनशन पर है RU छात्रनेता
#RajasthanUniversity#RU#ShubhamRewar#Jaipur
राजस्थान विश्वविद्यालय में युवाओं के अधिकारों और मायड़ भाषा की अस्मिता के लिए पिछले 10 दिनों से आमरण अनशन पर डटे छोटे भाई शुभम रेवाड़ से आज SMS अस्पताल के ICU में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
लगातार अनशन के कारण उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन अब भी संवेदनहीन बना हुआ है।
सरकार से स्पष्ट मांग है कि ‘राजस्थानी भाषा विभाग’ का गठन और ‘छात्रसंघ चुनाव बहाल’ करने का आदेश तत्काल जारी कर शुभम का अनशन समाप्त करवाया जाए।
यदि युवाओं की जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी की गई, तो प्रदेशभर में बढ़ते आक्रोश की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
@ShubhamRewar4U
छात्र नेता शुभम रेवाड़ की हालत अत्यंत नाजुक, डॉक्टर्स ने दी गंभीर चेतावनी*
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 12वें दिन मेडिकल टीम ने उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में कीटोन्स (Ketones) का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है और शरीर के अंदरूनी अंग ( *Organs) प्रभावित होना शुरू हो गए हैं।* मेडिकल टीम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि स्थिति बेहद चिंताजनक है और ऑर्गन फेलियर ( *Organ Failure) का बहुत अधिक जोखिम बना हुआ है।* डॉक्टर्स ने अपील की है कि जल्द से जल्द इस स्थिति का समाधान निकाला जाए और भूख हड़ताल समाप्त करवाई जाए, अन्यथा स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।
@ShubhamRewar4U
जब तक मेरी माँ का आशीर्वाद मेरे साथ है तब तक मेरे हौसले,मेरी हिम्मत और मेरा संघर्ष जारी रहेगा...
मा. मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी आप मेरी मांगो पर संज्ञान लीजिये, में पिछले 10 दिन से भूख हड़ताल पर हूँ।
@DrPremBairwa@BagadeHaribhau@RajCMO@LokBhavanJaipur