निगम अंबिकापुर एवं
कांक्रीट एक्सपर्टेक प्राइवेट लिमिटेड
द्वारा गुदरी बाजार सब्जी मंडी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध हेतु *“प्लास्टिक दानव”* के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। @SwachhBharatGov
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम अंबिकापुर में नवनिर्मित आकांक्षीय शौचालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर के माननीय सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, एम् आइ सी सदस्य् पार्षद व नगर निगम् के अधिकारी गण उपस्थित रहे। उक्त शौचालय का निर्माण पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के साथ किया गया है।
Ambikapur’s Team Swachh, with active citizen participation, transformed the CTU at Company Bazar in Chhattisgarh. Nearly 3 tonnes of waste were cleared, and the space was rejuvenated with wall paintings and paver blocks—giving fresh momentum to visible cleanliness. #SwachhBharat
नगर पालिक निगम अंबिकापुर के कंपनी बाजार क्षेत्र में चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाई का रूपांतरण नागरिकों की सक्रिय सहभागिता एवं टीम स्वच्छ के प्रयासों से लगभग 3 टन कचरा हटाकर, वॉलपेंटिंग तथा पेवर ब्लॉक बिछाकर किया गया, जिससे दर्शनीय स्वच्छता को नई ऊर्जा मिली। #SwachhChhattisgarh
#WATCH | Ambikapur, Chhattisgarh: In his ‘Mann Ki Baat’ programme, PM Narendra Modi mentions ‘Garbage Café’ run by the Ambikapur Municipal Corporation.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के Garbage Café की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शहर को प्लास्टिक मुक्त बना रही है, बल्कि जरूरतमंदों को भोजन भी उपलब्ध करा रही है। अंबिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित यह कैफे लोगों को एक किलो प्लास्टिक के बदले खाना और आधा किलो प्लास्टिक के बदले नाश्ता देता है।
#MannKiBaat #GarbageCafe #SwachhBharat #Ambikapur #PlasticFreeIndia
आज रायपुर के न्यू शांति नगर में “मन की बात” कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ओजस्वी विचारों का श्रवण किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की ‘गार्बेज कैफे’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के इस अभियान में अंबिकापुर की इस पहल ने अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां एक किलो प्लास्टिक के बदले भरपेट भोजन और आधा किलो लाने पर नाश्ता दिया जाता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने माओवाद के अंत के साथ ही विकास और विश्वास से बदलते माओवाद प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उन इलाकों में भी दीप प्रज्वलित हो रहे हैं, जहाँ कभी माओवादी हिंसा का अंधकार था।
साथ ही, जनजातीय गौरव दिवस मनाने का आह्वान, संस्कृत भाषा के संवर्धन और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष जैसे विषयों पर उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए विचार, हमारे कर्मपथ को और भी ऊर्जावान बनाते हैं। उनके इस प्रेरक मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार और सादर नमन।
@narendramodi
#MannKiBaat
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई है।
अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं जहां प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भर पेट खाना खिलाया जाता है।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
@narendramodi
#MannKiBaat
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अंबिकापुर के गार्बेज कैफ़े की प्रशंसा, हम सभी अंबिकापुरवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
यह पहल न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अंबिकापुर के गार्बेज कैफ़े की प्रशंसा, हम सभी अंबिकापुरवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
यह पहल न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
आज #SwachhtaHiSeva2025 अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का शुभारंभ अंबिकापुर महापौर एवं आयुक्त द्वारा किया गया, शिविर में पूर्ण स्वास्थ्य जांच, शासकीय योजनाओं का लाभ, सुरक्षा उपकरण का प्रदर्शन किया गया l, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया @SwachhBharatGov@UrbanCGOfficial
Ek Din Ek Ghanta Ek Saath!
आज अंबिकापुर महापौर, कलेक्टर. सभापति, आयुक्त के साथ पार्षदगण, नागरिकगण, स्वच्छता दीदी सहित सभी वर्गों द्वारा सामूहिक रुप से कलाकेंद्र परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर में बृहद स्वच्छता श्रमदान किया गया #SwachhataHiSeva2025@SwachhBharatGov@UrbanCGOfficial
कल #SwachhtaHiSeva2025 अंतर्गत कल प्रातः 8.00 बजे "एक दिन एक घंटा एक साथ" स्वच्छता कार्यक्रम कला केंद्र मैदान से प्रारंभ हो रहा है। आइए श्रमदान में सहभागी बनकर स्वच्छ भारत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
@SwachhBharatGov@UrbanCGOfficial
आइए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर 25 सितंबर 2025, सुबह 8 बजे राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम – “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें।
https://t.co/MGexVXmtRd