स्वच्छ, व्यवस्थित और सतत राजस्थान के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
माननीय मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल मॉनिटरिंग, जियो-टैगिंग, सुदृढ़ प्रवर्तन, जन-जागरूकता तथा जिला स्तरीय अनुपालना की व्यापक समीक्षा की गई।
प्रभावी निगरानी और समन्वित प्रयासों के माध्यम से स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को और सशक्त बनाया जा रहा है।
#SwachhRajasthan #SolidWasteManagement2026 #CleanRajasthan #WasteManagement #SBMG
एक कॉल और बदलें पूरे गाँव की तस्वीर!
गाँव में कहीं भी गंदगी दिखाई दे, तो सिर्फ़ बात न करें - कार्रवाई करें। आपकी एक शिकायत सफाई की शुरुआत बन सकती है।
📞 स्वच्छ राजस्थान हेल्पलाइन: 1800 180 2310
आज ही शिकायत दर्ज कराएँ और अपने गाँव को बनाएँ स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ।
#SBMG
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बालोतरा स्थित पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन के दौरान प्रदेश स्तरीय रोजगार उत्सव के तहत धौलपुर में 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र सहित ₹1.05 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया गया।
पुनर्चक्रण की प्रक्रिया प्लास्टिक अपशिष्ट को नए जीवन का अवसर देती है। इससे न केवल कचरे की मात्रा घटती है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
अनुपचारित दूषित जल केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। सेप्टिक टैंक के पानी का सुरक्षित उपचार और उचित निपटान सुनिश्चित कर भूजल, पेयजल स्रोतों और आसपास के वातावरण को प्रदूषण से बचाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम प्लास्टिक के स्थान पर जूट व कपड़े के थैलो का उपयोग करेंगे 3R (Reduce Reuse Recycle) की आदत अपनाएंगे जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करेंगे व अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जिला धौलपुर में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
*स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु 2026 अभियान एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जिला धौलपुर की ग्राम पंचायतों द्वारा जल बचाना, एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहना, टिकाऊ खाद्य प्रणालियों को अपनाना जैसे कि रसोई उद्यान और अपशिष्ट कम करने हेतु शपथ दिलाई गई।
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत धौलपुर जिले के ब्लॉक बसेड़ी में भूतेश्वर मंदिर के घाट पर सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी ग्रामीण जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मंदिर परिसर में साफ-सफाई व स्वच्छता रखने की अपील की।
#VandeGanga#धौलपुर