महाकुम्भ 2025 को भव्य और विश्वस्तरीय ढंग से आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को हार्दिक धन्यवाद !
जब मैं लगभग 16-17 साल का था तब मैने योगी की आत्मकथा पढ़ी थी और पहली बार कुम्भ मेला शब्द सुना था फिर इसके बाद पत्रिकाओं में पढ़ा और तभी से इच्छा थी इसे अनुभव करने की, इसका हिस्सा बनने की ! इतने सालों बाद इस बार मेरा कुम्भ मेला में जाना हुआ ! और ऐसा अनुभव रहा जिसे शब्दों में बता पाना मेरे लिए कठिन है, यह बड़ा ही आत्मीय अनुभव रहा , ऐसा अनुभव जो सनातन से ओत प्रोत था , भारतीयता से ओत प्रोत था!
पवित्र नदियों के संगम प्रयागराज में स्नान करने का बड़ा ही खगोलीय महत्व है अपने आप में ! इसलिए संगम में डुबकी लगाना अलग ही चेतना का प्रवाह था मेरे लिए!
यहां 65 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई, जोकि लगभग 90% ( नब्बे प्रतिशत ) यूरोप है अपने आप में, इतने लोगों को एक स्थान में आमंत्रित करना , उनके खाने, पीने , रहने की व्यवस्था करना अपने आप में एक उपलब्धि है!निःसंदेह इसका श्रेय उत्तर प्���देश प्रशासन की न जाने कितने महीनों की दिन रात मेहनत को जाता है ! जब हजार _दो हजार लोगों की रैली को संभालने में ही कुछ न कुछ घटना हो जाती है, यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग थे , तो सब व्यवस्था होने के बाद भी कही न कही कुछ घटित हो जाने पे प्रशासन की दिन रात की मेहनत और तपस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता!
मै इस भव्य आयोजन और सम्पूर्ण जनमानस को , जाति रंग भेद से ऊपर उठाकर एक जगह एकत्रित करने व इस महाकुम्भ को सुनियोजित ढंग से करने के लिए , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देता हूं !
साथ ही , इस पावन अवसर पे मुझे आमंत्रित करने के लिए डिप्टी CM उत्तर प्रदेश आदरणीय @kpmaurya1 जी, @brajeshpathakup जी, उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री @DrArun_BJP जी, उत्तर प्रदेश प्रशासन के सभी विभ��गों , व @AwasthiAwanishK जी को, @dgpup व @prayagraj_pol , @DM_PRAYAGRAJ , ADM , @igrangealld , District Kumbh Mela को भी मै अपना आभार प्रकट करता हूँ!
इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार व माननीय प्रधानमन्त्री श्री @narendramodi जी का सहयोग और मार्गदर्शन देने के लिए मै उनका भी सादर आभार प्रकट करता हूं!
और साथ ही नमन करता हूं प्रयागराज की पावन भूमी को , वहां के नगरवासियों को जिन्होंने 65 करोड़ लोगों को सहर्ष स्वीकार किया !
एक बार फिर से मैं श्री योगी आदित्यनाथ जी को और उत्तर प्रदेश सरकार को, मुझे महाकुम्भ मेला में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देता हूं! इस पावन आध्यात्मिक अनुभव को पाकर मै खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं!
@PMOIndia @myogioffice @AmitShah @HMOIndia @MahaaKumbh @CMOfficeUP
#MahaKumbh #MahaKumbh2025