वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वे 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया
जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है
इसके बाद इंदिरा गांधी ने 1981 में फिर सेशेल्स का दौरा किया था। उनकी यात्रा के बाद, लगभग 34 साल तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की यात्रा नहीं की थी
नरेंद्र मोदी सेशेल्स जाने वाले सिर्फ दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी साल 1976 में सेशेल्स गई थीं। उसी साल सेशेल्स आजाद हुआ था। भारत ने सेशेल्स के स्वतंत्रता समारोह में नौसेना का युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि भी भेजा था
प्राचीन काल में, जब यह फल समुद्र में तैरता हुआ मालदीव या भारत के तटों पर पहुंच जाता था, तो लोग सोचते थे कि यह समुद्र के तल में उगने वाले किसी जादुई पेड़ का फल है। इसी वजह से फ्रांसीसी भाषा में इसका नाम 'कोको डी मेर' पड़ा, जिसका अर्थ होता है समुद्र का नारियल
पीएम मोदी जो पौधा लगा रहे हैं वह कोको डी मेर का है। कोको डी मेर का पौधा और इसका फल सिर्फ सेशल्स में ही प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसके फल के अंदर मिलने वाला बीज दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी बीज माना जाता है। एक अकेले बीज का वजन 15 से 30 किलोग्राम तक हो सकता है
इस पेड़ को वयस्क होने और फल देने में 20 से 40 साल का समय लगता है। एक फल को पूरी तरह पककर तैयार होने में 6 से 7 साल लग जाते हैं। यह पेड़ बेहद लंबी उम्र जीता है, माना जाता है कि ये 200 से 350 साल तक जीवित रह सकते हैं
अनिरुद्ध और काव्या मारन के अफेयर की चर्चा 2025 में भी हुई थी, जब रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। तब अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसका खंडन किया था
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें एक बार फिरचर्चा में हैं। अनिरुद्ध के अंकल और तमिल एक्टर वाई जी महेंद्रन ने दोनों की शादी का दावा किया है। हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या मारन की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है
अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के बड़े म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं, जिन्होंने साल 2012 में आई फिल्म '3' के गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से अपनी खास पहचान बनाई थी। वे सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं और उन्होंने 'लियो' और 'कूली' जैसी कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया है
पुलिस ने कहा- दोनों ने गूगल पर 'डेथ पॉइंट और जहर देकर कैसे मारें, ताकि पुलिस को शक न हो' जैसे सवाल सर्च किए। पकड़े जाने पर पुलिस के सवालों के क्या जवाब देने हैं, यह भी खोजा। कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करना है, यह भी सर्च किया था
केतन हत्याकांड में पुलिस ने नया खुलासा किया है कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल पर लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट सर्च किए थे। वहां तक पहुंचने का रास्ता और खाइयों की भी जानकारी जुटाई थी
पुणे मर्डर केस में पुलिस ने रविवार को केतन को लोहगढ़ किले से गिराने का सीन रीक्रिएट किया। पुलिस सुबह 6.30 बजे सिया गोयल को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची। किले की दीवार से एक डमी को नीचे गिराकर देखा गया
दिल्ली-गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे शहरों में हर रोज घंटों जाम में फंसे रहने वाले लोग एक बार इस वीडियो को देखें। सड़क पर सिविक सेंस होना कितना जरूरी है, इससे समझ आ जाएगा। वीडियो चीन का है
गुरुग्राम में स्कॉर्पियो चालक ने करीब 6,000 रुपये का डीजल भरवाया, लेकिन वह बिना पेमेंट किए ही वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मामला बिलासपुर-पटौदी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है। वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है
DCP सेंट्रल जोन-I जयंत मीणा ने कहा कि आरोपी ने कुल 30,000 खाली कैप्सूल और 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड मंगवाया था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने खास तौर पर मुहर्रम के जुलूस को निशाना बनाया था और उसमें शामिल लोगों को नुकसान पहुंचाने की उसकी मंशा थी
मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस ने फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर लोगों को चूहे मारने का जहर मिलाकर कैप्सूल बांट रहा था। गोलियों को खाने के बाद करीब एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए
गांव में रहने वाले करीब 20 परिवार सबसे नजदीकी सड़क तक पहुंचने के लिए नदी पार करने पर निर्भर हैं और वे कई सालों से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। इमरजेंसी के समय गांव का संपर्क कट जाता है। रास्ते में बच्चे को जन्म देने के बाद मां और शिशु को इलाज के लिए बाइक से अस्पताल ले जाया गया
वीडियो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है, जिसमें ग्रामीण एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नदी पार कराते हुए दिख रहे हैं। अमरवाड़ा ब्लॉक के इस गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया