शालीमार बाग में 1430 बेड का नया सरकारी अस्पताल बनना शुरू हो गया है। कोरोना के वक्त में पूरी दुनिया ने मेडिकल सुविधाओं की ज़रूरत को समझा है।
मैं दिल्लीवासियों को बधाई देना चाहता हूं कि उनकी सरकार अपने पहले दिन से ही अस्पताल एवं मेडिकल सुविधाओं को मज़बूत करने का काम कर रही है।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए देश के वीर जवानों की अमर शहादत को नमन। कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ़ ठोस पहल की ज़रूरत है।