The Islamgarh Fort, originally known as Bheem War Fort, is located in the Cholistan Desert of Punjab and was constructed by the Bhati Rajput King Raja Rawal Siri Bheem Singh of Jaisalmer.
शिव विधायक रविंद्रसिंहजी भाटी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ ।ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ ।@RavindraBhati__
जयंती पर कोटिस वंदन
-बेल्ट खोल दे #रामचंदर
- नही साहेब, मैं नही खोल सकता
- खोल दे, बहुत दर्द हो रहा है ..
रामचंदर कैसे खोलता। थोड़ी देर पहले जब हाथ लगाकर देखा था.. तो समझ गया था कि अंतड़ियां खुल गयी हैं।
बेल्ट ने दबा रखा है।
उसने बेल्ट खोल दी तो...
●●
साहेब बेहोशी के दौरे में चले जाते, फिर सचेत होते। फिर एक बार बुदबुदाये ..
- अच्छा, एक बात मानेगा मेरी
- हां साहेब
- तू बटालियन चला जा। कहना कि पूरी पलटन शहीद हो गयी। लेकिन कोई पीछे नही हटा
- आपको छोड़कर नही जाऊंगा साहब
पर साहब फिर बेहोश हो चुके थे।
अब जेसीओ रामचन्दर यादव ने उन्हें उठाया, और पहाड़ी के नीचे लाने लगा। रास्ते मे उसे अहसास हुआ। मेजर शैतान सिंह दम तोड़ चुके थे।
बर्फ अब भी गिर रही थी।
●●
राम चन्दर वहां पहुँचा जहां बटालियन का कैम्प था। पर वहाँ बहुत थोड़े लोग थे। जीप में बिठाकर उसे हेडक्वार्टर लाया गया। उसने कहानी बताई..
बारामूला से उन्हें 2 दिन पहले ही चुशुल सेक्टर ��ें भेजा गया था। वहां LAC के पास रेजांग ला पर एक मोर्चा लगाया गया था। कम्पनी वहीं डटी हुई थी।
●●
18 नवम्बर की भयंकर सर्दी थी। लेकिन भारतीय सैनिक चौकस थे। रात साढ़े तीन बजे कुछ चीनियों को आते देखा गया। मेजर साहब ने रेंज में आते ही उन पर फायर करने का आदेश दिया।
पहला रेला आते ही एक टुकड़ी ने धुआंधार फायरिंग हुई। चीनी गिरने लगे। वे चींटियों की तरह चढ़े आ रहे थे, मरते जा रहे थे। तीन घण्टे तक लड़ाई चली। ��िर थम गई।
सुबह साढ़े छह बजे, रोशनी होते ही बंकरों पर गोले बरसने लगे। मानो बरसात हो रही हो। हर पोस्ट, हर बंकर फटने लगी। आधे घण्टे की शेलिंग के बाद नजारा बदल चुका था।
धुआं छंटते ही चीनी फिर आने लगे। हमारी कई पोस्ट खामोश हो चुकी थी। जो बचे थे, गोलियां दाग रहे थे। मेजर शैतान सिंह को भी शेल का टुकड़ा लगा था।
मगर वे पोस्ट से पोस्ट भागते रहे, जवानों का हौसला बढ़ाते। इसी दौरान गोलियों का एक बर्स्ट लगा। गिर गए, राम चन्दर उन्हें उठाकर ओट में ले आया।
खून तेजी से बह रहा था। साहब बेहोश हो गए। फिर होश में आये। तो जानकारी ली। फिर कहा
- बेल्ट खोल दे रामचंदर
●●
बर्फबारी कुछ दिन बाद रुकी। सीजफायर हो चुका था, मगर बर्फ की मोटी तह हो चुकी थी। सारे निशान मिट चुके थे।
पूरे तीन माह के बाद बाद जब बर्फ पिघली, इनकी तलाश शुरू हुई।। एक चरवाहे को पहाड़ी पर लाशों के ढेर दिखा।
हैवी शेलिंग से उड़े हुए हाथ पैर, हाथों में अब भी बंदूक, कोई यूँ पड़ा है जैसे अभी उठ कर गोली चलाने लगेगा। गुड्डे गुड़ियों की तरह जहां तहां बिखरे शरीर..
कुमाऊं रेजिमेंट ने अपने 113 सैनिकों की लाशें इकट्ठा की। 18 नवंबर 1962 की उस काल रात्रि में चीनी सेना ने भी अपने 1200 से ज्यादा सैनिक ��ोए। बाद में आई रिपोर्ट्स बताती है कि चीन को सबसे ज्यादा नुकसान रेजांग ला में हुआ था।
●●
उस रात, चीनियों नें आसपास की कई पहाड़ियों को बिना लड़े कब्जा किया था। भारतीय सेना के कम फौजी होने के कारण उन्हें पीछे हटकर रिग्रूप होने को कहा गया था।
यह आदेश, रेजांगला में मेजर शैतान सिंह भट्टी को भी मिले थे। मगर उनकी कम्पनी में अपने रिस्क पर, पोस्ट न छोड़ना तय किया था।
नतीजा शहादत होगा, वे जानते थे।
●●
मेजर शैतान सिंह को परमवीर चक्र मिला। रेजांगला में उस पहाड़ी पर एक स्मारक बनाया गया। जहां कुमाऊं रेजिमेंट के 113 वीर अपनी जान दे गए।
स्मारक 60 सालों तक चीन की ओर देखकर फुसफुसाता था- यहां न किसी को घुसने दिया गया, न आने दिया गया है।
●●
60 साल बाद वह इलाका, आखिरकार बिना लड़े हम हार गए। इलाका "बफर जोन" हो गया है।
स्मारक तोड़ दिया गया। मेजर शैतान सिंह की हार आज हुई है। यह खबर भारतीय अखबारों में नही है।
आज मेजर साहब ��ी जयंती है पुनः जयंती पर कोटिस वंदन
#ओरण_हमारी_विरासत
विविधता को बचाने के लिए कई प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय प्रयास किए जा रहे है इसे बचाने के लिए भारत में भी जैव विविधता अधिनियम 2002 संसद में पारित हुआ था इसके बाद कई क्षेत्र चिन्हित हुए और संरक्षित हुए बाघ परियोजनाएं बन रही,रामसर साईट बन रही,चीतों को विदेशों से लाकर बचाया जा रहा तो रेगिस्तान के ओरण क्षेत्रों को क्यो नहीं बचाया जा रहा? इसलिए यह सरकार का कर्तव्य है कि #बईया गाँव की ओरण ही नहीं अपितु राजस्थान की सम्पूर्ण ओरण भूमि को संरक्षित करें
सरकार मुंह बोली ओरण को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए स्वयं पहल करे। ग्रामीणों की जिम्मेदारी केवल प्रशासन को सही जानकारी देने तक सीमित होनी चाहिए।क्योंकि अधिकतर ग्रामीण कानूनी प्रक्रियाओं से अनभिज्ञ होते है
जो पार्टी गाय के नाम पर वोट मांगती है, वही आज कंपनियों के साथ खड़ी होकर चरागाह उजाड़ रही है।
बीजेपी के एजेंडे में सनातन आस्था और गाय माता पर दिखावटी प्रेम और चरागाह उजाड़ने का काम विरोधाभासी है। यह #पूंजीवाद को बढ़ावा देकर अंधाधुंध #निजीकरण करके कुछ लोगों को मालिक बनाने पर तुली है, जबकि आमजन और पर्यावरण पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। सरकार को ओरण संरक्षित कर संतुलित विकास सुनिश्चित करना चाहिए।
यह दुनिया का एकमात्र रेगिस्तान है जहां आबादी रहती है, और यहां का पशुधन और वनस्पति ही लोगों का जीवन आधार है।
सरकार को सभी ओरण चिन्हित कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहिए, ताकि विकास कार्य संतुलित और टिकाऊ हो सके।
पर्ची सरकार ध्यान दे @BhajanlalBjp@RajCMO@narendramodi
🚩करणी दरबार आरती दर्शन 🙏
14 नवम्बर 2024 आज प्रातः 4 बजे
तिथि: कार्तिक सुदी १३ (त्रयोदशी 09:43 AM तक, तत्पश्चात चतुर्दशी (क्षय तिथि) 15 को सुबह 06:19 तक, तत्पश्चात पूर्णिमा)
वार : गुरुवार
राहुकाल : सुबह 01: 40 बजे से 03:00 तक।
#जय_मां_करणी🔱 #Deshnok
परिवारवाद और कमल का पतन तय है। झुंझुनूं के परिवा��� रूपी लोगों का आपार जनसमर्थन जनसैलाब देखकर लगता है अबकी बार परिवर्तन तय है।
#झुंझुनूं #Jhunjhunu #Gudha #Election #Rajasthan
शुभ दीपावली 🪔✨
दीपावली के पावन महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन को नई ऊर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से निरंतर आलोकित करे।
#HappyDiwali#Diwali2024
पूर्व सासंद व विधायक मानवेन्द्र सिंह जी @ManvendraJasol जसोल,बाड़मेर राजघराने त्रिभुवन सिंह जी @FortBarmer ,वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी जी @ArvindSBhati9 के बाद कल बृजभूषण शरण सिंह जी @b_bhushansharan के प्रेणनादाहि भाषण रहे जो इस समाज को अपने हिसाब से कुछ सिख लेते हुए खुद में आजमाने चाहिए।
"मैं झुक जाता तो मसला हल हो जाता,
लेकिन मेरे उत्तर प्रदेश के स्वाभिमानी राजपूतों के स्वाभिमान का कत्ल हो जाता।"
~बृजभूषण शरण सिंह 'नेताजी' ❤️🙏
@SatendraPr42678@Kshatriya_0303@SamantShekhawat@ImNileshVats
शीश राम #जाट के घर यदि बृजेंद्र ओला का जन्म नही होता तो एमपी एमएलए तो दूर सगाई भी नही होती ...........😅
~राजेंद्र सिंह गुढ़ा
बाकी उदयपुरवाटी में जितना विकास हुआ है उतना शायद शेखावाटी के किसी भी विधानसभा में हुआ हो ..!!
@RajendraGudha