ईश्वर ने हम सबके अन्दर एक ध्वनि दी है , जो आपकी अन्तरात्मा की आवाज है , और उसके विपरीत जाने का अर्थ है ईश्वर के विपरीत जाना।
अपने भीतर की आवज को सुनिये और वो ही करिये जिसमें कि आत्मा की सहमति हो....
आईएएस बनने का डगर कठिन होता जा रहा हिन्दी भाषी स्टूडेंट्स के लिए......साल दर साल IAS में सेलेक्ट होने वाले की घट रही है संख्या, आईएएस अवनीश शरण ने ट्वीट कर जताई चिंता. https://t.co/U1TNmYrBF3
बाहरी तरंगो पर जितना ही फूलते हैं,
हम अपने को उतना ही और भूलते हैं।
जड़ जमाना चाहते हो
तो एकान्त में जाओ;
अगम-अज्ञात में अपनी सोरें फैलाओ।
अकेलापन है राह
अपने आपको पाने की;
जहाँ से तुम निकल चुके हो,
उस घर में वापस जाने की।
●●●
डी० एच० लारेंस
अनुवाद : दिनकर
@teekhar
हमे अपनी आँखों से दूर नहीं करना,
हम रो पड़ेंगे मजबूर नहीं करना ।
अपनों के सताए है, तेरी शरण में आये है
हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको पुकारा सांवरे,
श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी
~खाटूश्याम भजन
#श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी#krishnajanamastmi#lordkrishna#Krishna
सीता हूँ मैं, राम तुम्हीं हो
मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं हो!
कोई पूछे, यही कहूँगी-
मेरे चारों धाम तुम्हीं हो!
इस जीवन की भोर तुम्हीं हो
इस जीवन की शाम तुम्हीं हो!
मेरी उन्नति और प्रगति के
रथ की गति अविराम तुम्हीं हो!
#अर्चना_पंडा#PravasiKavi#Kavya#Shair@pareeknc7@KavyaRachna
"राम के बिना हिन्दू जीवन नीरस है-फीका है।यही रामरस उसका स्वाद बनाए रहा और बनाए रहेगा।
राम ही का मुँह देखकर हिन्दू जनता का इतना बड़ा भाग अपने धर्म और जाति के घेरे में पड़ा रहा।न उसे तलवार हटा सकी, न धन-मान का लोभ,न उपदेशों की तड़क-भड़क।"
~आचार्य रामचंद्र शुक्ल
#जयश्रीराम