@flipkartsupport Dear Customer,
INSTALLATION of Voltas Split Air Conditioner (185V CAS(4503690)) has been registered with Jeeves (Case ID: FLIV-27PNDE-DHY5V9-1SB2DV-JD8JL0Z). Please click https://t.co/TvTxT6NLOo if you wish to change your INSTALLATION slot. Not able to send Dam
आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली। क्लास रूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रु॰ से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।
बिहार की धरती पर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत है। आपके द्वारा बिहार को आज एक बड़ी सौगात दी जा रही है। राज्य के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार के हित में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन। बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है।
@narendramodi
आज बिहार के मोतिहारी से हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्न हूं। राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। https://t.co/qMOMBKqdno
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुश्री मैथिली मृणालिनी, महासचिव पद पर सुश्री सलोनी राज एवं कोषाध्यक्ष पद पर सुश्री सौम्या श्रीवास्तव द्वारा जीत दर्ज करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में महिला उम्मीदवारों का बेहतर प्रदर्शन महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। पहली बार पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के 05 में से 03 महत्वपूर्ण पदों पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
वर्दी एक युवा मन का सपना होता है, लेकिन इतनी सतत-समर्पित सेवा के बाद चमड़ी ही वर्दी बन जाती है | नौकरी से आगे निकल बिहार की आबो -हवा में मिलने का वक्त आ गया है। कहानी का एक अंक संपन्न हुआ, दूसरे का आगाज़.....
‘प्रगति यात्रा’ के दौरान मुंगेर में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी गईं। सभी समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।