“क्या तुम्हें शर्म नहीं आती?”
जिस तेज़ी से तुम नमाज़ में सूरह फ़ातिहा पढ़ते हो, इतनी तेज़ी से किसी आदमी से बात करके देखोगे, तो वह तुम्हारे मुँह पर थप्पड़ मारेगा।
और तुम बादशाहों के बादशाह (अल्लाह) से इस तरह बात करते हो?
إِن يَنصُرْكُمُ اللَّهُ فَلَا غَالِبَ لَكُمْ
तर्जुमा:
अगर अल्लाह तुम्हारी मदद करे, तो कोई भी तुम पर ग़ालिब (हावी) नहीं हो सकता।
(सूरह आले-इमरान, आयत 160)
यक़ीन रखो! जब अल्लाह साथ हो, तो दुनिया की कोई ताक़त तुम्हें हरा नहीं सकती। 🤍
"इल्म" हासिल करो ताकि तुम्हें पता चले कि ज़िंदगी,
"इय्याका नअबुदु व इय्याका नस्तईन" से शुरू होकर,
"इन्नल्लाहा मअस साबिरीन" से गुज़रकर,कर
"इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन" की तरफ़ रवाना होती है।
Only Muslim Follow This Account @TAHOORA_0_2
السَّلَامُ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَةُ اللَّهِ وَبَرَكَاتُهُ
जब तुम्हारे पास रोने को कंधा ना हो तो
याद रखो तुम्हारे पास सजदा करने के लिए ज़मीन है
Only Muslims follow @TAHOORA_0_2
मशाल अल्लाह ये बहन एक non मुसलिम है और कितनी अच्छी हदीस सुनाई इसने हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद ﷺ के बारे में Instagram पर इस बहन का नाम khushboo Vinarsh है
अल्लाह इस बहन को हिदायत दे ईमान की दौलत से नवाज़े
Instagram I'd khushboo_vimarsh
बहन के लिए खूबसूरत दुआ
اللَّهُمَّ احْفَظْ أُخْتِي وَأَسْعِدْ قَلْبَهَا وَارْزُقْهَا التَّوْفِيقَ وَالرَّاحَةَ فِي كُلِّ أَمْرٍ۔
तर्जुमा:
ऐ अल्लाह! मेरी बहन की हिफाज़त फ़रमा, उसके दिल को खुश रख, उसे हर मामले में कामयाबी और सुकून अता फ़रमा। आमीन। 🤲❤️
अजीब दौर आया है
अब किरदार कोई मायने नहीं रखता
अब गाड़ी देखी जाएगी
घड़ी देखी जाएगी
कपड़े देखे जाएंगे
घर देखा जाएगा...
मेरी बात याद रखना ये सब सिर्फ़ यहां देखा जाएगा
वहाँ नहीं देखा जाएगा..👆
वहाँ सिर्फ़ किरदार देखा जाएगा
अल्लाह को राज़ी करो और उसकी रज़ा में राज़ी रहो
हक़ (सच्चाई)
सच को थामे रखो, चाहे उसका बोझ कितना भी भारी क्यों न हो। सच बोलो, भले ही तुम्हें पूरी भीड़ के ख़िलाफ़ ही क्यों न बोलना पड़े। और सच के साथ चलो, चाहे उस रास्ते पर तुम्हें अकेले ही क्यों न चलना पड़े।
मौला अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) से मंसूब एक कथन:
तुम अच्छा करो और ज़माना तुम्हें बुरा समझे, तो यह तुम्हारे हक़ में बेहतर है।
बजाय इसके कि तुम बुरा करो और ज़माना तुम्हें अच्छा समझे। 🤍
السَّلَامُ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَةُ اللَّهِ وَبَرَكَاتُهُ
दुनिया की हक़ीक़त से सिर्फ़ चार लोग वाक़िफ़ हैं—
* यतीम बच्चा।
* मोहताज आदमी।
* बदसूरत औरत।
* बेरोज़गार नौजवान।
Only Muslim Follow Me @TAHOORA_0_2
हज़रत अबू उमामा रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ से पूछा गया:
“या रसूलल्लाह! किस समय की दुआ ज़्यादा क़बूल होती है?”
आप ﷺ ने इरशाद फ़रमाया:
“रात के आख़िरी हिस्से में और फ़र्ज़ नमाज़ों के बाद।”
📖 (तिर्मिज़ी)
यूँ गुलामी पे राज़ामंद नहीं कर सकता,
तू मेरी सोच को पाबन्द नहीं कर सकता।
रिज़्क़ अल्लाह की जानिब से आता है प्यारे,
एक दाना भी कोई बंद नहीं कर सकता।
Only Muslim Follow Me @TAHOORA_0_2
एक निवाला पेट तक पहुँचाने के लिए कुदरत ने कितना इंतज़ाम किया है कि गर्म है तो हाथ बता देते हैं, सख़्त है तो दाँत बता देते हैं, कड़वा या खट्टा है तो ज़ुबान बता देती है और अगर बासी है तो नाक बता देती है।
बस, हराम है या हलाल, इसका फ़ैसला हमें ख़ुद करना है। 🤍
जहन्नुम की सबसे बड़ी अज़ीयत वहाँ की आग या वहाँ का अज़ाब नहीं होगा।
जहन्नुम की सबसे बड़ी अज़ीयत वो लम्हा होगा, जब आप अपने रब को तड़प-तड़पकर पुकारेंगे और जवाब में सिर्फ़ ख़ामोशी होगी।
वैसी ही ख़ामोशी, जो आपकी तरफ़ से आती थी, जब आपका रब आपको दिन में पाँच मर्तबा पुकारता था। 🥺