Ex President Ambala Youth Congress
Ex Gen.Sec.Haryana Youth Congress
Ex Gen. Sec. Distt.Ambala Congress Committe. Ex President Ambala Rajiv Gandhi Panchaitira.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संविधान, लोकतंत्र और देश के आम नागरिकों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आपका संकल्प करोड़ों लोगों के लिए आशा और विश्वास का स्रोत है। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर आपकी प्रतिबद्धता हम सभी को निरंतर प्रेरित करती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन प्रदान करें।
आज रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी, रुद्रप्रयाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।
सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को गांव और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। भाजपा सरकार इन मुद्दों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही दिखाने में पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड की जनता आज खुद को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रही है।
ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा, जनहित और विकास के मुद्दों को लेकर मजबूती से जनता के बीच खड़ी है। रुद्रप्रयाग सहित पूरे उत्तराखंड में जिस प्रकार कांग्रेस के प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ रहा है, वह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में परिवर्तन की मजबूत भावना बन चुकी है।
अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों की सेवा में समर्पित करने वाले जनप्रिय कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, मेरे पूज्य पिता श्री चौधरी दलबीर सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आपके आदर्श, आपका संघर्ष और जनसेवा का संकल्प मुझे सदैव लोकहित के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।
कल शाम संसद के शीतकालीन सत्र के समापन पर माननीय श्री ओम बिरला जी द्वारा आयोजित चाय बैठक में प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी सहित विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संवाद में शामिल हुई।
अपेक्षा है कि आगामी सत्रों में सरकार विपक्ष की आवाज़ को भी समान सम्मान दे और देश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर, रचनात्मक चर्चा सुनिश्चित हो।
भाई और बहनों.. नमस्कार
मुझे आज भी याद है, 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे, तब संसद में मनरेगा कानून आम राय से पास किया गया था। यह ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिला था। खासतौर पर वंचित, शोषित, गरीब और अतिगरीब लोगों के लिए रोजी-रोटी का जरिया बना।
रोजगार के लिए अपनी माटी, अपना गांव, अपना घर-परिवार छोड़कर पलायन करने पर रोक लगी। रोजगार का कानूनी हक़ दिया गया, साथ ही ग्राम पंचायतों को ताकत मिली। मनरेगा के जरिए महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों के भारत की ओर एक ठोस कदम उठाया गया।
पिछले 11 साल में मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार, गरीबों और वंचितों के हितों को नजरअंदाज कर मनरेगा को कमजोर करने की हर कोशिश की, जबकि कोविड के वक़्त ये गरीब वर्ग के लिए संजीवनी साबित हुआ।
लेकिन बहुत अफसोस की बात है कि अभी हाल में सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया। न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, बल्कि मनरेगा का रूप-स्वरुप बिना विचार-विमर्श किए, बिना किसी से सलाह-मशवरा किए, बिना विपक्ष को विश्वास में लिए मनमाने ढंग से बदल दिया गया।
अब किसको, कितना, कहां और किस तरह रोजगार मिलेगा, यह जमीनी हकीकत से दूर दिल्ली में बैठकर सरकार तय करेगी।
कांग्रेस का मनरेगा को लाने और लागू करने में बड़ा योगदान था, लेकिन यह पार्टी से जुड़ा मामला कभी नहीं था। ये देशहित और जनहित से जुड़ी योजना थी। मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर करके देश के करोड़ों किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन ग्रामीण वर्ग के गरीबों के हितों पर हमला किया है।
इस हमले का मुकाबला करने के लिए हम सब तैयार हैं। 20 साल पहले अपने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए मैं भी लड़ी थी, आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
मेरे जैसे कांग्रेस के सभी नेता और लाखों कार्यकर्ता आपके साथ खड़े हैं।
जय हिंद 🇮🇳
: CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी
📍 दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मेरे पूज्य पिता जी चौधरी दलबीर सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज हिसार स्थित मेरे आवास पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पिता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, सत्यनिष्ठा और निष्पक्ष राजनीति के मूल्यों को समर्पित किया। वे सदैव वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बने रहे तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाई।
उनकी स्पष्टवादिता, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति निष्ठा आज भी मेरे जीवन का मार्गदर्शन करती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके पुण्य स्मरण हमें सदैव लोकसेवा की भावना में दृढ़ बनाए रखें।
फ़तेहाबाद के भट्टू रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम मे पहुंचकर कांग्रेसजनों से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत संवाद किया।
इसके उपरांत भट्टू अनाज मंडी में पहुँचकर किसानों से भेंट की और उनकी समस्याएँ सुनीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद बहन कुमारी सैलजा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ती रहें।
@Kumari_Selja
हर चोरी हुआ वोट हमारे जनादेश और हमारी पहचान की सीधी चोरी है।
यह नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की जनता के जनादेश की रक्षा की लड़ाई है — भाजपा और चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ साठगांठ को बेनकाब करने तथा लोकतंत्र को उनके हमले से बचाने का संकल्प है।
अपना समर्थन दिखाएँ। वोट चोरी के खिलाफ़ डटकर खड़े हों।
अभी अपनी डीपी बदलें: https://t.co/C7hn3CsX7y
नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व जननायक, श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप अनसुने वर्गों की बुलंद आवाज़ हैं।
ईश्वर से मैं आपके दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करती हूँ।
#HappyBirthdayRahulGandhi
पुल गिरने से नहीं रोका जा सकता, ट्रेन को पटरी से उतरने से नहीं रोका जा सकता, प्लेन क्रैश नहीं रोका जा सकता.
लेकिन हर हाल में चुनावी रैली हो सकती है, विदेश यात्रा हो सकती है, रील बन सकती है, परिधान बदले जा सकते हैं.
एयर इंडिया विमान दुर्घटना “एक्ट ऑफ़ फ्रॉड” है जिसे “एक्ट ऑफ़ गॉड” बताया जा रहा है.
ये विमान दुर्घटना पत्रकारिता का लिटमस टेस्ट साबित होगी.
देखना है कितने पत्रकार सत्ता के मुँह में माइक ठूँस पाते हैं.
कवि ह्रदय में श्रीकृष्ण, वाणी में अपार भक्ति, और दृष्टिहीन नेत्रों में ईश्वर का साक्षात्कार, ऐसे महाकवि संत सूरदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनकी रचनाएँ आज भी हमें भक्ति, प्रेम और सेवा का मार्ग दिखाती हैं।
कांग्रेस नेता श्री तरुण चुग जी के बड़े भाई श्री संदीप कुमार जी के निधन पर अंबाला स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
आज अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल में आयोजित कांग्रेस की विस्तारित CWC बैठक में शामिल हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी एवं सभी CWC सदस्यों की उपस्थिति में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और जन सरोकारों पर व्यापक चर्चा हुई।
📍 अहमदाबाद, गुजरात
श्री महेन्द्र रंगा जी (Principal Chief Commissioner, IRS) की असमय मृत्यु मेरे लिए एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है।
वे एक उत्कृष्ट प्रशासक होने के साथ-साथ एक आत्मीय और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
आज ग्राम कैलाना (गन्नौर, सोनीपत) में शांति हवन में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी मूल्यनिष्ठ सेवा और सहज व्यक्तित्व की स्मृतियाँ सदैव प्रेरणादायक रहेंगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।