#jio_का_घटिया_नेटवर्क jio ka recharge krane ke baad bhi incoming and outgoing dono band hai, call nhe lag rha, recharge ka pura payment wapas hona chaheye. Location Jharkhand, Ranchi, Hindpiri
साथियों,
मंईयां सम्मान की चौथी किश्त कल सभी बहनों के खातों में चली गई है।
चुनाव प्रचार के दौरान मुझसे मिल कर धन्यवाद देने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आयी हुई थी। कहने लगी की हमारे संकुल को 87 लाख रुपया मिला है, और सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि मिल रहा है। इससे महाजनों से अत्यंत महंगे क़र्ज़ लेने से मुक्ति मिली है। झामुमो को ही जीत दिलवाना है।
अंत में कहती है कि हमलोग चुनाव पर चर्चा करने के लिए बैठक रखना चाहते थे, प्रभात फेरी निकाल के लोगों से वोट देने की अपील करना चाहते थे लेकिन सर बोले कि चुनाव आयोग JSLPS से जुड़ी किसी भी महिला को मतदाता जागरूकता के काम में शामिल नहीं करने का निर्देश दिया है।
यह सुन कर मुझे हँसी आ गया चुनाव आयोग पर। आखिर किन - किन को रोकोगे तुम? जिन - जिन के लिए हम काम किये हैं उनको रोक दोगे, उन पर भरोसा नहीं करोगे?
1. हमारी सरकार ने JSLPS से जुड़ी 30 लाख बहनों को 11 हजार करोड़ का क्रेडिट लिंकेज दिया है।
2. हमारी सरकार ने 53 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा है, 12 हजार अभी मिल रहा है और दिसंबर से 30 हजार मिलेगा।
3. हमारी सरकार ने 9 लाख बेटियों को किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की लाखों बेटियां इस बार मुझे समर्थन देने बूथ पर पहुंचने वाली हैं।
4. 40 लाख वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा है, विधवा पेंशन का हमने उम्र घाटाया है, वृद्धा पेंशन अब महिलाओं को 50 वर्ष से ही मिल रहा है। आने वाले समय में हम पेंशन की राशि को 2500 प्रति महीना कर रहे हैं, मतलब मंईयां सम्मान की तरह इनको भी सलाना 30 हजार।
5. महिला छात्रावास, महिला डिग्री कॉलेज सब हमने प्रारम्भ किया है।
भजपा एवं उसकी एजेंसियों को समझना होगा की महिलाएं अपने इरादों की पक्की होती हैं, उनसे ज्यादा न तो कोई कष्ट सह सकता है और न ही कोई प्यार कर सकता है। जन्म देने समय का दर्द सहने वाली एवं बच्चे को लाड़ - प्यार से बड़ा करने वाली महिलाएं हैं। इनके त्याग, इनके समर्पण, इनके प्रेम को मेरा प्रणाम। जिसे अपना मान लेते हैं उसके लिए पूरा जीवन कुर्बान कर देते हैं और इस बार झारखण्ड की बहन, बेटी, माँ, चाची, दादी अपने उस बेटे के साथ खड़ी है जो इन्हें अपना मान कर इनके लिए काम किया है। जेल में तुम डाल सकते हो, नारी शक्ति को चुनाव कार्य से दूर रख सकते हो लेकिन वोट देने से कैसे रोकोगे?
जय झारखण्ड।
Incentives matter. There should be rewards for wise spending, but those who waste taxpayer funds cannot be allowed to keep doing so without consequences.
बेटे की शादी में खर्चा ज़्यादा हो गया अब पैसा कहां से आयेगा? चलो ऐसा करते हैं Data की कीमत बढ़ा देते हैं, मगर
अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि
अब भारत के इंटरनेट मार्केट में उतरने वाले हैं एलन मस्क, इनकी कंपनी Starlink ने भारत सरकार की डेटा लोकलाइजेशन और सिक्योरिटी रूल्स जैसी शर्तें मान ली हैं,
अब जल्द ही Starlink से हम भारत में भी इंटरनेट प्राप्त कर पाएंगे, आपको पता होगा कि
एलन मस्क की Starlink एक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी है, जिसने लगभग दुनिया के 100 देशों में काम करना शुरू कर दिया है।
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को और सहज बनाने हेतु
✅✅ अब आवेदन ऑफलाइन भी जमा होंगे।
आवेदिका द्वारा आवेदन के साथ निम्नांकित दस्तावेज अनिवार्य रूप से समर्पित किया जायेगा।
✅ एक पासपोर्ट साईज फोटो।
✅ आधार कार्ड की छायाप्रति।
✅ बैंक पासबुक की छायाप्रति।
✅ राशन कार्ड की छायाप्रति
अब
❌❌ योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य दस्तावेज नहीं होगा।
✅✅ उपर्युक्त दस्तावेजों के आधार पर आवेदिका को योजना का लाभ प्रदान किया जा सकता है। जिस महिला का राशन कार्ड में नाम नहीं है, उनके लिए उनके पिता/पति का राशन कार्ड मान्य होगा।
#JMMsy
एक्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए:
- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके.
- आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है.
- इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है.
- इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं.
- अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते.
- भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं.
- भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है.
- भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं.
इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।
#इंडिया_की_जीत_ग़रीब_की_जीत
कल देर रात सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल, सारण तथा सदर अस्पताल, हाजीपुर का औचक निरीक्षण कर रात्रि में चिकित्सीय सेवाओं, सुविधाओं, दवाओं, उपकरणों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की तथा सुधारात्मक कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। #Bihar#TejashwiYadav