❤️ मेरे बड़े भाई… तुम पर गर्व है!
रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, भरोसे और हौसले से भी बनते हैं।
तुम हर मुश्किल के सामने जिस मजबूती से खड़े रहते हो, वो सच में प्रेरणा देता है। 💪❤️
तुम एक योद्धा हो… और तुम्हारा हौसला ही तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत है।🇮🇳
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का यह पवित्र बंधन हमारे समाज में सद्भाव और एकता को सदैव मजबूत करता रहे।
शहीद का बलिदान अजर-अमर है!
प्रत्येक वर्ष की भांति रक्षाबंधन के पावन पर्व पर काशी के वीर सपूत शहीद विशाल पाण्डेय जी की बहनों से कांग्रेसजनों ने राखी बंधवाकर आत्मीय परंपरा का निर्वहन किया।
वाराणसी से बाहर होने के कारण स्वयं उपस्थित न हो पाने पर मैंने वीडियो कॉल के माध्यम से बहनों से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
मेरे सुपुत्र शंतनु राय एवं कांग्रेस साथियों ने आवास पर पहुंचकर शहीद परिवार का आशीर्वाद लिया।
शहीद विशाल पाण्डेय जी का परिवार हमारा अपना परिवार है, और कांग्रेस परिवार सदैव हर सुख-दुःख में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
जय हिंद 🇮🇳
आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लखनऊ स्थित 'पॉल मर्सी होम' अनाथालय में उन मासूम और बेसहारा बच्चियों के बीच उपस्थित रहा, जिनका इस दुनिया में अपना कोई नहीं है।
यह संस्थान इन बच्चियों के पालन-पोषण और देखरेख का सराहनीय कार्य कर रहा है।
आज इन बच्चियों के हाथों से रक्षासूत्र (राखी) बंधवाकर उनका स्नेह प्राप्त किया। इन मासूमों के चेहरे की मुस्कान ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है।
📍 पॉल मर्सी होम, वृंदावन कॉलोनी, लखनऊ।
#RakshaBandhan #Lucknow #UPCongress
Day 8 | Gen Z Connect Yatra
बलिया 📍
जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा पहुँची सुखपुरा। बहेरी से सुखपुरा तक छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर शिक्षा और रोजगार के मुद्दे उठाए।
सरकारी स्कूलों-अस्पतालों की बदहाली भी लगातार सामने आ रही है।
2 अक्टूबर तक सुधार करो, वरना बलिया में भी आंदोलन होगा।
समस्या दिखाएँगे भी,
समाधान कराएँगे भी। ✊
#GenZConnectYatra #JusticeMorcha
Day 7 | जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा 🚩
बेलथरा रोड से शुरू होकर उभांव, हल्दी, मालदा, नवानगर और नवरतनपुर होते हुए यात्रा आज सिकंदरपुर पहुँची।
रास्ते में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की जमीनी हकीकत देखी, स्थानीय लोगों से समस्याएँ जानी और बदहाल स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है, जिसे बलिया पहुँचकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
नुक्कड़ सभाओं में युवाओं से शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के सवाल पर संवाद किया और 2 अक्टूबर, लखनऊ के बड़े आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
सवाल सिर्फ सरकार से नहीं—अब जवाबदेही तय होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
#GenZConnectYatra #JusticeMorcha