Ghazipur Literature Festival 2025 : गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की शुरुआत शुक्रवार को वाराणसी के होटल द क्लार्क्स में हो गई है. तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन का भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ श्री उपेन्द्र राय, आचार्य पवन त्रिपाठी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, प्रोफेसर अनिल सोकलाल, भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त, प्रोफेसर अनिल सुकलाल, दक्षिण अफ्रीका की एच आर एच जोलानी म्कीवा, गुयाना में भारतीय उच्चायोग के राजनयिक कैशव तिवारी, पोलिश विद्वान कामीला यूनीक, नीदरलैंड्स की रेमॉन भगवांदीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया.
#Ghazipur #Varanasi #GLF #GhazipurLiteratureFestival #BharatExpress
@narendramodi@myogiadityanath@UpendrraRai@Ghazipurlitfest@viveksatyamitra@poojapriyam_@bharatdialogues@pawantripathi_@PremShuklaBJP
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रात के समय हाईवे पर स्टंट कर रहे बाइकर्स का बड़ा हादसा होते दिख रहा है। करीब 12 बाइकर्स बिना हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे। अचानक एक बाइक के फिसलने से कई अन्य बाइकें टकरा गईं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। यह वीडियो सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
#ViralVideo #RoadSafety #BikeStunt #RecklessDriving #TrafficAwareness #AccidentVideo #SocialMedia #HelmetSafety #BreakingNews #Trending #Video #BharatExpress
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात छेनू गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और दिल्ली-NCR में रंगदारी और लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं।
#DelhiPolice#ChenuGang#CrimeNews#Arrested#DelhiCrime#LawAndOrder #PoliceAction #LatestNews #HindiNews #BreakingNews #BharatExpress | @DelhiPolice
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की लोक गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई के परिवार से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तीजन बाई पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही हैं। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि तीजन बाई ने लोक कला और पंडवानी परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।
#PMModi #TeejanBai #Chhattisgarh #PadmaVibhushan #FolkArt #Pandavani #IndianCulture #LatestNews #HindiNews #BreakingNews #BharatExpress | @narendramodi | @PMOIndia
BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से दिल्ली का प्राचीन नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ अधिक उपयुक्त है और इसे पुनः स्थापित किया जाना चाहिए। सांसद का कहना है कि इससे राजधानी की ऐतिहासिक पहचान को नया सम्मान मिलेगा।
#Delhi #Indraprastha #BJP #PraveenKhandelwal #AmitShah #NameChange #IndianCulture #Heritage #BreakingNews #BharatExpress | @AmitShah | @HMOIndia | @BJP4Delhi
दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना की भर्ती नीति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि अगर बाएं हाथ पर टैटू की अनुमति है, तो दाएं हाथ पर टैटू होने से उम्मीदवार को अयोग्य कैसे ठहराया जा सकता है? अदालत ने इस नीति की तार्किकता पर सवाल उठाते हुए सेना से इसका स्पष्ट जवाब मांगा है। मामला एक उम्मीदवार से जुड़ा है जिसे दाएं हाथ पर टैटू होने के कारण भर्ती से बाहर कर दिया गया था।
#DelhiHighCourt #IndianArmy #Tattoo #ArmyRecruitment #CourtNews #Justice #IndianDefence #BreakingNews #BharatExpress | @prreeti1
मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद की मौत गोली लगने से नहीं बल्कि फेफड़ा फटने और सीने की पसलियां टूटने के कारण हुई। डॉक्टरों के अनुसार, पैर में लगी गोली जानलेवा नहीं थी, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में हमले के अन्य कोणों से जांच कर रही है।
#MokamaCase #DularchandYadav #PostmortemReport #BiharNews #CrimeUpdate #Investigation #BreakingNews #LawAndOrder #BharatExpress
Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सुशासन और विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए NDA को समर्थन दें। नीतीश ने कहा कि बिहार की प्रगति ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।
#NitishKumar #BiharElections2025 #NDABihar #GoodGovernance #Development #BiharPolitics #ElectionNews #BreakingNews #LatestUpdates #BharatExpress | @NitishKumar