भारत सरकार ने झारखंड के लोगों को वापस झारखंड में आने की अनुमति दे दी है। हमने छात्र-छात्राओं, विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। मजदूरों को लाने का कार्य अब अंतिम चरण में है: प्रवासी मजदूरों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
बहुत खुशी हो रही है क्योंकि कोरोना की वजह से इस समय सभी स्वास्थ्य विभाग और पुलिसकर्मी बहुत व्यस्त हैं ऐसे समय में डॉ.ने मेरे लिए समय निकालकर सभी के साथ मेरा जन्मदिन मनाया तो मैं बहुत खुश हूं।पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, ऐसा पहली बार हुआ है ये मुझे सारी उम्र याद रहेगा:SHOशिवदर्शन सिंह
म.प्र. पुलिस ने बैतूल में एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में 5लोगों को हिरासत में लिया। उप-मंडल पुलिस अधिकारी विजय पुंज-"जब वह अपने चचेरे भाई के साथ एक पेट्रोल पंप से घर लौट रही थी उस वक्त 7 लोगों ने रात 8:30 बजे उसके साथ बलात्कार किया।FIR दर्ज की गई, दूसरों तलाश जारी है"
जिस जगह पॉजिटिव केस पाया गया वहां के सभी दुकानों को सील कर दिया गया है। पूरा एरिया डिसइनफेक्ट किया जा रहा है और #SocialDistancing का ध्यान रखा जा रहा है। सभी प्रकार के प्रीकॉशन्स लिए जा रहे हैं: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
दिल्ली गेट के पास सुधार गृह में 11 किशोर फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड के साथ उनका झगड़ा हुआ और जिसके बाद वे भाग निकले। घटना में दो गार्ड घायल, अस्पताल में उनका इलाज जारी है। यह घटना 22अप्रैल शाम 7बजे घटित हुई: दिल्ली पुलिस
23 अप्रैल 2020 सुबह 9 बजे तक कुल 5,00,542 सैंपलों में से 4,85,172 का टेस्ट किया गया जिसमें से 21,797 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 20,471 हो गई है(इसमें 15,859 सक्रिय मामले, 3,959 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित हो चुके मामले और 652 मौतें शामिल हैं): स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19
जम्मू,गंदरबल:'मणिगाम पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के अंदर क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया। ये बात सामने आई है कि अब तक आतंकवादी एक्सपोर्ट करने वाला पाकिस्तान अभी कोरोना के मरीज भी एक्सपोर्ट करेगा। कश्मीर में लोगों के बीच इन्फेक्शन फैलाएगा। इसमें एहतियात बरतने की जरूरत है': DGP दिलबाग सिंह