रांची : हज़ारीबाग़ के बरही में रुपेश पांडेय की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में, चुटिया के कचुन्द टोली में शनिवार को कैंडल मार्च किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने रूपेश के हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार कर फाँसी देने की माँग की।
खुंटी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिले के सुभाष चंद्र बोस चौक में विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नमन किया। मौके पर पर तोरपा विधायक कोचे मुंडा, बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद् के कई सदस्य उपथित रहें।
रांची : भारतीय मजदुर संघ ने ईपीएफ मजदूरों की पेंशन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया
"मजूदरों के सेवानिवृत्ति के बाद मात्र ₹1000 पेंशन मिलता है, जिससे परिवार का नमक तेल भी नहीं चल पायेगा। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं, इसे बढ़कर ₹5000 किया जाए":सत्यनारायण सिंह, भारतीय मजदूर संघ
"डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात सनी ज्वेलर्स में जो चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया गया था, इसमें 5 अपराधियों की गिरफ़्तारी की गयी है, साथ ही पुरे सामान की बरामदी भी की गयी है। यह स्मार्ट पुलिसिंग को दर्शाता है, एसपी सिटी और उनके टीम को बधाई" : सुरेंद्र झा, एसएसपी रांची
"आज देश ही नहीं पूरी दुनिया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मन रही है, पर दुख यह है की सरकार और प्रशासन ने एक बार फिर स्वामी विवेकानंद जी को भुला दिया, वह 2 साल का जश्न मन सकते हैं, पर आज एक फूल नहीं चढ़ा सकते" : संजय सेठ रांची सांसद
रांची : पुर्व मुख्य्मंत्री शिबू सोरेन के 78वे जन्मदिन पर पिस्का मोड़ में झामुमो नेता नंद किशोर सिंह चंदेल ने केक काटा। और उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।
रांची : झामुमो प्रधान कार्यालय सिल्ली मे शिबू सोरेन के जन्मोत्सव पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक कटा। मौके पर सिल्ली पूर्वी जिला परिषद प्रत्याशी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव भी उपस्थित रहें।
रांची : सिल्ली में शहीद सुनील महतो के जन्मदिवस पर झामुमो सिल्ली पूर्वी की प्रत्याशी के पति डॉ अखिल महतो ने शहीद सुनील महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रांची : इटकी रोड के बजरा में सांसद प्रतिनिधि कुमुद झा के द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए फ्री वैक्सिनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में रांची के सांसद संजय सेठ ने वैक्सीनेशन के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस कैंप में जरूरत मंद लोगों के बिच दवा तथा कम्बल का वितरण भी किया गया
"प्रधानमंत्री के साथ हुआ हादसा विसुद्ध रूप से एक षड्यंत्र था, परमात्मा के कृपा से वह बचें हैं। पंजाब सरकार ने अक्षम्य अपराध किया है, या तो सरकार आरोपियों को दंड दे या सरकार को ही दंड मिलनी चाहिए" : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पंजाब में हुए घटना पर
"प्रधानमंत्री के सुरक्षा में तो गृह मंत्रालय तक लग जाता है, उन्हें क्लीयरेंस कैसे मिला? उनके पास 2 घंटे सफर कर रैली में जाने का समय है। रैली में भीड़ कम थी तो साज़िश की बू आती है" : कांग्रेस प्रवक्ता शतीश कुमार, पंजाब में हुए घटना पर
रांची: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक की
उन्होंने कहा, "सभी वार्ड में सैनिटाइजर और साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी, और अगर किसी मोहल्ले में संक्रमित पाया जाता है, तो उसके घर को पूरी तरह सेनेटाईज किया जाएगा"
रांची : कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने हेहल के पहाड़ टोली में ग्रामीणों के बीच कंबल, टोपी, मोजा एवं विटामिन सी का वितरण किया।
ट्रस्ट के सदस्य ने बताया, "आज हम घर में 4 कम्बल ओढ़ कर सो जाते हैं , गरीब के पास एक चादर भी नहीं हैं। यह कार्य ट्रस्ट अपने फंड से करती है"
खुंटी : जिले के चलागी गाँव मे एक आंगनबाडी सेंटर पर CINI संस्था के द्वारा हैंडवाश यूनिट लगाया गया। इसका उद्घाटन बाल विकास परियोजना अधिकारी बिंदु कुमारी के द्वारा किया गया।