उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले अंतर्गत छर्रा थाना इलाके से एक बेहद हैरान करने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक गांव में सब्जी खरीदने निकली नाबालिग किशोरी को किशनगोपाल और संजू वाल्मीकि ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया. आरोप है कि दोनों दरिंदों ने पीड़िता को उसके घर से 4 किलोमीटर दूर एक सुनसान मकान में ले जाकर जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना को अंजाम दिया. दरिंदों की क्रूरता के चलते किशोरी लहूलुहान होकर बेहोश हो गई, जिसे गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है.
खुद को गौ रक्षक बताते है एक और इंसानों पर जुल्म करते है
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग कार के अंदर एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट gau_rakshak_gzb_14 पर साझा किया गया है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो गाजियाबाद पुलिस से अनुरोध है कि इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करे।
दुख हमेशा हम लड़कियों के हिस्से में ही आया है 💔 🥹
30 लड़कों ने एक लड़की का दिन दहाड़े अपहरण किया
इनके हौसले इतने बढ़ गए कि पुलिस का भी खौफ नहीं
लड़कियों यहां जन्म लेना ही पाप हे 🥹
यह मंजर मेरे लिए असहनीय ओर कातर हे
बंगाल में 12 साल की मुस्लिम बेटी के साथ हैवानियत पर सभी खामोश हैं।
एक मां इंसाफ के लिए तड़प रही है लेकिन मीडिया प्रशासन को इनकी तड़प से कोई फर्क नहीं पड़ता।
उत्तर प्रदेश: कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर उपहार गांव में सैय्यद सालार गाजी की मजार में तोड़फोड़ के बाद तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण और लव जिहाद के आरोप लगाते हुए मजार को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर मजार के मौलवी अजीम बाबा के साथ मारपीट की बात सामने आई है। वहीं पुलिस प्रशासन ने मजार की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
लापता लड़की,
🚨महत्वपूर्ण | इसे जरूर शेयर करें..
अफिया अयूब, 23 वर्ष की, 152 सेमी लंबी, जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाली छात्रा, कल रात लगभग 11:30 बजे से लापता है।
वो दवा खरीदने के लिए ओखला हेड में अपने पीजी आवास से बाहर चली गई और अपना फोन अपने कमरे में ही छोड़ दी।
तब से वो वापस नहीं आई है, यदि आपने उसे देखा है या उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी है, तो प्लीज़ contact
7503703032 @DelhiPolice
बिहार के हाफिज मोहम्मद सलमान का मामला एक बहोत ही संदिग्ध मामला है
मोहम्मद सलमान बिहार के सुपौल जिले के बघेली गांव के रहने वाले थे, जो सिलाई और टेलरिंग काम करते थे
1 महीना पहले ही काम करने के लिए तमिलनाडु के तिरुपपुर शहर गए थे,
बताया जा रहा है के उन्हे पुलिस अधिकारी के भेस में एक फ्रॉड कॉल आया जिसमे उनसे 5 लाख रुपिया की मांग की गई, न देने पर उन्हें जेल भेज देने की धमकी दी गई, ओर एक सुनसान जगह मिलने बुलाया गया,
सलमान बिना किसी को बताया तय जगह पर मिलने पहुंच गए जिसके बाद सलमान का कोई पता नही चला, बाद में एक बड़े पानी के गड्डे में उनका शव मिला...
परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है और इंसाफ की मांग की है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, अब तक इस मामले में कोई बड़ा अपडेट नही मिला है
योगी आदित्यनाथ कहते हैं उत्तरप्रदेश में महिला 2 बजे भी अकेली जा सकती है लेकिन वीडियो में देखिए दिनदहाड़े एक मुस्लिम महिला पर तमंचे से फायरिंग हो रही है।
ये वीडियो कोई योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दो क्योंकि उनकी कानून व्यवस्था इसमें साफ झलक रही है।
बंगाल के साउथ 24 परगना के बारूईपुर में 11 साल की मुस्लिम बच्ची के साथ रे*प करके उसकी जान ले ली..
सिर्फ 11 साल की बच्ची थी, घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी परिजनों का आरोप है कि चार लोगों ने बच्ची का पहले अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी ह*त्या करके शव तालाब में फेंक दिया
TV मीडिया में खामोशी है, बंगाल में महिला सुरक्षा को लेकर अब कोई TV डिबेट्स नहीं होगी.. कोई शोर नहीं होगा जबकि आरोप है कि इस घिनौने अपराध में BJP कार्यकर्ता भी शामिल है
मगर अब देखना है ये कि इन सारे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस क्या उनकी कमर में भी रस्सी बांधकर आधे कपड़ों में सड़कों पर परेड कराएगी ?
पश्चिम बंगाल में 12 साल की मुस्लिम बच्ची के साथ 4 लोग मिलकर पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर के तालाब में फेंक दिया
न्याय अब पीड़िता का मजहब और आरोपियों का
पॉलिटिकल कनेक्शन देखकर तय करता है,,,,
संभल के 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ।
लोग थाने पहुंचे और पुलिस ऑफिसर से कहा :- कोई मुस्लिम मुजरिम होता तो आप उसका जुलूस निकलते मारते पीटते बुलडोजर चलवाते इन दरिंदों पर क्यों आपकी पुलिस एक्शन नहीं ले रही।
क्या भारत में नागरिकता साबित करना मुश्किल हो गया है? असम में नागरिकता से जुड़े एक अहम मामले में गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले से तो यही साबित होता है। हाईकोर्ट ने एक मामले में साफ किया है कि केवल PAN कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकारी दस्तावेज किसी व्यक्ति की भारतीय नागरिकता का स्वतः प्रमाण नहीं बन जाते। अदालत ने विदेशी न्यायाधिकरण Foreigners Tribunal के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें अमीनुल हक को विदेशी घोषित किया गया था। याचिकाकर्ता ने अपने पक्ष में 15 दस्तावेज पेश किए थे, लेकिन अदालत ने उन्हें कानूनी कसौटी पर पर्याप्त नहीं माना।
2021 मे शरजील उस्मानी के सड़ा हुआ समाज कहने पर गिरफ्तारी के लिए फ़ौरन टीम गठित हो गयी थी
2022 मे ज़ुबैर द्वारा हिंदुत्व उग्रवाद कहने पर SIT गठित कर दी गई थी
आज नाजिया इलाही द्वारा हमारे नबी साहब के बेअदबी पे दर्जनो FIR के बावजूद कोई एक्शन नही मुसलमानो के भावनाओ का कोई मोल नहीं
यह तस्वीर मोहम्मद ज़ैद की है। ज़ैद अब दुनिया में नहीं है। ज़ैद दिल्ली के मुस्तफाबाद के रहने वाले थे। यह इलाक़ा लोनी बॉर्डर पर है। लोनी यूपी के गाजियाबाद में आता है। ज़ैद अपने दो दोस्तों, नदीम और इब्राहिम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेहटा स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जा रहे थे। वो जैसे ही लोनी मेन रोड से बेहटा रोड की तरफ मुड़े, तभी एक एक कार से उनकी बाइक की हल्की सी टक्कर हो गई। इसके बाद कार में बैठा राहुल अपने दोस्त के साथ उतरा और जैद को को पीटना शुरू कर दिया। बात सिर्फ यही तक नहीं रही बल्कि राहुल अपने दोस्त के साथ ज़ैद को जबरन जैद कार में भरकर मनीष प्रॉपर्टीज नामी ऑफिस ले गया, वहां उन्होंने ज़ैद को बेरहमी से पीटा।
जब जैद के दोस्त नदीम और इब्राहिम बाइक लेकर वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जैद बेहोशी के हाल में ज़मीन पर पड़ा हुआ है, और राहुल नामी युवक लगातार गाली-गलौज करते हुए उसे लातों से बेरहमी से पीट रहा है। राहुल ने ज़ैद के दोस्त नदीम और इब्राहिम को धमकी देते हुए कहा कि इसे ले जाओ, नहीं तो तुम्हारा भी यही हाल होगा। वो दोनों दोस्त जैद को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जैद को मृत घोषित कर दिया।
पिछले कुछ वर्षों में एक बुलडोज़र और एनकाउंटर का चलन देखा गया है। दिल्ली में तरुण की हत्या हुई तो उसे इंसाफ दिलाने के नाम पर आरोपितों के घर को तोड़ दिया गया। उसके बाद दिल्ली से सटे खोड़ा में सूर्य की हत्या हुई तो हत्यारोपी का चौबीस घंटे के भीतर एनकाउंटर कर दिया गया। अब सवाल ज़ैद को इंसाफ दिलाने का है। जब हत्या के बदले एनकाउंटर और बुलडोज़र का ही चलन शुरू हो चुका है, तब ज़ैद के हत्यारोपी का एनकाउंटर क्यों नहीं किया जा रहा? उनके घरों पर बुलडोज़र क्यों नहीं चलाया जा रहा? सूर्या और तरुण की हत्या के बाद सत्ताधारी दल के अनुषांगिक संगठनों और नेताओं ने किस तरह बयानबाज़ी करके आपसी रंजिश में हुई इन हत्याओं को ‘दूसरा’ रंग दिया था, यह पूरे देश ने देखा है। खोड़ा और उत्तम नगर की गलियों में घूमते नफ़रती यू-ट्यूबिए किस तरह इन हत्याओं का दोष पूरे समुदाय पर मढ़ रहे थे, यह भी पूरे देश ने देखा है। सवाल फिर वही है कि जब किसी हिंदू के ग़ैर हिंदू हत्यारे के खिलाफ पुलिस और सरकार बुलडोज़र और एनकाउंटर एक्शन को अमल में लाती है, तब ज़ैद के हत्यारों पर यह कार्रावाई क्यों नहीं होनी चाहिए? हत्यारों से निपटने का यह फॉर्मूला सरकार और पुलिस ने खुद शुरू किया है, तो इसमें भेदभाव क्यों?
सरकार ने तरुण और सूर्या के परिजनों को मुआवज़ा दिया है। तरुण के हत्यारोपितों का घर गिराया है, तो सूर्या मर्डर के नाबालिग आरोपी को एनकाउंटर में मारा है। अब सवाल है कि यह त्वरित ‘इंसाफ’ ज़ैद को क्यों नहीं? क्या वो इंसान नहीं? क्या वो भारतीय नागरिक नहीं? उसके परिवारजनों को मुआवज़ा क्यों नहीं? उसके हत्यारोपितों का एनकाउंटर क्यों नहीं? बुलडोज़र एक्शन क्यों नहीं? क्या इस देश में दो कानून हैं? जब बुलडोज़र और एनकाउंटर चलन शुरू हो ही चुका है, तब इसमें भेदभाव क्यों? क्या मदर ऑफ डेमोक्रेसी में सब कुछ नाम के आधार पर होता है?
एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार पर कुछ गुंडे लगातार हमला कर रहे है।
बच्चे की रोने की आवाजें आ रही है।
लगातार पत्थर ईंटे लाठी डंडे सरिये से हमला हो रहा है।
बढ़ डरावना दृश्य है। भाषा शायद पंजाबी बोल रहे है।
@OfficialDPRPP मामले की जाँच और कार्यवाही करें।
@RahulGandhi@LambaAlka जी मामले में मदद करें।
BREAKING
इज़राइल Khan Younis में आम नागरिकों से भरे टेंटों पर बम गिरा रहा है!
आतंकी इज़राइल ने आधी रात को बमबारी की जब कई परिवार टेंट में सो रहे थे!
GAZA में अब कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है!
इज़राइल अब Palestine में हर जगह हमला कर रहा है!
पहले इसराइल ने इन फिलिस्तीनियों के घरों में बमबारी कर तबाह किया!
अब इज़राइल इन बेकसूर, मज़लूम, बेघर फिलिस्तीनियों के टेंटों पर हमला कर इनकी हत्या कर रहा है!