@smritiirani जी अमेठी वालों ने बीते 6 मई को कमल का बटन दबाया था जिसके बदले में ₹13\किलो चीनी मिलने वाली थी ? क्या हुआ ? कहीं ये भी तो दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार और हरेक भारतीय के खातों में ₹15-15 लाख के वादों के जैसे तो नही है?
@priyankagandhi@pankhuripathak@DeepakSinghINC
न्यायिक जाँच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
अंकिता भंडारी के परिवार से 2 दिन पहले मिला। चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं - अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं।
सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक "VIP" मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि भी की।
मगर, रिज़ॉर्ट में अंकिता के रूम को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त कर दिया गया जो खुद में संदेहपूर्ण है।
इस दुखद मामले में सबसे शर्मनाक बात है कि राज्य सरकार खुद आज तक उस "VIP" को संरक्षण दे रही है। क्यों? क्योंकि वह BJP-RSS का बड़ा नेता है।
यही BJP की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना। दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और BJP में ऐसे लोगों की भरमार है।
भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली यह अमानवीय मानसिकता खत्म नहीं होती। भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी - सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पावन दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें आज़ाद भारत का सपना दिया।
आइए, इस #स्वतंत्रता_दिवस पर हम संकल्प लें कि भाईचारे और न्याय की राह पर आगे बढ़ेगें और अपने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव सजग रहेंगे।
जय हिंद! 🇮🇳
जय हिंदुस्तान! 🇮🇳
#15August #IndependenceDay
आदरणीय श्री राहुल गाँधी जी के #छात्रों_की_गूंज कार्यक्रम के समर्थन में प्रयागराज (इलाहाबाद) में आयोजित विशाल मोटरसाइकिल यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
युवा और छात्रों ने उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का छात्र अब अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाला नहीं है।
@RahulGandhi
इसे देखकर याद आया!
2010 में अदालत के डर से दो साल गुजरात से तड़ीपार थे
अब 2026 में लोकसभा से कितने साल तड़ीपार रहेंगे ……..?
2010 में गुजरात आने पर गिरफ्तारी का डर था अब लोकसभा आने पर राहुल गांधी और विपक्ष का!
तब भी सवालों से सामना था,
आज भी सवालों से सामना है।
जनता भी पूछ रही है
अमितशाह जी सवालों से कब तक भागेंगे?
नवजवानों-छात्रों पर गोली चलवाने पर जवाब कब देंगे?
#AmitShah #लोकसभा #तड़ीपार
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी :
मांग साफ है, इस हमले के organisers से लेकर implementors तक, सभी की जवाबदेही तय हो और उनपर ऐसी कार्रवाई हो जो छात्रों को दिखे - तब जा कर होगा इंसाफ़
अमित शाह जी, आपको जवाब तो देना ही पड़ेगा
कैंडल मार्च युवाओं के हक़ और रोज़गार के लिए।
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीचार्ज के विरोध में, बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ़ और युवाओं को किया गया वह वादा याद दिलाने के लिए जिसमें हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का संकल्प लिया गया था।
आज युवा अपने सवालों के जवाब मांग रहा है…
आज युवा अपने भविष्य का हिसाब मांग रहा है…
आज युवा पूछ रहा हैकहाँ हैं वे 2 करोड़ रोज़गार हर साल?
मोमबत्ती की रोशनी युवाओं के भविष्य, लोकतंत्र और रोज़गार के अधिकार को संबल प्रदान करने के लिए।
📍अमेठी
#Amethi #CandleMarch #रोज़गार_दो #युवा_की_आवाज़ #बेरोज़गारी
आज छात्रों को बहुत बड़ी जीत मिली है।
याद रहे, प्रदर्शन में जिन छात्रों पर घातक हमले हुए - किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर, किसी की पसली, पेलेट गन जैसे जानलेवा हथियार का इस्तेमाल किया गया, तो कई चोट खा कर critical हो गए - इन सबके सीधे ज़िम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह हैं।
मांग साफ है, इस हमले के organisers से लेकर implementors तक, सभी की जवाबदेही तय हो और उनपर ऐसी कार्रवाई हो जो छात्रों को दिखे - तब जा कर होगा इंसाफ़।
अमित शाह जी, आपको जवाब तो देना ही पड़ेगा।