दीपक नगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों से निर्माण कार्य की प्रगति एवं प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सानिध्य में सम्मिलित हुआ।
शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट योगदान से समाज को दिशा देने वाले 67 शिक्षकों का सम्मान इस अवसर पर किया गया।
एक शिक्षक के हाथों में केवल किताब नहीं, बल्कि एक पीढ़ी का भविष्य होता है। ऐसे कर्मयोगी शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना का सम्मान है।
समारोह में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@vishnudsai@tankramvermabjp
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे संस्कार, विचार और जीवन की सही दिशा प्रदान कर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षा और शिक्षक के सम्मान की यह परंपरा सदैव यूँ ही सशक्त बनी रहे।
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में ग्राम धनसुली के 2, ग्राम मदनार के 1 तथा ग्राम दहीकोंगा के 1 श्रमिक ने अपनी जान गंवा दी, जबकि जिले के 2 अन्य श्रमिक घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार दुःख की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और आत्मीयता से खड़ी है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रत्येक दिवंगत श्रमिक के परिवार को ₹5-5 लाख तथा दोनों घायल श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
नवाचार, साहस और नए अवसरों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को गति देने वाली सभी उद्यमी बहनों और उद्यमियों को नमन।
छत्तीसगढ़ में उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में ग्रामोद्योग विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं की प्रतिभा को अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का हमारा संकल्प है।
आइए, राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस के अवसर पर नवाचार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें।
राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालने के पश्चात एक वर्ष में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों को लेकर आज नवा रायपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के ऑडिटोरियम में पत्रकार साथियों से संवाद किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार शासकीय शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ का हर शासकीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और बेहतर अधोसंरचना का केंद्र बने तथा प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों।
@vishnudsai
शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से 5,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, ताकि प्रदेश के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
भगवान श्री विष्णु की आराधना और संतान के सुख-समृद्धि की कामना का पावन पर्व पुत्रदा एकादशी आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
आप सभी को पुत्रदा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों और भारत के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और अदम्य नवाचार क्षमता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। इस उपलब्धि ने विश्व पटल पर भारत की शक्ति और सामर्थ्य को एक नई पहचान प्रदान की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारी बढ़ती अंतरिक्ष उपलब्धियां विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान कर रही हैं।
आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत की वैज्ञानिक शक्ति को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में ज्ञान, विज्ञान और नवाचार के संकल्प को और सशक्त करें।
जय हिंद।
राजनांदगांव के लोकप्रिय महापौर श्री मधुसूदन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां भानमती से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करता हूँ।
आज भाटापारा प्रवास के दौरान विश्राम गृह में भाटापारा के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूँ।
जनसेवा के इस पथ पर आप सभी का साथ और विश्वास मुझे और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आज भाटापारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर, छत्तीसगढ़ की योजनानुसार आयोजित क्षेत्रीय एवं प्रांतीय खेलकूद (जूडो, कुराश, कराटे एवं ताइक्वांडो) प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुआ।
प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि वे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्षशीलता और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित करते हैं।
सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। विश्वास है कि आज के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा भोरमदेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@BhawnaBohrabjp