बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जो नाव ली थी उसके केवट की बातें सुनिए- बनारस को 10 सालों में बदलते देखा है इन्होंने..
अपने क्षेत्र के सांसद से प्रेम ऐसा कि उनकी बात करते ही उनके रोंगटे खड़े हो गए इनके….
लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय...
आज नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी एवं आदरणीय रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh जी की गौरवपूर्ण उपस्थिति में चीफ मिनिस्टर कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस सुअवसर पर पार्टी परिवार के सम्मानित सदस्यों का ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के समस्त मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।
माननीय प्रधानमंत्री जी के करिश्माई नेतृत्व में 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' के व्रत के साथ देश भर की डबल इंजन की भाजपा सरकारें जन-जन के कल्याण एवं उत्थान हेतु अहर्निश क्रियाशील है।
जय भाजपा, तय भाजपा...
#BJPNationalCouncil2024
बच्चों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध....
सरकारी विद्यालयों में बच्चों के साथ छेड़छाड़-दुष्कर्म जैसी वीभत्स वारदातों को अंजाम देने वाले शिक्षकों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा...
@RajGovOfficial
“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”
आज राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार अपने पैतृक गांव अटारी जाकर नंगे पांव पूरी गांव की परिक्रमा की ।
मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी अटारी ग्राम के सरपंच के रुप में हुई जहां सर्वश्रेष्ठ राजस्थान के निर्माण हेतु संकल्प ठाना गया था, यह वही ग्राम है जहां अंत्योदय की लक्ष्य प्राप्ति का स्वप्न देखा गया था और यह वही ग्रामवासी है जिनके आशीष के कारण आज मुझे राजस्थानवासियों की सतत सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आप सभी सम्मानित ग्रामीणों द्वारा किए आत्मीय स्वागत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता!
जब शब्द कम पड़ें तो भावनाएं अंतर्मन को चित्रित कर देती हैं। एक - एक परिवारजन का हृदय से आभार! धन्यवाद! अभिनंदन!
तुष्टीकरण के आधार पर अगर फैसले हो तो कानून बौना हो जाता है ।
प्रदेश चलेगा - संविधान से चलेगा , कानून से चलेगा ।
// राजस्थान विधानसभा में महामहिम राज्यपाल जी के अभिभाषण के जबाव के दौरान
#BhajanLalSharma#CmRajasthan
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी अयोध्या निवासी मीरा मांझी को धन्यवाद प्रेषित करने हेतु पत्र लिखा और साथ ही उनके परिवार के लिए उपहार भी भेजे हैं
अपने इस सरल और सहज स्वभाव के कारण ही प्रधान सेवक देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
आज बीकानेर में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के राज्यव्यापी अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बीकानेर देहात ज़िलाध्यक्ष श्री जालमसिंह भाटी, श्रीडुंगरगढ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पूर्व से विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी, कोलायत से विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी व महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।