2 अगस्त को 2026 (रविवार)
आज़ाद समाज पार्टी (का.) व भीम आर्मी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा मीटिंग
सुबह 11 बजे अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी
सभी प्रदेश की कमेटी व जिला कमेटी का मीटिंग मे आना आवश्यक रूप से जरुरी है। @anil_aazad
#जयपुर
NEET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जोहार यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई तथा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के तत्वावधान में जयपुर कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च निकाला गया।
मार्च के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जयपुर कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त सभी मुद्दों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा विद्यार्थियों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
पेपर लीक व छात्र हितों के मुद्दों सहित केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी- आजाद समाज पार्टी जिला बारां द्वारा जिला मुख्यालय बारां पर "विशाल प्रदर्शन" कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा!
Anil Kumar Dhenwal
Jitendra Hatwal
#ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान के बारां जिले से भीम आर्मी अंता टीम ने मनाया #11वा स्थापना दिवस, संविधान निर्माता बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर किया नमन सभी को दीं बधाई @BhimArmyChief@anil_aazad
पेपर_लीक शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कल जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
#25जुलाई को प्रातः 11:00 बजे पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया जायगा
भारत सहित पुरी दुनिया में रहने वाले भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को *भीम आर्मी भारत एकता मिशन* के 11 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
जय भीम, नीला सलाम, जय संविधान।
#भीम_आर्मी_स्थापना_दिवस
कल मिलते हैं! जंतर-मंतर पर।
सभी साथियों से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर छात्र-छात्राओं के आंदोलन एवं सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी एकजुटता दर्ज कराएँ। जय भीम!
मेरठ में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जी को मेरठ टोल पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार से मिलने और उनका दुःख साझा करने से रोकना उचित नहीं है। @BhimArmyChief@anil_aazad
सभी साथियों को जय भीम, जय भारत, जय बहुजन।
आवश्यक सूचना यह है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी कल मेरठ के पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। @BhimArmyChief@anil_aazad
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खबर...
*पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद @AzadSamajParty में शामिल...
बहुजन समाज पार्टी की पहली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे @BhimArmyChief सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली। @AzadSamajParty
#शर्मनाक
गंगानगर राजस्थान!
13 साल की बच्ची के साथ 32 लोगों ने दरिंदगी की 5 दिन तक बच्ची लापता थी पुलिस को बच्ची को खोजने में 5 दिन लग गए बड़ी शर्म की बात है।
अब सारे हिंदू संगठन चुप हैं। मिडिया चुप है। नफरती लोग चुप हैं आखिर क्यों? क्यों कि मामला हिंदू मुस्लिम का नहीं है।
राजस्थान में प्रतिवर्ष हजारों बच्चियां गायब हो जाती है
सरकार महिला सुरक्षा का ढोल पीटते रहती है।
भरतपुर #प्रहलाद_बैरवा प्रकरण में आज धरना स्थल पर पहुंच कर परिवारजनों से मुलाकात की।
परिवार को आश्वासन दिलाया कि भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी हर हाल में आपके साथ है।
साथ ही प्रशासन से वार्ता की ओर प्रशासन को चेतावनी दी कि इस मामले में जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी राजधानी में आंदोलन करने को मजबूर होगी।@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई विनय रतन सिंह जी के नेतृत्व में कन्नौज की धरती पर गूँज उठा परिवर्तन का बिगुल!
भीम आर्मी - आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विशाल बहुजन महासम्मेलन में उमड़ा यह जनसैलाब स्पष्ट संकेत है अब अन्याय के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा। @VinayRatanSingh
करौली जिले के (टोडाभीम) में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
@DmKarauli तत्काल मामले की जांच कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और मृतकों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@RajCMO
प्यारे साथियों, भाई केतन लाल के पीड़ित परिवार से मिलने जाने से लेकर वापसी तक की पूरी घटनाक्रम, वहाँ के वास्तविक हालात, और वे कौन लोग हैं जो आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं—इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर मैं आज, 01 जुलाई 2026, शाम 08:00 बजे लाइव रहूँगा।
सभी साथी मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव अवश्य जुड़ें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि न्याय की इस लड़ाई की आवाज़ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।
👉 LIVE लिंक: https://t.co/P3LnqLq6tM
जय भीम! जय मंडल! जय जोहार! जय भारत! जय संविधान!