भाजपा का राज सत्ता सजातीयों के ‘दंभ, घमंड, अहंकार’ का आपराधिक त्रिगुट है।
जो लोग समझते हैं कि सत्ता के साथ रहकर उनकी इज़्ज़त और रुतबा बढ़ता है, वो भी अब समझ गये हैं कि भाजपा में दिखावे का पद तो मिल सकता है पर सम्मान नहीं। भाजपाई वर्चस्ववादी अपने प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए किसी की हत्या भी कर सकते हैं किसी को भी ज़मीन पर बैठने को मजबूर कर सकते हैं।
पीड़ा बढ़ रही है, इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है और पीडीए की एकता भी।
गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच हो। श्रद्धांजलि!
भाजपा राज में उप्र अपराध व अराजकता के चरम पर है। भाजपा ने अपने कुकर्मों में संलिप्त होने के लिए पुलिस को बाध्य करके केवल पुलिस की शक्ति और प्रभाव को ही कम नहीं किया है बल्कि झूठे मुक़दमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर, हर तरह से पुलिस को भ्रष्ट भी कर दिया है।
गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में विनोद कुमार सहनी निषाद की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दिया जाना बेहद गंभीर और दुखद है।
परिजनों के अनुसार, दुकान बंद कर घर लौट रहे विनोद कुमार पर नामजद आरोपियों और अन्य लोगों ने जानलेवा हमला किया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, इस घटना ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
@UPGovt से हमारी मांग है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और किसी भी स्तर पर आरोपियों को संरक्षण न मिले। सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
हम विनोद कुमार साहनी जी के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।