दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ - ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक।
हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड, बॉर्डर - सब पार कर गई, बिना एक भी चेकपोस्ट पर रोके गए।
बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं।
निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?
पर्दे सिर्फ़ उस बस में नहीं डाले गए थे - साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं।
और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी?
क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन UP पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं - इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी उन विरले नेताओं में से हैं, जिनके पास आधी सदी का लंबा राजनीतिक अनुभव है। वे एक सशक्त योद्धा की तरह कांग्रेस की वैचारिक लड़ाई को मज़बूती से लड़ रहे हैं। उनसे मिलना हमेशा एक प्रेरणादायी और सुखद अनुभव होता है। (1/2)
सभी देशवासियों को छठ पूजा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मईया और भगवान सूर्य की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि सदैव बनी रहे।
यह पर्व एकता और ख़ुशहाली का संदेश है क्योंकि उषा और अर्घ्य सूर्य को अर्पण की परंपरा हमें जीवन में ऊर्जा और धैर्य प्रदान करते हैं। सभी श्रद्धालुओं की प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो और हर घर आनंद और उन्नति से भर जाए।
जय छठी मईया!
इंदिरा जी ने कहा था कि शहादत किसी अंत का प्रतीक नहीं, बल्कि नई शुरुआत का मार्ग है।
देश के लिए उनके अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था। वे अपने निर्भीक निर्णयों, सशक्त नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के लिए हमेशा याद की जाएंगी।
Indira ji was a symbol of courage, political resolve and political acumen. Serving her country till her last breath, she showcased resilience and left a legacy of strength and determination. Picking up the right issues especially during adversity was her core strength and this we all must learn from her.
Remembering Indira Gandhi ji on her birth anniversary today.
रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य एक सम्पूर्ण युग को प्रकाशित करता है। उनकी बहुत ही छोटी जीवनयात्रा में देशभक्ति, मातृत्व का गौरव और महिलाओं की आत्मरक्षा का अमर संदेश है। अपने साहस से उन्होंने 1857 का अलख ही नहीं जगाया बल्कि उनकी कृति ऐसी है कि आज भी सामान्य भारतीय के लिए 'झाँसी की रानी' की गाथा एक प्रेरणा है - हर मुश्किल में ख़ुद पर यक़ीन और हौसले की प्रेरणा।
जयंती पर शत शत नमन।
Such was Dharmendra ji that his films themselves helped shape Indian cinema. He touched millions of hearts and through his work, the magic of cinema reached even the smallest towns and villages of India.
As he embarks on his eternal journey, memories of days spent with him come flooding back — his warmth, his simplicity, and his generosity.
He was a great actor because he was a great human being, one who seamlessly transcended the lines between reel and real life, and found a permanent place in the hearts of countless Indians.His passing is a deep personal loss. My elder brother is gone. His legacy will continue to inspire generations to come.
Warmest birthday wishes to Smt. Sonia Gandhi ji. Her quiet strength, humility, and steadfast commitment to values makes her distinct as a leader. Her journey has motivated millions as she has so successfully exemplified that true politics is nothing but people's welfare.
Wishing her good health, happiness and a long life ahead.
आज राव तुलाराम जी की जयंती का पावन अवसर है। उनके शौर्य ने हरियाणा की धरती पर स्वतंत्रता की जो ज्योति जलाई वो उनके दिए संस्कार के तौर पर क्षेत्र के लोगों के बीच आज भी जीवंत हैं। नारनौल के युद्धक्षेत्र में उनके 5000 सैनिकों के अदम्य पराक्रम ने अंग्रेजों को धूल चटा दी थी। उन्होंने कठिन वक़्त देखा लेकिन ग़ुलामी स्वीकार नहीं की। महान देशभक्त राव तुलाराम जी स्मृति को शत-शत नमन।
What made #SmitaPatil a truly great actor was the same quality that defined her off-screen - she was extraordinarily good. Her profound empathy captured the struggles of common people transforming simple stories into soul-stirring anthems for justice. She graced us for so little time, yet countless hearts still resonate with her essence.
You gave us so little time to know you. This mystery shall forever remain unexplained.
Remembering Smita on her Punyatithi.
#नेशनलहेराल्ड मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट का गाँधी परिवार के पक्ष में फैसला साबित करता है कि यह केस केवल राजनीतिक द्वेष से बनाया गया था।
सत्य विचलित हो सकता है, पराजित नहीं।
पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक हैं, जिन्होंने साहस, संकल्प और राष्ट्रभक्ति से विदेशी जंजीरों को पूरी तरह कमज़ोर कर दिया।
इन वीर सपूतों ने मातृभूमि के लिए हँसते-हँसते प्राण न्यौछावर कर आने वाली पीढ़ियों को आजादी का अतुलनीय उपहार दिया।
उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी ने उम्रभर किसानी और गांव से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी। वे मानते थे कि असल भारत तो गांव में ही बसता है। उन जैसे नेताओं के ही प्रयासों का नतीजा है कि आज कृषि राष्ट्रीय बहस के मध्य में है। किसानों को एक बेहतर बाज़ार व्यवस्था आज तक नहीं मिली लेकिन संगठित होकर इसके लिए मांग रखने की परंपरा चौधरी साहब ने ही शुरू की। जयंती पर सादर नमन