कितने शर्म की बात है कि हम कुत्ते को गोद में उठा सकते हैं, उसे रसोई में भी ले जा सकते हैं, लेकिन इंसान के स्पर्श मात्र से धर्म भ्रष्ट हो जाता है।
शहीद भगत सिंह
धर्म के नाम पर बने पागल सबसे खतरनाक होते हैं, और जो लोग समाज में गड़बड़ पैदा करना चाहते हैं
वे अच्छी तरह जानते हैं कि किसी विशेष अवसर पर इन पागलों का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
डेनिस दिदरो
अंधविश्वासों, रुढ़़ियों, कुप्रथाओं का तर्कपूर्ण विरोध करनेवालों की हत्याएं और उनके खिलाफ़ षड्यंत्र इसी तथ्य की पुष्टि करते हैं कि हत्यारों और षड्यंत्रकारियों का भी ईश्वर में कोई विश्वास नहीं है Ⅰ
संजय ग्रोवर
"हर सच की यात्रा तीन पड़ावों से गुजरती है— पहले लोग उसका मज़ाक उड़ाते हैं, फिर उसका ज़ोरदार विरोध करते हैं, और आखिर में उसे ऐसा सच मान लेते हैं जो हमेशा से स्पष्ट था।"
आर्थर शोपेनहाउर
अनपढ़, अशिक्षित जनता को फंसाकर वे अपना उल्लू सीधा करना चाहते हें और यह वे प्राचीन काल से कर रहे हैं, इसलिए आपको शिक्षा से वंचित रखा जाता है।
महात्मा ज्योतिराव फुले