सामान्य व्यक्ति तो सिस्टम का अज्ञानी ही होता है किंतु जो सिस्टम वाले हैं, उसे जानते हैं, उन्हें प्रदेश का ज्ञान क्यों न हो? सवाल यह है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक होती, तब भी सरकारी धन से रंग बिखेरना स्वीकार्य क्यों हो?
#Senseofentitlement#khabarkepaar
लोकप्रिय राजनीति की विवशता जो हो, शिमला का बोझ कम करना समय की मांग है। शिमला राजनीतिक और प्रशासनिक मुख्यालय रहे या पर्यटन राजधानी रहे।
हर शख्स भागता है यहां भीड़ की तरफ
फिर ये भी चाहता है उसे रास्ता मिले
#खबरकेपार#HimachalPradesh#DecongestingShimla
पंजाब के पर्यटकों का स्वागत है लेकिन हुड़दंगियों का नहीं। हिमाचल पुलिस को भी सीमा पर ही मुस्तैद होना होगा। निशान साहब का सम्मान, गुरुओं का सम्मान है।
न कोई छोटा भाई, न कोई बिग बी।
#HimachalPradesh
लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले के पानी के बीच घुस कर हिंसा गांव के लिए पीने का पानी बहाल किया है!