📢 कम्प्यूटर अनुदेशकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल 📢
साथियों,
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपेन यादव जी @TheUpenYadav ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र प्रेषित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पत्र में विशेष रूप से वेतन विसंगति के निराकरण, कैडर विस्तार, राज्य सेवा तक स्पष्ट कैडर निर्माण तथा कम्प्यूटर विषय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इन विषयों के समाधान हेतु गठित कैडर रिव्यू कमेटी की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान उपेन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमारी जायज मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर अपने अधिकारों और कम्प्यूटर शिक्षा के सशक्त भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊ "संघर्ष जारी है, समाधान निश्चित है।"
आभार अभिनंदन साधुवाद 🙏
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की 2 दिवसीय साधारण सभा बैठक का भव्य आयोजन चुडैला, झुंझुनूं में हुआ।
जिसमें प्रथम दिवस प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ।
प्रदेश कार्यकारिणी ने पुनः एक बार मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे प्रदेश नेतृत्व में कंप्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर चुना, इस हेतु मै समस्त प्रदेश कार्यकारिणी एवं ABRSM के समस्त सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।
आज ABRSM पूरे भारत में शिक्षक एवं शिक्षार्थी के उत्थान हेतु अनवरत कार्यरत हैं।।
मुझे गर्व है कि मैं भी इसका एक अभिन्न अंग हूं।
मै विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरीके से में कंप्यूटर अनुदेशकों की ज्वलंत मांगों और अधिकारों हेतु प्रयत्नशील पूर्व में रहा हूं, अब आगामी कार्यकाल में भी पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा से हमारे हितों की रक्षार्थ और अधिक मजबूती से कार्य करूंगा, एवं मुझे उम्मीद नहीं पूरा विश्वास है कि ABRSM के नेतृत्व में हम अपना अधिकार जरूर पाकर रहेंगे।।
पुनः प्रदेश नेतृत्व एवं ABRSM का हृदय से आभार अभिनंदन साधुवाद।🙏🙏
जय संगठन 🙏🚩🚩🚩🚩 @casrajasthan@RSSRashtriya
कल कम्प्यूटर अनुदेशक संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात ACS श्री राजेश यादव जी से हुई।
विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई तथा संगठन की मांगों पर विस्तार से वार्ता की गई।
#ComputerAnudeshak#PositiveDiscussion#Representation
कंप्यूटर शिक्षा और कंप्यूटर अनुदेशकों पर विधानसभा मे शिक्षा विभाग ने घुमाफिराकर वही जवाब दिया है जो मई 2021 में हाइकोर्ट में दिया था।
समझ से बाहर है शिक्षा विभाग कौनसी शिक्षण विधियों की गाथा गा रहा है जबकि कंप्यूटर विषय अपने आप मे शैक्षणिक+प्रायोगिक है और आज के युग की अनिवार्यता।
AI के जमाने में राजस्थान में #कंप्यूटर_शिक्षा की दुगति से पता चलता है की हमारे बच्चों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सिस्टम कितना काम कर रहा है। कबाड़ से बुरे हालात कम्प्यूटर्स लैब के है, कम्प्यूटर शिक्षक के पद खाली पड़े है।
यह है राजस्थान मॉडल?
@_lokeshsharma@BhajanlalBjp@madandilawar
शिक्षा विभाग,राजस्थान में कार्यरत बेसिक एवं सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक अन्य विषय अध्यापकों के समान शैक्षणिक योग्यता व दायित्व निभा रहे हैं,फिर भी कैडर, वेतनमान और पदोन्नति से वंचित हैं।
जिसका जल्द समाधान नितांत आवश्यक है।
@svoruganti1466@BhajanlalBjp@madandilawar@rajeduofficial
@RajCMO@BhajanlalBjp श्रीमान जी बेसिक कम्प्यूटर और सीनियर कम्प्यूटर अनुदेशकों की वेतन विसंगति और कैडर विस्तार करवाए
हमें भी समान कार्य सामान वेतन का अधिकार और हमारा आत्म सम्मान मिलना चाहिए
#BCI 4200
#SCI 4800
मिलना चाहिए
🙏🙏🙏
माइक्रोसॉफ्ट का लाखों का पैकेज छोड़कर शिक्षा को चुना,
200+ पोर्टल व ऐप बनाकर ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा।
ऐसे हजारों कंप्यूटर अनुदेशक आज भी वेतन विसंगति से परेशान हैं।
उम्मीद है वर्तमान सरकार इस अन्याय को सुधारेगी। 🙏
#ComputerInstructor@BhajanlalBjp@madandilawar
जायज़ माँग @VipinPrakashSh7 जी
जब विभाग ने 2 साल से कक्षा 1 से 8 की कंप्यूटर की किताबें तो छाप दी
परंतु न कंप्यूटर शिक्षक उपलब्ध कराए न ही कालांश।
आख़िर AI के युग में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी क्यों पीछे रहे?
@rajeduofficial@madandilawar संज्ञान लें।🙏
@SukhveerHooda
उचित मांग @VipinPrakashSh7 जी।👍
विभाग ने 2 साल से कक्षा 1 से 8 की कंप्यूटर की किताबें तो छाप दी परंतु न कंप्यूटर शिक्षक उपलब्ध कराए न ही कालांश।
AI के युग में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी क्यों पीछे रहे?
@rajeduofficial@madandilawar संज्ञान लें।🙏
कंप्यूटर अनुदेशकों मिलकर रास्ता निकाल लो, शिक्षा विभाग और सरकार हमारी वैल्यू शून्य भी नहीं मानते, NULL के साथ खड़े हो आज भी ✍️
#कंप्यूटर_अनुदेशक@RCTA_official
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjpजी कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों और युवाओं की विभिन्न मांगे और सुझाव इस प्रकार है जिन पर इस बजट में विचार कर पूर्ण किया जाए ।
1. लाइब्रेरियन स्टाफिंग पैटर्न लागू करे ।
2.कंप्यूटर कैडर संशोधन एवं विस्तार तथा वेतन विसंगति दूर हो BCI 4200 ग्रेड पे,SCI 4800 ग्रेड पे ।
3.बीएड इंटर्नशिप वेतन कटौती आदेश निरस्त हो ।
4.थर्ड ग्रेड अध्यापकों के पारदर्शी तरीके से ट्रांसफर हो ।
5.संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए
6.प्रोबेशन में पूर्ण वेतन दिया जाए ।
7.विशेष शिक्षा के शिक्षकों की भर्ती हो ।
8.नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का सर्जन किया जाए ।
9.प्रधानाचार्य तथा जिला शिक्षा अधिकारी सीधी के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती हो ।
10.विभिन्न वर्गों की नई भर्तियां(PTI ,सूचना सहायक,लाइब्रेरियन,अध्यापक लेवल 2)की जाए ।
11.कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET परीक्षा हर साल करवाई जाए ।
12. शिक्षक भर्ती 2022 के छाया पदों का सर्जन हो ।
13.वाइस प्रिंसिपल के पद को यथावत रखा जाए तथा ग्रेड पे 6000 किया जाए ।
14. स्थानांतरण नीति लागू की जाए ।
15. 8,16,24,32 MACP लागू की जाए ।
17. सभी वर्गों की डीपीसी पूर्ण की जाए विशेष रूप से 3rd ग्रेड अध्यापक के 5 वर्षों की बकाया डीपीसी ।
18. नर्सिंग ऑफिसर,फार्मासिस्ट की भर्ती लिखित एग्जाम के आधार पर हो ।
19. कर्मचारियों के विभिन वर्गों की वेतन विसंगति दूर की जाए ।
20.बेरोजगारी भत्ता नियमित रूप से दिया जाए तथा भत्ते की राशि बढ़ाई जाए ।
सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर टीचर तक नहीं है वहां की कंप्यूटर लेबो की हालात खराब पड़ी हुई है सरकारी विद्यालयों का बच्चा कंप्यूटर शिक्षा से अभी बहुत दूर है यह जब हो पाएगा जब आप राजस्थान में कंप्यूटरशिक्षा को बढ़ावा देंगे कृपया करके सबसे पहले कंप्यूटर अनुदेशक की बड़ी भर्ती की जाए
@Sumit_Godara11@RajCMO माननीय मंत्री जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि कंप्यूटर अनुदेशक कैडर का रिव्यू शीघ्र करवाने की कृपा करें। ताकि पिछली सरकार कि गलती भुगत रहें, कंप्यूटर अनुदेशक और कंप्यूटर विषय का भला हो सके ।
@Sumit_Godara11@RajCMO माननीय मंत्री जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि कंप्यूटर अनुदेशक कैडर का रिव्यू शीघ्र करवाने की कृपा करें। ताकि पिछली सरकार कि गलती भुगत रहें, कंप्यूटर अनुदेशक और कंप्यूटर विषय का भला हो सके । 🙏
कंप्यूटर अनुदेशकों के लिए सिर्फ दो मुख्य मांगे रहेगी 👇👇👇
1. कैडर संशोधन एवं विस्तार हो
2. वेतन विसंगति दूर हो
▪️BCI-4200 ग्रेड पे हो
▪️SCI-4800 ग्रेड पे हो
@RCTA_official@casrajasthan@CASudaipur
@rctas
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का
राजस्थान कंप्यूटर टीचर एसोसिएशन (RCTA)
मांग-पत्र में कंप्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख मांगें—
✔️ कैडर संशोधन व विस्तार
✔️ वेतन विसंगति निराकरण
को प्रमुखता से शामिल करने पर हार्दिक आभार व्यक्त करता है। 🙏
@RESMA_7@JATbera1