विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस
साप्ताहिक आई.एफ. ए अनुपूरण और दैनिक आयरन-युक्त भोजन अपनाएँ।
आज की सही आदतें ही बच्चों और किशोरियों को स्वस्थ, आत्मविश्वासी और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाती हैं।
अनीमिया से बचाव के लिए हर हफ्ते IFA जरूर लें।
#WorldAnemiaAwarenessDay#AnemiaMuktBharat
*आज दिनांक 23.09.2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर श्रीमान संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड के द्वारा अभियान का शुभारंभ उपस्थित बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिला कर किया गया।*
भिण्ड/महिलाओं का स्वास्थ्य एवं हमारे परिवारों का सशक्तिकरण राष्ट्र की प्रगति का आधार है। इसके परिपेक्ष्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयए भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 15.09.2025 को श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड की अध्यक्षता में *स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार* अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला काआयोजन होटल किंग्स इम्पीरियल भिण्ड में किया गया।
आज दिनांक 13.09.2025 को श्रीमान कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में *स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार* अभियान के अंतर्गत अंतरविभागीय
DTF समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
✨ *राष्ट्रीय पोषण माह 2025 (12 सितम्बर – 11 अक्टूबर)* ✨
आइए मिलकर लें संकल्प एक सुपोषित भारत का –
🥗 मोटापे की रोकथाम के लिए चीनी, नमक और तेल का कम सेवन।
📚 पोषण भी पढ़ाई भी (ECCE) को बढ़ावा।
👶 शिशु एवं छोटे बच्चों के सही खान-पान अभ्यास (IYCF) को अपनाना।
*विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर 2025*
आईये हम सब मिलकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में शिक्षित करते हैं और यह संदेश देते हैं कि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है।