संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में रामगंजमंडी, दाढ़देवी, अलनिया, रांवठा रोड, कंवलपुरा, दरा, मोड़क, बूंदी, लाखेरी व इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों का रामगंजमंडी में शिलान्यास किया। छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को स्तरीय सुविधाएं मिलें, इसके प्रयास निरंतर जारी हैं।
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के सांगोद क्षेत्र में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में वरिष्ठ व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भेंट किए। हमारे दिव्यांगजन अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से स्वयं के लिए समाज में स्थान बनाना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ हमारे भरोसे और विश्वास की जरूरत है।
हमारा प्रयास होगा कि लघु उद्योग स्थापित करने के लिए दिव्यांगजनों को ऋण दिलवाएं, उन्हें सस्ती दर पर कच्चा माल मिले तथा प्रोडक्ट की मार्केटिंग में भी उनकी सहायता करें। सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी आव्हान किया कि वे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोगी के रूप में सेवा करें।
इन तीन वर्षों में सदन के नेता माननीय प्रधानमंत्री जी, सदन में सभी दलों के नेताओं और माननीय सदस्यों के सक्रिय सहयोग और समर्थन से हम सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि करने में सफल रहे। लोक सभा ने सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य किया।
#3Yearsof17LS
17वीं लोकसभा के प्रथम तीन वर्षों में आयोजित आठ सत्रों के दौरान सदन की उत्पादकता 106% रही, जो 14वीं से 16वीं लोकसभा के दौरान इसी अवधि में आयोजित सत्रों से अधिक है। माननीय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से ही उत्पादकता और कार्य निष्पादन में बढ़ोतरी हुई।
#3Yearsof17LS
सदन में सदस्यों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए पर्याप्त समय व अवसर उपलब्ध करवाए गए। इसके लिए अनेक अवसरों पर सदन की कार्यवाही देर रात तक चली और अधिक से अधिक सदस्यों को चर्चा में भाग लेने का मौका मिला।
#3Yearsof17LS
17वीं लोकसभा की बैठकों के दौरान विधायी कामकाज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। तीन वर्षों में आयोजित आठ सत्रों के दौरान 139 विधेयक पुरःस्थापित जबकि 149 विधेयक पारित हुए जो 14वीं से 16वीं लोकसभा की तुलना में अधिक हैं। प्रत्येक विधेयक पर चर्चा का औसत समय भी अधिक रहा।
#3Yearsof17LS
जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में 17वीं लोक सभा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रतिबद्धता से कार्य किया है। चर्चा और संवाद से राष्ट्रहित और जनकल्याण सुनिश्चित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए माननीय सदस्यों का साधुवाद।
#3Yearsof17LS
अपने शौर्य, पराक्रम और समर्पण से मातृ भूमि को गौरवान्वित करने वाली महान वीरांगना झांसी की रानी #लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण नमन।
माँ भारती को दासता की बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए उन्होंने अपना सबकुछ न्यौछावर किया। उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है।
#RaniLaxmiBai
संसद भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उनसे कहा कि #AzadiKaAmritMahotsav मनाते हुए अगले 25 वर्षों में हमें अनेक चुनौतियों का समाधान करना है। हमें सक्षम-समर्थ-आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है, जिसमें युवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री के.एस. हेगड़े जी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। न्यायपालिका और विधायिका में महत्वपूर्ण दायित्वों का संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप निर्वहन कर उन्होंने उच्च आदर्श स्थापित किए।
ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।
समसस्त देशवासियों को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जीवनदायिनी माँ गंगा की अविरल धारा से मानवता के कल्याण कर क्रम निरंतर रहे, मां गंगा सभी की कामनाएं पूरी करें, यही प्रार्थना है।
#गंगा_दशहरा
उलगुलान आंदोलन के जनक, जल-जंगल-जमीन तथा आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले जननायक "धरती आबा" भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नमन। देश की स्वतंत्रता व आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए उनका बलिदान सदैव याद किया जाएगा।
#BirsaMunda
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास के दौरान लोकसभा कैम्प कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुन निराकरण के प्रयास किए। मेरा सदैव यही प्रयास रहता कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए उनके अभाव दूर कर सकूं। उनके परिवार का सदस्य होने के दायित्वों को उनकी आशा के अनुरूप निभाऊं।
संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के निमोदा हरिजी गांव में माँ श्री वक्रांगी देवी के दर्शन किए। नन्दवाना समाज ने अपार श्रद्धा के साथ देवी माँ के मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे भव्य स्वरूप दिया है। इस अवसर पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं शतचंडी महायज्ञ में सम्मिलित होना अनुपम अनुभव रहा।