देश और प्रदेश के गरीब किसान, दलित, पीड़ित, शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद करने के लिए संकल्पबद्ध हैं आप भी जुड़े @TeamRLPorg से | ideology :- @hanumanbeniwal
मीडिया / सोशल मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि BJP राजस्थान के प्रभारी व राज्य सभा सांसद श्री राधामोहन दास अग्रवाल ने यह कहा कि हम चाहते तो अंता चुनाव हमारी जेब में होता, इससे दो बातें स्पष्ट होती है -
1-अंता उप -चुनाव में BJP के कई नेता प्रदेश भाजपा के प्रभारी की सह पर अंदरखाने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के साथ खड़े थे और
2-अगर हम चुनाव को राजनीति,मतदाता सूची और प्रशासनिक आधार पर नियंत्रित करना चाहते तो चुनाव हमारी जेब में होता,यह बयान न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है बल्कि राज्य सभा सांसद @AgrawalRMD द्वारा यह कहना कि हम चाहते,इसका अर्थ उन्होंने सीधे निर्वाचन आयोग को अप्रत्यक्ष रूप से अपनी पार्टी के अधीन बताया है,
मैं भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग,राजस्थान से यह अपील करता हूं कि सत्ताधारी दल के एक जिम्मेदार व्यक्ति और राज्य सभा के सदस्य द्वारा कहे गए इन बयानों पर अपना वक्तव्य जारी करें कि क्या चुनाव प्रक्रिया राधामोहन दास अग्रवाल और उनकी पार्टी के चाहने से प्रभावित हो सकती थी या नहीं ?
@ECISVEEP@SpokespersonECI@CeoRajasthan
नागौर संसदीय क्षेत्र के जोधियासी गांव में महाराजा सुरजमल जी की प्रतिमा लगाने के बाद उपजे विवाद में जिले की इंटेलिजेंस का फैलियर सामने आया है , मैं प्रशासन को आगाह करना चाहता हूं कि महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाए क्योंकि सूरजमल जी सर्व समाज और देश का गौरव है |
मैंने जिला कलक्टर सहित आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके कहा कि गांव में सामाजिक सौहार्द बना रहे और किसी प्रकार का कोई आपसी विवाद नहीं हो तथा सर्व समाज साथ बैठकर किसी भी विवाद का हल निकाले इसकी सुनिश्चिता की जाए | मैं जोधियासी सहित जायल क्षेत्र के RLP के कार्यकर्ताओं से भी कहना चाहता हूं कि मौके पर पहुंचे और शांतिपूर्वक इस मामले का निस्तारण करवाने में सहयोग करें |
सर्व समाज से भी मेरी अपील है कि गांव का आपसी सामाजिक ताना -बाना बना रहे इसलिए शांति बनाए रखे |
सोशल मीडिया पर कल मेरे लक्ष्मणगढ़ (अलवर) के दौरे को लेकर जो पोस्ट वायरल की जा रही है वो भ्रामक है,कल मेरा कोई कार्यक्रम अलवर जिले में प्रस्तावित नहीं है |
जब भी मेरा किसी भी जिले में कोई भी कार्यक्रम बनेगा तो उसकी जानकारी मेरे अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर दी जाएगी |
बनास नदी को बचाने के लिए भीलवाड़ा के चांदगढ़ में चल रहे आंदोलन को लेकर आज चांदगढ़, जीवाखेड़ा, सोपुरा, दोवनी, आकोला, होलीरडा, ख़जीना सहित कई गांवों के किसानों ने मुलाकात की और आंदोलन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की | भीलवाड़ा जिले में बनास नदी को बचाने के लिए चल रहा यह आंदोलन पर्यावरण और जलस्रोत संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण आंदोलन है |
लीज क्षेत्र में जेसीबी व एलएनटी से बजरी खनन पर रोक लगाने , तय गहराई तक ही बजरी का खनन करने,बजरी खनन कर्ताओं द्वारा अवरुद्ध किए गए बहते पानी को बहते पानी में बजरी खनन से नदी के प्राकृतिक सौंदर्य व अस्तित्व पर बने संकट ,चारागाह भूमि पर बनाए गए अवैध रास्तों को बंद करवाने,बजरी लीज धारकों द्वारा आपराधिक प्रवृति के रखें गए कार्मिकों द्वारा अराजकता फैलाने,बजरी के वैध खनन के नाम पर पहुंचाई जा रही राजस्व हानि सहित विभिन्न शिकायतों व मुद्दों से मुझे प्रतिनिधिमंडल ने अवगत करवाया | मैने जिला कलक्टर भीलवाड़ा व जिला पुलिस अधीक्षक तथा राज्य सरकार के आला अधिकारियों से दूरभाष पर इस बारे में विस्तृत वार्ता करके बनास नदी को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन पर संज्ञान लेते हुए आंदोलन कर रहे लोगों की मांगो पर सकारात्मक कार्यवाई करवाने को कहा है |
बजरी के वैध खनन के नाम की आड़ में जिस तरह गुंडागर्दी की जा रही उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आवश्यकता पड़ी तो मैं स्वयं मौके पर जाऊंगा |
#बनास_बचाओ_आंदोलन
आज स्व. पिताजी श्री रामदेव जी चौधरी (पूर्व विधायक मुंडवा ) की पुण्यतिथि है |
जीवन के हर एक मोड़ पर स्व.पिताजी की कमी महसूस होती है ,आपके आशीर्वाद से ही आज जनता की सेवा करने का मौका मिल रहा है और आपकी प्रेरणा से ही छात्र जीवन से ही जन सेवा करने का जो जज्बा मिला वो अनवरत कायम है |
स्वर्गीय पिताजी को आज उनकी पुण्यतिथि पर सादर स्मरण करते हुए नमन करता हूं !
आपका आशीर्वाद सदैव हमारे पर बना रहे |
@hanumanbeniwal जी एकमात्र नेता हैं,जो बिना किसी छात्रसंघ चुनावों और बिना धनबल वालों को भी नेता बनातें हैं, मातृशक्ति के बीच बैठा शख्स एक RLP कार्यकर्ता@LaduGodara3 है,जो भीलवाड़ा में आकर #बनास_नदी को बचाने के लिए आंदोलित है,गौरतलब है कि RLP का हर कार्यकर्ता संघर्ष को चुनता है✊
नागौर संसदीय क्षेत्र के मंडूकरा गांव में किसान नेता तथा डीडवाना के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री रूपाराम जी डूडी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर स्वर्गीय रूपाराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित लोगों से मुलाकात की |
राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र अंता में उप -चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी श्री नरेश मीणा के समर्थन में मांगरोल में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया ! नरेश मीणा के समर्थन में आयोजित इस सभा में उमड़े जन - सैलाब ने यह दर्शा दिया है कि अंता में अब बदलाव होगा | मैंने यहां के मतदाताओं को नरेश मीणा के समर्थन में मतदान करने की अपील की |
@RLPINDIAorg
प्रदेश की सड़को पर मौत का तांडव थम नहीं रहा है, बड़े हादसों के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। @RajGovOfficial को सड़क हादसे रोकने के लिए धरातल पर सड़क सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर ध्यान देना होगा और ठोस उपाय करने होगे |
@RajCMO@hanumanbeniwal
RLP नेता श्री थान सिंह डोली ने नागौर आवास पर जाकर के श्री हनुमान जी बेनीवाल साहब को अपनी शादी का निमंत्रण दिया..!! 🔰
@hanumanbeniwal ji
@DoliThansingh ji
कल नागौर संसदीय क्षेत्र में कुचामन में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में स्टाफ की बैठक ली,विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और विद्यालय विकास को लेकर विस्तृत चर्चा कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया |
राजस्थान में लगातार बढ़ते सड़क हादसे बहुत बड़ी चिंता का विषय है | बढ़ते सड़क हादसों के लिए सिस्टम भी दोषी है,राजस्थान में सड़के अब मौत का जाल बन चुकी है,सरकार द्वारा जारी सड़क हादसों के आंकड़े और हादसों में मरने वालों की संख्याओं के पिछे केवल आंकड़े नहीं,बल्कि हजारों परिवारों की तबाही,अधूरे सपनों और अनकहे दर्द की कहानियां भी छुपी हुई है - वह पिता जो रोज मजदूरी कर घर लौटने वाला था,वह मां जो बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थी,वह किसान जो खेत से लौट रहा था,सड़क हादसे का शिकार बन गया |अधिकतर हादसों में तेज रफ्तार को कारण बताकर इतिश्री कर ली जाती है मगर सबसे बड़ा कारण सिस्टम की कमजोर निगरानी ,खराब सड़कें और लापरवाह ट्रैफिक प्रबंधन भी है इसलिए यह केवल हादसे नहीं बल्कि सरकारी नीतियों की बड़ी असफलता भी है | सड़क सुरक्षा को लेकर शासन - प्रशासन बड़े दावे करता है मगर जमीनी हकीकत सरकारी दावों के बिल्कुल विपरीत है क्योंकि टूटी सड़के महीनों तक बिना मरम्मत के पड़ी रहती है,स्पीड ब्रेकर या तो गायब मिलते है या बिना निशान के बने हुए है वहीं ट्रैफिक पुलिस की कमी और आईटी के युग में भी बिना तकनीकी के निगरानी होती है और सड़को पर शराब पीकर ड्राइव करने वालों पर सख्ती का अभाव नजर आता है | आज जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मीडिया ने उनसे हादसे से जुड़ा प्रश्न पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई शराब पीकर वाहन चलाता है तो परिवहन विभाग जिम्मेदार नहीं है,चूंकि किसी भी मंत्री का वक्तव्य सरकार का वक्तव्य माना जाता है ऐसे में यह शासकीय वक्तव्य गैर जिम्मेदाराना है क्योंकि मंत्री जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में सरकारी तंत्र में व्याप्त किसी भी कमी -खामी की जिम्मेदारी सरकार की ही होती है | मीडिया के माध्यम से हर रोज यह संज्ञान में लाया जाता है कि जयपुर में टूटी सड़के और अव्यवस्थित ट्रैफिक सरकार की प्राथमिकताओं पर बड़ा सवाल खड़ा करते है मगर इन सब बातों को नजरअंदाज करना राज्य के मुख्यमंत्री,PWD मंत्री और परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी भी बड़ा सवाल जबकि PWD और परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे दोनों मंत्री राजस्थान में उप -मुख्यमंत्री भी है | प्रदेश में हर रोज किसी न किसी जिले से खबर आती है कि बेखौफ बजरी या खनन माफियाओ के डंपर ने इसको कुचल दिया,इतने एक्सीडेंट कर दिए मगर आज एक डंपर ने राजधानी जयपुर में जिस तरह एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंदा और एक दर्जन से अधिक लोग काल कवलित हुए उससे यह स्पष्ट है कि इन डंपर चालकों और उनको मालिकों को सिस्टम का कोई खौफ नहीं है |
सड़को पर बिना नंबरों के/ फर्जी नंबरों के साथ काल बनकर दौड़ते डंपरों पर प्रभावी कानूनी कार्यवाही इसलिए नहीं होती है क्योंकि अधिकतर जगह पुलिस और परिवहन विभाग इनसे मंथली लेते है और जहां खनन से जुड़ा मामला आ जाता है वहां इस भ्रष्ट रूप से वसूली जाने वाली मंथली में खनन विभाग भी इनके साथ आ जाता है |
मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हुं कि जयपुर में जो आज हुआ वो हादसा नहीं हत्या थी और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक ली मगर मैं उन्हें पूछना चाहता हूं कि जब सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की मासिक समीक्षा शासन के स्तर पर होती है,सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है तो फिर सरकार की यह आंख पहले क्यों नहीं खुली ? क्या हर रोज हो रहे सड़क हादसों से मुख्यमंत्री वाकिफ नहीं थे ? इसलिए मैं @BhajanlalBjp को यह भी कहना चाहता हूं कि सड़क सुरक्षा को केवल ट्रैफिक तक सीमित न रखें,इसे एक मिशन के रूप में लेकर प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर सुधार के लिए कार्य करें | हर वर्ष सड़कों के निर्माण और मरम्मत में अरबों रुपए खर्च होने के बाद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर इन सड़को से जुड़ी योजनाओं की निगरानी कौन कर रहा है ? इसलिए सड़क निर्माण में अनियमितता करने वाले ठेकेदारों और अभियंताओं के खिलाफ भी गैर जमानती अपराध की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाए और एंट्री के नाम पर अवैध राशि लेकर शहरों में ,सड़को पर बेखौफ वाहन दौड़ाने के जिम्मेदार सरकारी नुमाइंदों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए |
मैं @MORTHIndia का जिम्मा संभाल रहे श्री @nitin_gadkari जी को भी कहना चाहता हुं कि केवल सड़के चौड़ी होने से विकास नहीं होगा,असल मायनों में सड़को का विकास तब होगा जब वो सुरक्षित भी होगी इसलिए राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करके सड़क सुरक्षा की दृष्टि से किए जाने वाले हर कार्य को मिशन मोड पर करने के निर्देश आप जारी करें |
सरकार को चाहिए कि सड़क हादसों के इस दर्द को आंकड़ों से ऊपर उठकर महसूस करे क्योंकि हर संख्या के पिछे एक परिवार है और हर परिवार के पिछे एक उम्मीद है की अब कोई और परिवार इनके जैसा दर्द न झेले |
अभिभावकों की बड़ी जेब काटने वाले शिक्षा माफिया जिन्हें रियायती दरों पर सरकारें जमीन मुहैया करवाती हैं वो अपने ऊंचे रसूखात के दम पर बड़ी -बड़ी इमारतें खड़ी कर लेते है लेकिन उनमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं होती और ऐसी अनदेखी के कारण ही आज जयपुर के मानसरोसर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा -6 की एक छात्रा की स्कूल बिल्डिंग से गिरने के कारण दर्दनाक मृत्यु हो गई और जिस हादसे की जांच आवश्यक है मगर स्कूल प्रबंधन ने जांच से पहले सबूत ही मिटा दिए और जांच से पहले ही जब खाकी के बयान साक्ष्य मिटाने को जायज ठहरा रहे है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता | मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि स्कूल की छत से गिरने के कारण इस हादसे ने उस बालिका के परिवार को ही नहीं तोड़ा बल्कि एक संवेदनशील सवाल को भी सामने लाकर खड़ा किया कि ऊंचे रसूख वाले शिक्षा माफियाओं के शिक्षण संस्थान जो लाखों रुपए फीस वसूलते है,उनके संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी पुख्ता है ? मैं राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar को भी पूछना चाहता हूं कि क्या ड्रेस कोड बदलने,हर रोज मीडिया के सामने स्कूलों के लिए नए नियम लाने ,नई शिक्षा नीति का केवल बखान करने से ऐसी स्कूलों में सुधार संभव है ?
स्कूलों के लिए भी नियम -कायदे बने हुए है मगर वो नियम कायदे ऐसी स्कूलों पर इसलिए लागू नहीं होते है क्योंकि स्कूल संचालकों के सत्ता में ऊंचे रसूख है |
मेरी @PoliceRajasthan के DGP से अपील है कि इस मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नर को निर्देशित करके स्कूल प्रबंधन से जुड़े प्रमुख लोगों के खिलाफ गैर -इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, चूंकि किसी भी घटना की निष्पक्ष जांच के लिए साक्ष्यों का होना जरूरी है मगर मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने साक्ष्य साफ करवा दिए और कानूनी रूप से साक्ष्यों का विघटन किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है ऐसे में साक्ष्य मिटाने से जुड़ा एक मुकदमा पृथक से दर्ज होना चाहिए और इस पूरे मामले की जांच पुलिस मुख्यालय की मॉनिटरिंग में SIT बनाकर करनी चाहिए क्योंकि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने से जुड़े सवाल पर जो बयान पुलिस के आए उससे यह स्पष्ट है कि संबंधित जॉन की पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं करेगी , मैं राजस्थान पुलिस के मुखिया को यह भी कहना चाहता हूं कि FIR दर्ज होकर जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होने से ही ऐसी लापरवाही की पुनरावृति नहीं होगी और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा |
मेरी संवेदनाएं दिवंगत बालिका अमायरा के परिजनों के साथ है, ईश्वर उस मासूम बालिका की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें |
@RajCMO@PoliceRajasthan@jaipur_police
राजस्थान की जनता के लिए कि एक ईमानदार सेवानिवृत अधिकारी @PrbhatilalRAS1 जी ने जन भावनाओं के अनुरूप लोक सेवक से जन सेवक की ओर रुख करते हुए किसान,जवान,शोषित,पीड़ित तबके की एक मात्र आवाज श्री @hanumanbeniwal जी का साथ निभाने ओर आम लोगों की सेवा भाव से RLP पार्टी ज्वाइन की..!🙏
कल RLP के स्थापना दिवस पर ये जनसैलाब अद्भुत था... दिल्ली से एक पत्रकार भाई ने बताया कि इस रैली की चर्चा दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं में जोरो शोरो से चल रही है...
पंचायत चुनाव के बाद 2028 में बड़े परिणाम आएंगे और किसान का बेटा राजस्थान में मुख्यमंत्री बनेगा.....
राजस्थान की जनता का धन्यवाद.....❤️
@hanumanbeniwal