देर रात 12 बजे हमारे ऊर्जावान भाई श्री रविन्द्रसिंह भाटी (विधायक शिव) के साथ बाङमेर आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई। भाई का स्नेह हमेशा ऊर्जा देता है। रवसा की टीम का हिस्सा होने पर गर्व है! 🤝🚩 @RavindraBhati__
मारवाड़ राजपूत सभा की नवगठित कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह जी राणावत, उपाध्यक्ष श्री महावीर सिंह जी, महासचिव श्री के वी सिंह जी व कोषाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह जी सहित जिला कार्यकारिणी व केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के प्रथम बार बाड़मेर पधारने पर आयोजित स्वागत समारोह में सम्मिलित होकर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक उत्थान को लेकर सार्थक संवाद हुआ। नवगठित कार्यकारिणी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित की।
📍पूनम सिंह नगर
सन् 1965 में पाक सीमा पर स्थित भुट्टोवाला चौकी पर अदम्य साहस, शौर्य एवं वीरता का परिचय देने वाले जैसाण धरा के वीर सपूत, मरणोपरांत पुलिस अग्नि सेवा पदक से विभूषित अमर शहीद श्री पूनमसिंह जी भाटी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें सादर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
अमर शहीद श्री पूनमसिंह जी भाटी को विनम्र श्रद्धांजलि।
1965 के भारत-पाक युद्ध में राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद हुए रेलवे के 17 वीर कार्मिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
09 सितंबर 1965… जब पश्चिमी राजस्थान के दुर्गम रेगिस्तान में हमारे वीर जवान दुश्मन से लोहा ले रहे थे, तब युद्ध क्षेत्र तक आवश्यक रसद एवं सामग्री पहुंचाने में रेलवे कर्मचारियों ने भी अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।
बाड़मेर से सेना के जवानों एवं रेलवे कार्मिकों के साथ युद्ध सामग्री लेकर रेलगाड़ी गडरारोड़ के लिए रवाना हुई। गडरारोड़ की गोलाई के पास पहुंचते ही पाकिस्तानी वायुसेना ने अचानक बमबारी और गोलाबारी शुरू कर दी। हमले में रेलगाड़ी के अंतिम कोच में आग लग गई।
ऐसे विकट समय में इंजन चालक एवं अन्य रेलवे कार्मिकों ने अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए जलते हुए कोच को रेलगाड़ी से अलग कर दिया और रेलगाड़ी को आगे रवाना किया। उस अंतिम कोच में अधिकांश रेलवे कर्मचारी सवार थे, जिनमें 17 वीर रेलवे कार्मिकों ने राष्ट्र की रक्षा एवं कर्तव्यपालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
इन वीरों की शहादत को वर्षों का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी यह शहीद स्थल उस ऐतिहासिक बलिदान की गाथा को अपने भीतर संजोए हुए है। रेलवे के इन 17 कर्मवीरों का बलिदान भारतीय रेलवे ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
आज शहीद मेले में सम्मिलित होकर इन अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
मेरी केंद्र सरकार एवं भारतीय रेलवे से मांग है कि राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन 17 वीर रेलवे शहीदों की स्मृति में भव्य ‘शहीद पैनोरमा’ का निर्माण करवाया जाए तथा शहीद परिवारों की लंबित मांगों पर संवेदनशीलता से विचार कर उन्हें उचित सम्मान एवं न्याय प्रदान किया जाए।
इन वीर शहीदों की शहादत को इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनाया जाना चाहिए।
जय हिन्द। 🇮🇳
जैसलमेर के सुल्ताना निवासी श्री दीनदयाल सिंह जी का जेके सीमेंट कंपनी की गाड़ी से हुई सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
घटना के पश्चात मृतक के परिजन जैसलमेर स्थित मोर्चरी के बाहर न्याय एवं अपनी जायज़ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। संबंधित प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन से मांग है कि मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए पीड़ित परिवार की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं न्याय सुनिश्चित करें।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@DmJaisalmer
"आपका एक मत, लोकतंत्र की मजबूत आवाज है।"
प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने किया जनता को संबोधित। @RavindraBhati__ 🍎🙏
"आपका एक मत, लोकतंत्र की मजबूत आवाज है।"
लोकतंत्र के महापर्व में अपना भाग्य आजमा रहे समस्त प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
विशेष रूप से, मेरी तरह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। लोकतंत्र में हर प्रत्याशी की सहभागिता जनसेवा के संकल्प और जनता के प्रति विश्वास का प्रतीक है।
आप सभी मतदान के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने विवेक एवं पसंद के अनुसार योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।
"आपका एक मत, लोकतंत्र की मजबूत आवाज है।"
लोकतंत्र के महापर्व में अपना भाग्य आजमा रहे समस्त प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
विशेष रूप से, मेरी तरह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। लोकतंत्र में हर प्रत्याशी की सहभागिता जनसेवा के संकल्प और जनता के प्रति विश्वास का प्रतीक है।
आप सभी मतदान के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने विवेक एवं पसंद के अनुसार योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।
विधानसभा क्षेत्र शिव में नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण हेतु 46.75 किलोमीटर लंबाई के लिए ₹10.89 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।
इन दिनों समूचे #राजस्थान, विशेषकर पश्चिमी राजस्थान की राजनीतिक आबोहवा में एक अभूतपूर्व और बेहद दिलचस्प #ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
चुनावी बिसात पर टिकट वितरण से असंतुष्ट और दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों... कांग्रेस व भाजपा ... द्वारा हाशिए पर धकेले गए प्रत्याशियों के लिए इस समय 'सेब'🍎 का चुनाव चिन्ह पहली और सबसे बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है।
निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने वाले अधिकांश जनप्रिय नेताओं की पहली प्राथमिकता अब 'सेब' का निशान ही बन चुकी है।
इस सियासी घटनाक्रम ने मारवाड़ के युवा और बेहद लोकप्रिय नेता रविंद्र सिंह भाटी के उस दौर की यादें ताजा कर दी हैं, जब विधानसभा और लोकसभा, दोनों ही चुनावों में 'सेब' के निशान ने एक इतिहास रचा था।
इसी बीच सोशल मीडिया पर रविन्द्र सिंह भाटी का पंचायती राज चुनावों से संबंधित एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पूरे दमखम के साथ अपनी चिरपरिचित शैली में कहते नजर आ रहे हैं
"बड़ी पार्टियां टिकट दें तो ठीक, नहीं तो मेरा वाला सिंबल 🍎 तैयार पड़ा है!"
भाटी का यह पुराना बयान आज उन सभी बागी और #निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए एक मार्गदर्शक मंत्र और आत्मसम्मान की आवाज बन चुका है, जिन्हें स्थापित राजनीतिक दलों ने नजरअंदाज किया।
यह ट्रेंड साफ तौर पर दर्शाता है कि लोकतंत्र में बंद कमरों में तय होने वाले टिकटों से कहीं अधिक वजन जनता के बीच बने जमीनी जुड़ाव का होता है।
राजनीति के पंडित इसे एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं, जहाँ 'सेब' का यह निशान अब केवल एक चुनावी सिंबल नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों की मनमानी के खिलाफ जनता के मौन विद्रोह और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है।
✍️- भुपेन्द्र राठौड़ | @bs_rupawat
#राजस्थान #राजनीति #पंचायतीराज_चुनाव
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
शिक्षक दिवस के अवसर पर बाड़मेर कार्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उनके वर्षों के अनुभव, मार्गदर्शन और शिक्षा के प्रति समर्पण से सीखने का अवसर मिला। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव हमारे लिए अमूल्य हैं।
साथ ही शिव विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आमजन में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बच्चों के विद्यालय नामांकन में वृद्धि करने तथा सरकारी विद्यालयों की स्थिति को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनके विचार एवं सुझाव सुने।
इन अनुभवी शिक्षकों का ज्ञान और मार्गदर्शन निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देने में सहायक होगा।
सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर नमन।
मुख्यमंत्री थार BADP योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति- गड़रारोड़ में विकास कार्यों हेतु ₹ 50 लाख राशि की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।