Official X #Team Account Of Mr. @SirManojYadav National Vice President Youth Brigade @SamajwadiParty
●Founder Of @OfficeOfBJS ●Office Handle @OfficeofMY ● 🚲
आज नेताजी की जयंती है…
मन में एक कसक भी है और गर्व भी।
कसक इस बात की कि हमारे आदरणीय नेताजी आज हमारे बीच नहीं हैं, और गर्व इस बात का कि उन्होंने हमें ऐसा समाजवादी विचार और ऐसी संघर्ष की विरासत दी, जो कभी समाप्त नहीं हो सकती।
नेताजी ने मुझे ही नहीं, हम सभी कार्यकर्ताओं को एक परिवार की तरह अपनाया। उन्होंने सिखाया कि मुश्किल कितनी भी बड़ी हो, गरीब-किसान और जनता के अधिकारों की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटना है।
आज उनकी जयंती पर मैं अपने हर समाजवादी साथी से कहना चाहता हूँ—
नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सपनों को अपने संघर्ष का संकल्प बनाएँगे।
2027 हमारे लिए सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है।
यह नेताजी के सपनों को पूरा करने, समाजवाद को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश की जनता के सम्मान व अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने का अवसर है।
नेताजी की यादों को अपनी ताकत बनाकर, एकजुट होकर आगे बढ़ें।
नेताजी का सपना अधूरा न रहे—
हर समाजवादी कार्यकर्ता का संकल्प पूरा हो।
2027 में समाजवाद की जीत हो।
नेताजी अमर रहें।
जय समाजवाद!
हमारे प्रेरणास्रोत, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, समाजवादी विचारधारा के प्रखर संवाहक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, श्रद्धेय नेता जी पद्मश्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।🙏
@SirManojYadav
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।
इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।
हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
वाराणसी में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर यदुवंशियों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में इटावा में पूर्णता की ओर अग्रसर श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिकृति विशेष चर्चा और आकर्षण का केंद्र रही।
दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे। दीपों का यह महापर्व आपके जीवन को नई उमंग, नई ऊर्जा और अपार खुशियों से आलोकित करे। 🪔✨
शिक्षक एवं स्नातक के सम्मानित मतदातागण से अपील है अपने-अपने यहां के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को अपना बहुमूल्य मत दें। माननीय श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें।
आपका
मनोज यादव
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी
@yadavakhilesh
आदरणीय समस्त प्रबंधकगण, प्रधानाचार्यगण, शिक्षकगण समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गोरखपुर-फ़ैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी जी के नाम के आगे 1 लिखकर अपना प्रथम वरीयता मत देकर विजयी बनाए।
@yadavakhilesh@dimpleyadav@shivpalsinghyad@proframgopalya1
महान समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
लोहिया जी ने सिखाया कि सत्ता का उद्देश्य शासन करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाना है।
उनका संघर्ष अन्याय के विरुद्ध, उनका विचार समानता के लिए और उनका संकल्प शोषणमुक्त समाज के निर्माण के लिए था।
लोहिया जी के विचार हमारी वैचारिक शक्ति हैं, सामाजिक न्याय हमारा संकल्प है और समानता पर आधारित समाज हमारा लक्ष्य है।
भाजपा के लिए Heart Breaking News : भाजपा और उनके संगी-साथियों के पुश्तैनी समर्थकों ने अब सरेआम अपनी गलती मानकर पश्चाताप करना शुरू कर दिया है।
अब केवल संयुक्त INDIA ही नहीं, भाजपाई भी भाजपा को हराएंगे। यही हालात रहे तो भाजपा दो अंकों क्या दहाई तक में न सिमट जाए।
भाजपा केवल ये चुनाव ही नहीं हारेगी, एक दल के रूप में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
साहसी Main Street Media को इस बेबाक़ सत्यकारिता के लिए शुक्रिया और शुभकामनाएँ!
@UPPCLLKO@ChairmanUppcl@PuVVNLHQ 3 दिन मौसम खराब होने से, कल शाम के बाद मौसम ठीक है आज 4था दिन है बिजली गुल है । यहाँ न तार टूटा है न पोल गिरा है। फिर 4 दिन से अंधेरा है। यही मामला पूरे पूर्वांचल के है।
@ChiefSecyUP@upgovt
श्री युवराज सिंह यादव जी, पूर्व जिलाध्यक्ष हाथरस, की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज यादव जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🕊️
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🕊️
ॐ शांति शांति शांति 🙏 🕊️