Abhishek Banerjee पर अंडे-जूते फेंके, Bengal में फिर बवाल| BJP, Congress, Akhilesh yadav क्या बोले?
Watch the full video on YouTube with @Saurabh_Pinch and @vinay_sultan
Full Video:
https://t.co/aMtfbzWSYt
हमारा कानपुर तो रामभरोसे ही चल रहा है...
बताइये पुल ऐसी कंपनी को दे दिया गया जो पहले ही पुल गिराए बैठी है...
माननीय लोग अभी नहीं बोलेंगे. पर उद्धाटन के दिन लड़ते जरूर मिल जाएंगे...हमने बनवाया, हमने बनवाया...
#Kanpur
मंत्री जी ! सिपाही था तो कर दिया,बड़ा आदमी होता तो आपकी हैसियत नहीं होती इस बदतमीजी की। गर्मी में सिपाही ने AC चला लिया तो गुनाह हो गया? कैमरे पर उसकी नुमाइश चल रही है।
CM @BhajanlalBjp जी! अपने मंत्री का तरीक़ा तो देख लिया होगा, सिपाही के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो जनता ?
NEET 2026 Paper Leak का सच क्या है? 720 में 600 अंकों के प्रश्न कैसे बाहर आए? NTA Re NEET कराएगा?
देखिए पूरा वीडियो @Saurabh_Pinch के साथ.
Full Video:
https://t.co/IW4yeZX9xs
आप सबने कर दिखाया. News Pinch आपका है, आपके लिए है...ये आप दर्शकों ने साबित कर दिया. 100 मिलियन व्यूज़ एक महीने में बटोर पाना आसान काम नहीं है. लोगों का ख्वाब होता है लेकिन आपने उस सपने को साकार कर दिया.
अप्रैल महीना चुनाव से लदा था. हम असम गए. बंगाल गए. ग्राउंड से उस सच को दिखाने का प्रयास किया जो शोर में दबा दी गई थी. हमने नेताओं से कड़े और सख्त सवाल किए. लोगों की तकलीफें दिखाई गईं. सोनागाछी की संकरी गलियों से रूबरू कराया, जिसकी गिरफ्त में महिलाएं सालों से जकड़ी हुई हैं. मुगलों के वंशज को कैमरे के सामने लेकर आए, उनका जीवन दिखाया. बंगाल में बसे चाइना टाउन से आपका राब्ता कराया.
बंगाल में ही बरसों से रह रहे यहूदी परिवार से आपकी भेंट कराई. RGKar पीड़िता की मां की राजनीतिक लड़ाई आपको दिखाई. और आपने इन तमाम रिपोर्ट्स को खूब सराहा. प्रेम दिया. और इसका ही नतीज़ा है कि हम YouTube पर अप्रैल महीने में 100 मिलियन व्यूज़ का आँकड़ा पार कर पाए. News Pinch आपसे है, आपका है और हमेशा रहेगा.
जमीं पर दिखेंगे, फलक तक पूछेंगे.
#NewsPinch #WestBengal #Assam #Elections2026 #GroundReport @Abhinav_Pan@Saurabh_Pinch
मदद की अपील हाथ जोड़कर.
गाजियाबाद की झुग्गी में कल आपने आग की खबर सुनी होगी. सैंकड़ों घर खाक हो गए हैं. लोगों के पास एक जोड़ी कपड़े तक नहीं बचे हैं. छोटे छोटे बच्चे हैं बिना छत के.
ऊपर से भरी बारिश तूफ़ान वाला मौसम है. जिससे जो मदद हो सके करें इनकी यहाँ आकर.
@dm_ghaziabad@UPGovt@myogioffice इंसानियत के नाते ही सही कुछ करें🙏🏼
'सिलिंडर, किराया, School Fees...' Noida में जकड़े UP, Bihar के मजदूरों को कौन बचाएगा? लोगों के दावे सन्न कर गए...
देखिए @Saurabh_Pinch की पूरी रिपोर्ट -
https://t.co/Sr7zHNc7n2
Noida से Ground Report.
मज़दूर क्यों उतरे सड़क पर?
बाक़ी सवाल नेता, अधिकारी या किसी भी ताक़तवर जगह बैठे व्यक्ति से पूछो चाहे वो किसी प्राइवेट कंपनी का मैनेजर ही क्यों हो ना हो. किसी को पसंद नहीं. पर जवाब तो देना पड़ेगा✌🏼
असम के प्यारे बच्चे Bihu की तैयारी में लगे हैं…
बहुत अच्छा लगा कि यहां कैसे अपनी संस्कृति को अगली पीढ़ी को सौंपा जा रहा है…
Bihu को समझना है तो ये वीडियो देखें-
https://t.co/mmSISiq6mR
#Assam#Bihu
Assam पहुंच गए हैं मित्रों. डिब्रूगढ़ का मौसम शानदार है. साफ़ सुथरी हवा में सांस लेने का सुख. पूछो मत, दिल्ली नोएडा वाले बेहतर समझेंगे.
कवरेज के लिए कोई सुझाव हो तो ज़रूर बताएं😃✌🏼
#Assam#Dibrugarh
आपका अपना न्यूज़ पिंच फिर से ग्राउंड पर. जनता के मुद्दे, जनता के लिए, जनता से जानेंगे.
असम से लेकर आसनसोल तक, दमदम से लेकर दिसपुर तक.
@Saurabh_Pinch रवाना हो रहे हैं असम के लिए और @Abhinav_Pan निकल रहे हैं पश्चिम बंगाल के लिए.
बिहार की तरह ही ताबड़तोड़- बेजोड़ रिपोर्ट्स की झड़ी लगने वाली है...तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि ख़बरों का मौसम सुहाना होने वाला है.
न्यूज़ पिंच को X, Instagram, YouTube और Facebook पर Subscribe और Follow कीजिए और दोस्तों से भी करवाइए.
और हां, आपकी नज़र में कोई स्टोरी आइडिया या लोकल लीड हो तो हमें लिख भेजिए, हमारा पता है: [email protected]
शुक्रिया! जल्दी मिलेंगे.
#NewsPinch #Assam #WestBengal