लो जी, पूरा हुआ CJP प्रोटेस्ट।
सड़क पर आवाज़ भी उठ गई, गुस्सा भी दिख गया। अब काबिल���यत भी दिखाइए।
क्योंकि यह एक तथ्य है—भविष्य सड़कों पर नहीं, पढ़ाई की मेज़ पर बनता है।
इसलिए अब इधर-उधर देखे बिना, कैमरे बंद कीजिए, सीधे घर जाइए और किताबें खोलिए।
क्योंकि इस देश को वायरल चेहरे नहीं, काबिल डॉक्टर चाहिए।
आंदोलन की असली जीत तब होगी, जब अगली मेरिट लिस्ट में आपका नाम होगा, न कि अगले वायरल वीडियो में।
जो सच में डॉक्टर बनना चाहते हैं, वे पढ़ेंगे... बाकी लोग अगला हैशटैग ढूंढ़ लेंगे।
#cjp #jantermanter #delhi #modi #daharmendrapradhan
ग्रीस से जर्मनी जा रही 30 हजार फीट की ��ंचाई पर उड़ रहे विमान की खिड़की अचानक टूट गई और एक 61 वर्षीय यात्री का सिर व कंधे बाहर निकल गए। सीट बेल्ट, पत्नी की सूझबूझ और अन्य यात्रियों की मदद से उसकी जान बच गई। समय पर रायनएयर की इस उड़ान को सुरक्षित वापस उतारा गया। हादसे की जांच जारी है।
#Ryanair #Athens #greece
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय अमायरा की मौत के 7 महीने बाद सामने आए नए CCTV वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का दावा है कि वीडियो में अमायरा कई बार टीचर के पास जाकर अपनी परेशानी बताने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिवार ने पुलिस की चार्जशीट पर भी सवाल उठाए हैं। 1 नवंबर 2025 को इसी स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अमायरा की मौ��� हो गई थी।
क्या यह सिर्फ एक बच्ची की मौत का मामला है, या स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, संवेदनशीलता और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल? #neerjamodischool #Amairasucidecase
#jaipur
कितनी बार उस 13 साल की मासूम ने "मुझे बचा लो..." कहा होगा? कितनी बार रोई होगी, चीखी होगी, दरवाज़े की ओर उम्मीद से देखा होगा कि कोई आएगा, कोई उसे इस नर्क से बाहर निकालेगा।
अगर सचमुच उसके आसपास लोग थे और फिर भी किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया, तो सवाल सिर्फ़ अपराधियों पर नहीं, हम सब पर भी है। दरिंदगी करने वाले अपराधी हैं, लेकिन किसी मासूम की चीख सुनकर भी खामोश रह जाना क्या कम अ��राध है?
हम कैसा समाज बना रहे हैं, जहाँ एक बच्ची की चीखें दीवारों से टकराकर लौट आती हैं, लेकिन किसी की इंसानियत नहीं जागती?
#shriganganagarrape #rajasthan
#justiceforwomen
दर्दनाक हादसा।
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत। मरने वालों में अधिकांश छात्र हैं। कई छात्र जान बचाने के लिए इमारत से कूदे। धू धू कर जली बिल्डिंग। पूरे देश को झकझोर देने वाली घटना।
#LucknowFire#Aliganj#CoachingCenterFire
ऐसे लोगों पर क्या ��ार्रवाई होनी चाहिए? जयपुर में ots पुलिया स्थित विद्याश्रम स्कूल के पास ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई। जिसे देख कर आपका ख़ून खोल जाएगा। क्या कहेगी जनता?
#awarness #governmentofrajasthan #jaipur