आज Rashtriya Loktantrik Party के कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय में मूर्खों के राजा मूर्खाधीश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के बड़बोले प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal
मर्यादित आचरण और संस्कारों की नसीहत देने वाले BJP के प्रदेश अध्यक्ष @madanrrathore ,आखिरकार
विधायक निधि के एवज में 40% कमीशन खाने वाले अपनी ही पार्टी के विधायक की ढाल बनकर क्यों खड़े हो गए ? क्या कमीशनखोर विधायक को बचाने के लिए उसका पक्ष लेकर खड़े होना ही आपके और आपकी पार्टी के संस्कार है मदन जी ?
“हनुमान बेनीवाल पे तेजाजी की कृपा है कि सुप्रीम कोर्ट से भी एसआई (SI) भर्ती को रद्द कराके 600 फर्जी थानेदारों को, 600 लुटेरों को घर भिजवा दिया। मेरी एक आदत है, जिसके पीछे पड़ता हूं, उसको दिन में तारे दिखा देता हूं।”
“हनुमान बेनीवाल पे तेजाजी की कृपा है कि सुप्रीम कोर्ट से भी एसआई (SI) भर्ती को रद्द कराके 600 फर्जी थानेदारों को, 600 लुटेरों को घर भिजवा दिया। मेरी एक आदत है, जिसके पीछे पड़ता हूं, उसको दिन में तारे दिखा देता हूं।”
कल प्रधानमंत्री श्री @narendramodi अजमेर (राजस्थान) आ रहे है,मैं श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने पेपर लीक से जुड़े मामलों में माफियाओं को पाताल से निकालकर उन्हें सजा दिलाने का जो वादा किया था, उस वादे का आज तक क्या हुआ? भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात आपने की मगर आप और आपकी सरकार अपने वादे पर आज तक पूर्ण रूप से खरा नहीं उतर पाई ।
राजस्थान में बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। युवाओं का विश्वास इस व्यवस्था से उठ गया,ऐसे में युवाओं ने आपके दल की सरकार पर भरोसा करके BJP को सत्ता में बैठाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने को लेकर बड़े आश्वासन आपने दिए मगर किसी भी वादे को निभाया नहीं गया |
कल जहां सभा करेंगे, उस सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का मुख्यालय है, मैं सरकार के दोगलेपन का एक बड़ा उदाहरण आपको देना चाहता हूं कि S.I. भर्ती में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ, कई लोग गिरफ्तार हुए मगर उस भर्ती को यथावत रखने के लिए आपकी राजस्थान सरकार रात - दिन एक करके बैठी है ऐसे में BJP की जो दोगली नीति जनता के सामने उजागर हुई ,एक दूसरा उदाहरण देना चाहूंगा कि आपने कई बार सार्वजनिक सभाओं में कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा मगर राजस्थान के तीन विधायकों का विधायक कोष की स्वीकृति के एवज में रिश्वत लेने से जुड़ा प्रकरण जनता के सामने सार्वजनिक हुआ,इससे पहले एक विधायक को ACB ने रिश्वत से जुड़े मामले में ही पकड़ा,इस पूरे मामले में एक विधायक आपकी पार्टी का भी था मगर इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्टिंग में रिश्वत लेते सामने आए बीजेपी के उस विधायक के पक्ष में सीना तानकर खड़े हो गए
इसलिए राजस्थान का युवा और राजस्थान की जनता आपसे पुनः पूछ रही है कि -
1.राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामलों में मगरमच्छों पर सख्त और समयबद्ध कार्रवाई कब सुनिश्चित होगी ?
2. राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर स्पष्ट रोडमैप कब दिया जाएगा ?
3.ऐसे भ्रष्ट विधायकों पर कब कार्यवाही होगी जिनका भ्रष्ट आचरण जनता के सामने उजागर हो गया है ?
4. राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती -2021 (S.I. भर्ती 2021) को लेकर केंद्र सरकार का क्या स्टैंड है ?
युवाओं का भविष्य केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा |
@PMOIndia
#मोदी_पर्ची_वापिस_लो
जिस तरह विगत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आरक्षण के साथ खिलवाड़ करके भर्तियों में ओबीसी सहित अन्य आरक्षित वर्गों के युवाओं के साथ अन्याय किया गया ,अब राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के नेतृत्व वाली BJP सरकार भी उसी तर्ज पर भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है,सरकार द्वारा आरक्षण के साथ खिलवाड़ करना संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन है | LDC भर्ती इसका बड़ा उदाहरण है | मेरे संज्ञान में यह भी आया है कि वनपाल,चतुर्थ श्रेणी सहित भर्तियों में भी आरक्षण से जुड़े प्रावधान व नियमों की अनदेखी करके सरकार आरक्षित वर्गों के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है | मैं मुख्यमंत्री जी को याद दिलाना चाहता हूं कि अविलंब भर्तियों में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों से जुड़े मामले में संज्ञान लेकर विसंगतियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए OBC के साथ SC,ST व MBC वर्ग के युवाओं के साथ न्याय करें |
किसी भी भर्ती में आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
@RajCMO