एक समय था जब अपना घर सिर्फ एक सपना लगता था, लेकिन अब यह सपना हकीकत बन रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से हजारों परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आशियाना मिल रहा है।
अपना घर सिर्फ चार दीवारें न���ीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य, सुरक्षा और खुशियों की नई शुरुआत है।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
सपनों का घर अब हकीकत बन रहा है
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से हर परिवार को पक्का और सुरक्षित घर पाने का अवसर मिल रहा है। यह योजना न केवल छत देती है, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करती है।
सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचती है, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनती है। साथ ही, महिलाओं को स्वामित्व में प्राथमिकता देकर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।
https://t.co/CI3lYSkEwS पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाना सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी से दूरी भी है।
एक जागरूक नागरिक वही है, जो खुद स्वच्छता अपनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
आइए, स्वच्छता महाअभियान-2026 में सहभागी बनें और अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर ���नाएं।
#4BinPratidin
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
घर की स्वच्छता के साथ अब जरूरी है सही कचरा प्रबंधन की समझ।
गीला कचरा हरे डस्टबिन में, सूखा नीले में, सैनिटरी लाल में और हानिकारक कचरा काले डस्टबिन में डालें।
सही सेग्रीगेशन अपनाएं, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने में अपना योगदान दें।
#4BinPratidin#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के ���स महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्व��ंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 अगस्त 2025 को देश भर से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के चुनिंदा चयनित हितग्राहियों के लिए अपने गरिमामय आतिथ्य में भोज (At home reception ) का आयोजन किया गया है।
��ह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा जिला जशपुर से योजना में लाभान्वित हितग्राही- हमारी बहन श्रीमती सुमन तिर्की जी को राष्ट्रपति भवन से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
राज्य द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी के साथ कल दिनांक 14/08/2025 को श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके पति श्री आनंद तिर्की ���ी हवाई मार्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आज मेरे निवास में बहन सुमन तिर्की जी मुझसे मिली और बताया कि कैसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें घर मिला, उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिला, हर माह मुफ्त में राशन और विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि से उनके जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आया और ��न्हें अपना स्वयं का आवास होने का गौरव प्राप्त हुआ। पेशे से राज मिस्त्री होने से दूसरों का घर बनाते-बनाते आदरणीय मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं से उन्होंने कैसे अपना आवास बनाया इसकी भी जानकारी मुझे दी।
छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
@rashtrapatibhvn
@PMAYUrban @MoHUAIndia @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
@UrbanCGOfficial