3rd grade वाले इंसान नहीं है क्या या उनका परिवार नहीं है। कैसा लगता होगा जब सारे घर चले जाए और ३rd ग्रेड का ना हो। सरकार में बैठे लोगों का कोई दीन ईमान नहीं होता, इनको वोट चाहिए तब तो पैरों में गिर जाते है और जब सरकार बन जाए तब भगवान बन जाते है।@madandilawar@BhajanlalBjp
महवा दौसा से भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा जी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा और शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी को को पत्र लिखकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर की मांग रखी।
सरकार को इन शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर विचार करना चाहिए।
महवा विधायक श्री राजेन्द्र मीणा जी की प्रदेश के
तृतीय श्रेणी शिक्षको के तबादले की मांग का शिक्षक संघ @RESTARajasthan पुरजोर समर्थन एवं स्वागत करता है। वर्षों से तबादले के लिए परेशान प्रदेश के लाखों तृतीय श्रेणी शिक्षको की तबादले की मांग को सरकार को सुनना चाहिए एवं अतिशीघ्र तबादले शुरू कर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। #3rdग्रेड_शिक्षक_तबादला_करो
@RajendrMahwaBJP@me_moharsingh@BhajanlalBjp@drkirodilalBJP@madandilawar@madandilawar
रोज ट्रांसफर की लिस्ट देखकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भी मन ही मन में उदासी महसूस होती हैं, सरकार की मायूसी सिस्टम को भी गाली देकर शांत होते हैं, अभी नियुक्त हुए शिक्षकों के ट्रांसफर हो गए लेकिन थर्ड ग्रेड 10 साल से भी ज्यादा समय से एक जगह बैठे हैं
@BhajanlalBjp@madandilawar
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
एवं माननीय शिक्षा मंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार, जयपुर।
विषय: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के न्यायसंगत तबादले करने एवं स्वैच्छिक वरिष्ठता त्याग शपथ पत्र स्वीकार करने के संबंध में।
महोदय,
सविनय नम्र निवेदन है कि राज्य के हजारों तृतीय श्रेणी शिक्षक पिछले कई वर्षों से अपने गृह जिलों से दूर डार्क जोन और दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से ट्रांसफर न होने के कारण ये शिक्षक मानसिक, शारीरिक और पारिवारिक रूप से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
शिक्षक अपनी इस जायज मांग के लिए अपनी संचित वरिष्ठता (सीनियरिटी) को भी त्यागने के लिए तैयार हैं और इसके लिए कानूनी शपथ पत्र देने को भी प्रस्तुत हैं। सरकार की ओर से बार-बार परीक्षाओं, आचार संहिता या चुनावों का हवाला देकर इस प्रक्रिया को टाल दिया जाता है, जिससे शिक्षकों में भारी निराशा है।
अतः सरकार से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि अपनी हठधर्मिता को छोड़कर इन राष्ट्र निर्माताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं। शिक्षकों के इस स्वैच्छिक वरिष्ठता त्याग के विकल्प को स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू की जाए।
विनीत:
समस्त पीड़ित तृतीय श्रेणी शिक्षक, राजस्थान।
•#थर्ड_ग्रेड_शिक्षक_तबादले
•#3rdGradeTeacherTransfer
•#SeniorityTyagShapathPatra
•#RajasthanTeacherTransfer
•#CMORajasthan
•#EducationMinisterRajasthan
•#न्याय_दो_सरकार
•#शिक्षकों_का_दर्द_सुनो
@Bhajanlalofc@BhajanlalBjp@madanrrathore@madandilawar@RSSRashtriya@educationnagari@VinodGarhwal001@DrRanjeetMeena@saten_08
वरिष्ठता की आड़ में ट्रांसफर रोकना बंद करे सरकार! जब द्वितीय श्रेणी के लिए नियम हैं,तो तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए रास्ता क्यों नहीं निकाला जा रहा? 1-2 इंक्रीमेंट ले लो,लेकिन ट्रांसफर करो!
#वरिष्ठता_का_नाटक_बंद_करो#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_मांगे_ट्रांसफर
वरिष्ठता विलोपन को हम भी तैयार, तबादले खोलें - तृतीय श्रेणी शिक्षक
😔 तृतीय श्रेणी संघर्ष समिति की मांग: "हम घर जाना चाहते हैं, जब वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले हो रहे हैं तो हमारे क्यों नहीं? हम वरिष्ठता छोड़ने को भी तैयार हैं, बस ट्रांसफर पोर्टल खोला जाए।"