राय
सलाह
मंत्रणा
सम्मति
मशवरा
परामर्श
विचार-विमर्श
संयुक्त निर्णय
सामूहिक बैठक
ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं हैं।तभी बार-बार देश पर मनमानी भरे फ़ैसले थोपे जा रहे हैं,जिससे देश की ऊर्जा व जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में ही बर्बाद हो रही है।
8 साल से घोषित स्मार्ट सिटी अलीगढ़ में खुले नाले में स्कूटी समेत गिरकर चोटिल हुई पुलिसवाले की पत्नी से जब पूछा गया कि अलीगढ़ तो स्मार्ट सिटी घोषित है तो उन्होंने कहा ये नगर निगम की लापरवाही है और किस नजर से आपको ये शहर स्मार्ट सिटी लग रहा ?
भाजपा ने सिर्फ जनता को गुमराह किया है!
देश की सुरक्षा कोई अल्पकालिक या अनौपचारिक विषय नहीं है, ये अति गंभीर व दीर्घकालिक नीति की अपेक्षा करती है। सैन्य भर्ती को लेकर जो ख़ानापूर्ति करनेवाला लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा।
‘अग्निपथ’ से पथ पर अग्नि न हो।
देश के भावी सैन्य बलों पर बल का दुरुपयोग करके भाजपा सरकार युवाओं का मनोबल गिरा रही है। ‘भारत माता’ का उद्घोष झूठे दिखावे का नहीं; सच्ची देशभक्ति का प्रतीक होना चाहिए।
सेना का ठेकेदारीकरण देश और सच्चे देश भक्त युवाओं के लिए विश्वासघात के समान है।
फ़ौज आउटसोर्स का विषय नहीं है।
#आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव।
आज़मगढ़ की महान जनता से अपील है की अपने लोकप्रिय प्रत्याशी आदरणीय धर्मेंद्र यादव जी को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर भारी मतों विजयी बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी के हाथों को मजबूत करे।
नदियाँ जल के साथ परंपराओं का प्रवाह भी निरंतर रखती हैं। नदियों को बचाना सरकारों का पर्यावरणीय दायित्व होता है। अब जब नदियाँ सूखेंगी तो रीति-रिवाज कैसे निरंतर रहेंगे, लोग सूखी नदी की रेत में ही प्रतीकात्मक स्नान करने पर बाध्य होंगे।
भाजपा सरकार जागे और रीति को रेत होने से बचाए!
सामाजिक न्याय के योद्धा,गरीबों के मसीहा,दबे-कुचले,दलित,पिछड़ो,अल्पसंख्यकों के आवाज़,सामन्तवाद के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वाले,मण्डल कमीशन के महानायक,भारत के नेल्सन मंडेला,परम आदरणीय लालू यादव जी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उनके स्वास्थ्य जीवन एवं दीर्घायु की कामना।
विदेशों की तर्ज पर यूपी की जनता के स्वास्थ्य ,बढ़ते ट्रैफिक और साइकिल यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर पिछली सपा सरकार में बेहतरीन साइकिल ट्रैक का निर्माण जनहित में किया गया था,
भाजपा शासित योगीजी की सरकार खुद तो कुछ बनवा ना सकी ,राजनैतिक द्वेश्वश बने बनाए साइकिल ट्रैक तोड़ रही!
तीन साल का विकास👇
अरहर दाल
जून 2019 जून 2022
83 रुपए -----24%----- 103 रुपए
आटा
जून 2019 जून 2022
28 रुपए -----21%----- 34 रुपए
सरसों तेल
जून 2019 जून 2022
109 रुपए -----67%----- 183 रुपए
आज़मगढ़ लोकसभा की मेहनगर विधानसभा में ज़िलाध्यक्ष श्री हवलदार यादव पूर्व मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक श्री डा० संग्राम यादव विधायक श्रीमती पूजा सरोज व समाजवादी पार्टी गठबंधन के वरिष्ठ साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ …..
भाजपा तो पिछड़ा विरोधी है ही ,भाजपा तो लोहिया जी के समाजवाद के सिद्धांत को विरोधी है ही ,
अब भाजपा की संगत में फंसकर मंत्री संजय निषाद भी पिछड़ा विरोधी हो गए ?
सदैव पिछड़ों की आवाज उठाने वाले ,पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले डॉ राम मनोहर लोहिया जी की मूर्ति का ढका जाना शर्मनाक है!
भाजपा किसी ‘नैतिक-सलाहकार’ की सेवा लेकर अपने हर नेता, प्रवक्ता व कार्यकर्ता को समझाए कि ऐसा कुछ न बोलो जिससे देश का अमन-चैन बिगड़े व दुनिया में देश की छवि धूमिल हो।
साथ ही भाजपा को अपने दल व संगठन में पदोन्नति का ये मानक भी बदलना पड़ेगा कि जो जितना बुरा बोलेगा,वो उतना ऊपर जाएगा!