मोदी सरकार की योजनाएं बन रहीं किसानों के लिए वरदान!
सुनिए, नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और किसानों के बीच दिलचस्प संवाद।
‘एकात्म मानव दर्शन’ के प्रणेता एवं ‘अंत्योदय’ के मंत्रद्रष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली एवं भाजपा संसदीय कार्यालय, संविधान सदन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट ने आज एक बड़ा निर्णय लिया है—10 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का उत्पादकता-लिंक्ड बोनस (PLB) के रूप में ₹1865.68 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
हमारे समर्पित रेलवे कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह निर्णय न सिर्फ रेलवे परिवार को आर्थिक सहयोग देगा, बल्कि उन्हें आगे भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करेगा।
#CabinetDecisions
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष पर कमल संदेश द्वारा प्रकाशित विशेषांक तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में लागू किए गए #NextGenGST रिफॉर्म्स पर आधारित अंक भेंट किया तथा जीएसटी सुधारों तथा अर्थव्यवस्था में पिछले ग्यारह वर्षों में हुए अद्भुत परिवर्तन पर उनसे चर्चा हुई।
@DrJitendraSingh
From Dilli to Mumbai, भारत की Gen Z ने साफ़ कह दिया है — नाकाम नेताओं और विरासत में मिले हक़दार राजवंशियों से वे अब नहीं बहकेंगे।
यह नई पीढ़ी योग्यता (merit), मेहनत और उज्ज्वल भविष्य के सपनों पर विश्वास करती है, और वे सभी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कटिबद्ध है। यही है नए भारत का संकल्प!
बड़ा बनने के लिए जरूरी नहीं कि चांदी की चम्मच लेकर ही पैदा हुआ जाए...
कठारे परिश्रम, मजबूत इरादे और सच्ची लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जीवन इसकी सबसे बड़ी मिसाल है, क्योंकि यूँ ही कोई मोदी नहीं बन जाता है।
श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि समाज की जड़ों से उठे हुए एक नेता के रूप में आपका विवेक और प्रशासन के प्रति आपका गहन ज्ञान हमारी संसदीय लोकतंत्र की श्रेष्ठता को सामने लाने और वंचित वर्ग की सेवा करने में सहायक होगा।
राज्यसभा की गरिमा के संरक्षक के रूप में आपकी इस यात्रा के लिए मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
@CPRGuv@VPIndia
हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ #HarGharTiranga अभियान विगत 3 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की एक जन-क्रांति बन चुका है।
हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ न केवल आज़ादी की गाथा है, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी है। आइए इस गौरवशाली अभियान में भाग लें। अपने घर, कार्यालय, दुकानों और वाहनों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त करें।
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर https://t.co/C7oISrHUgU पर अवश्य साझा करें और इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं।
भाजपा संसदीय कार्यालय में अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा जी का स्वागत किया, उन्हें महारानी अहिल्याबाई होलकर पर प्रकाशित कमल संदेश विशेषांक भेंट किया एवं उनसे जनजाति समाज पर प्रकाशित एक रिपोर्ट प्राप्त की।
@AshaLakra79
Another nation, another accolade, and the applause echoes louder!
Brazil’s President @LulaOficial honors Prime Minister Shri @narendramodi ji with the prestigious ‘Grand Collar of the National Order of the Southern Cross,’ Brazil’s highest civilian award. 🇮🇳🤝🇧🇷
यशस्वी प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री @NarendraModi जी को ट्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "The Order of the Republic of Trinidad and Tobago" से सम्मानित किया जाना हर भारतीय के लिए अपार गर्व का क्षण है।
यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व की स्वीकृति है, बल्कि भारत और ट्रिनिदाद-टोबैगो के बीच दिनों-दिन प्रगाढ़ होते संबंधों की भी प्रतीकात्मक पुष्टि है।
विश्व मंच पर भारत की बढ़ती साख और प्रभाव का यह सम्मान जीवंत प्रमाण है — एक नया यश, एक नई प्रेरणा।
#ModiInTrinidad 🇮🇳🤝🇹🇹
माँ भारती के अमर सपूत, महान राष्ट्रभक्त एवं शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु उनका बलिदान हम सभी के लिए पाथेय है।