भारत छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर जापान (14 स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य) और चीन (11 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
#Athletics
https://t.co/IorlfhAGG0
प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक @Parvindabas और @preetijhangiani ने घोषणा की है कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम को लीग के उद्घाटन संस्करण के आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है।
#ProPanjaLeague
https://t.co/0iBQOHLyLy
युवा भारतीय शटलर प्रियांशु राजावत ने सिंगापुर ओपन 2023 में मंगलवार को बड़ा उलटफेर करते हुए जापान के कांता सुनेयामा को हरा दिया, जबकि भारत के शीर्ष शटलर एचएस प्रणय और पीवी सिंधु हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
#SingaporeOpenSuper750
https://t.co/ZFozoWeo0g
भारत के सुनील कुमार ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डेकाथलॉन में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ सुनील एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के डेकाथलॉन में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
#Athletics
https://t.co/gAoiJq67m8
भारतीय महिला टीम ने जापान के काकामीगहारा में चल रहे जूनियर एशिया कप के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-2 से ड्रॉ खेलने में सफल रही।
#HockeyIndia | #AsiaCup2023
https://t.co/jWCAyG4hfi
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने ‘स्वैच्छिक आयु सुधार योजना' (वीएआरएस) की शुरुआत के साथ पंजीकृत खिलाड़ियों के रिकॉर्ड में उम्र की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
#BadmintonIndia
https://t.co/oPIpkTSjgi
एशियाई खेलों की गत चैंपियन राही सरनोबत ने भोपाल में चल रही 21वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला 25 मीटर पिस्टल का खिताब जीता।
#Shooting
https://t.co/as8Udf8tLY
धनुष श्रीकांत ने सोमवार को जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ निशानेबाजी जूनियर विश्व कप प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीत दर्ज करके भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
#ISSFJuniorWorldCup
https://t.co/O7vVI5OVLF
गोला फेंक खिलाड़ी सिद्धार्थ चौधरी ने सोमवार को यहां एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19.52 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
#Athletics
https://t.co/FER8B5qocu
भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने इससे पीछे हटने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि इंसाफ मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
#WrestlersProtest
https://t.co/0W1wMVr2sN
गत चैम्पियन पीवी सिंधु थाईलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद मंगलवार से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के जरिये वापसी की कोशिश करेंगी जबकि फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय जीत की लय कायम रखना चाहेंगे।
#SinagporeOpen
https://t.co/PVpazUtyrm
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने सोमवार को जापान के काकामीगहारा में महिला जूनियर एशिया कप 2023 के अपने दूसरे गेम में मलेशिया को 2-1 से हरा दिया।
#HockeyIndia | #AsiaCup2023
https://t.co/N00JRqGxEE
भारतीय निशानेबाज गौतमी भनोट और अभिनव शॉ की जोड़ी ने रविवार को आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
#ISSF
https://t.co/WkVbgZaurA
भारत के शीर्ष धावक अमलान बोरगोहेन ने बेल्जियम के मेर्कसेम में फ्लैंडर्स कप एथलेटिक्स मीट में 100 और 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
#Athletics
https://t.co/WS4qwhdOYj
रेजोआना हीना मलिक और भरतप्रीत सिंह ने रविवार को एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला 400 मीटर रेस और पुरुष चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किये जिससे भारतीय अभियान की शानदार शुरुआत हुई।
#Athletics
https://t.co/unlMMu1OM9
मनीषा ने शनिवार को किर्गिस्तान में जारी बिश्केक रैंकिंग सीरीज 2023 में स्वर्ण पदक जीता जबकि रीतिका तीन पहलवानों की स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहीं और सरिता मोर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा । #WrestleBishkek https://t.co/6zA2B3eXCz
भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को लन्दन में खेले गए एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मुकाबले में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त देकर एक बोनस अंक हासिल किया।
#HockeyIndia | #FIHProLeague
https://t.co/fk8KGBN6ye
थाईलैंड के बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई जब लक्ष्य सेन पुरूष एकल सेमीफाइनल में शनिवार को थाईलैंड के दूसरी वरीयता प्राप्त कुंलावुत विदितसर्न से हारकर बाहर हो गए।
#ThailandOpen2023
https://t.co/rXqxOz4Nti