जंतर मंतर समेत पूरे कनॉट प्लेस एरिया में इंटरनेट सेवा भी बहाल की गई।
पिछले 4 - 5 दिनों से विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं रोक दी थी।
जिसके चलते प्रदर्शनकारियों और आम लोगों के साथ साथ स्थानीय व्यापारियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
#JantarMantar
दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरती है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुले तो दखल देंगे।
#Delhi#SupremeCourt#MetroStation
NEET UG 2026 में AIR-1 रैंक हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने कहा कि विरोध और असहमति लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा है।
हम बस यही उम्मीद करते हैं कि सिस्टम बेहतर हो।
#NEETUG
गृह मंत्रालय ने आज सुबह दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा को हटा दिया।
उनकी जगह 1994 बैच के AGMUT काडर के IPS अधिकारी अनुराग कुमार को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
गोलछा को हटाए जाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
#Delhi
राम मंदिर दान चोरी के बीच चढ़ावा प्रकरण में एक और मामला सामने आया है।
दान की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
इसके चलते गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मी ही काम पर रहे।
बताया जा रहा है कि इससे गणना का काम प्रभावित हो रहा है।
#राम_मन्दिर_चंदा_चोरी
केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को उसके प्रस्तावित यूजरनेम फीचर के बारे मे भेजे गए नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन और दिए हैं।
मेटा की इस कंपनी ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि
जब तक बातचीत पूरी नहीं हो जाती है।
तब तक वह भारत में यह फीचर लॉन्च नहीं करेंगे।
#META#WHATSAPP