माँ के साथ हमारे देश के संसदीय कार्य मंत्री माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी आदरणीया श्रीमती पाना देवी जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जो सबसे मूल्यवान सीख आज उनसे सीखने को मिली वह यह थी कि जीवन भौतिकता से परे जब दिव्य और अलौकिक संबंधों के
जीवन बचाने के प्रयास में पूरी मानवता जुटी हुई है। हमें हमारे पढ़े हुए ज्ञान का और विज्ञान का सहारा है पर इस सब से परे एक दुनिया और है जिसे जीवन की रक्षा के लिए केवल प्रकृति का और हम मनुष्यों का सहारा है और वो दुनिया है पशु-पक्षियों की दुनिया।
"शबरी" एक ऐसा नाम जिसके साथ पवित्रता, शुद्धता और सहजता स्वाभाविक रूप से ही जुड़ी है हमें सदैव गौरव की अनुभूति देता है। आज हमारे शबरी ऑर्गेनिक कृषि एवं डेयरी फार्म के डिजिटल प्लेटफार्म https://t.co/zAQjriy1Iw वेबसाइट उद्घाटन किया।
बचपन में गर्मी और सर्दी की छुट्टियों में परिवार के हम सारे बच्चे चाचा और चाची के पास गांव पहुंच जाने की जल्दी में रहते थे। खुशी इस बात की है की आज भी हमारी गांव के घर जाने की ललक और उनके दुलार में कोई फर्क नहीं आया है।
मेरा ससुराल शफीपुरा मेरे लिए केवल इसलिए विशिष्ट नहीं है कि वह मेरा ससुराल गांव है, बल्कि वह इसलिए मेरे हृदय में सर्वोच्च स्थान रखता है कि इस गांव ने मुझे आगे बढ़ने का वो हौंसला दिया है जो संभवतः किसी गांव ने आज तक अपने गांव की किसी बहु को न दिया हो। #Bamanwas#SawaiMadhopur
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भूमिका आज हमारे सामने हमेशा से कुछ अधिक महत्वपूर्ण है। विश्व भर में स्वास्थ्य आज पहली प्राथमिकता है और वक्त हमें यह सिखा रहा है कि यही भविष्य में भी हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहनी चाहिए।
योग भारत की प्राचीनतम अनमोल धरोहर है। विश्व स्वास्थ्य और मानवता के कल्याण के लिए भारत ने इस ज्ञान को प्रारंभ से ही पेटेंट मुक्त रखा है। ये हमारी "वसुधैव कुटुंबकम्" की भावना ही है की हमारा देश "एक विश्व ,एक स्वास्थ्य"
#InternationalDayOfYoga#YogaForWellness#YogaDay#YogaForAll
जीवन में पिता की भूमिका पल पल बदलती रहती है। वह शरीर के भीतर बेशक अपने बच्चे के शरीर को नहीं पालता लेकिन अपने हृदय में अपने बच्चे के व्यक्तित्व का और उसके भविष्य का उसके जन्म से पहले वही सृजन करता है।
मेरे पिता एक अत्यंत सरल व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। अपनी इसी सरलता के द्वारा उन्होंने हमें जीवन के सबसे जटिल रास्तों पर आगे बढ़ने की शिक्षा बहुत सहजता से दी। पिता पालन पोषण में माता के पीछे खड़ा दिखता है।
#FathersDay#FathersDay2021
हम सामान, धन और घरों को सहेजते हुए जीवन बिता देते हैं, जबकि सहेजने चाहिए अपने रिश्ते, अपनी भावनाएं और अपनी जड़ें।
इतवार को छुट्टी के दिन बच्चों का साथ मिला तो सोचा हमारे गांव शफीपुरा जा कर अपनों से मिल आएं।
सवाई माधोसिंह के द्वारा बसाया गया हमारा सवाई माधोपुर राव हम्मीर की शौर्य गाथा की गौरवानुभूती एवं अरावली पर्वतमाला के मुकुट से सुशोभित है। रणथंभौर नेशनल पार्क की सुंदरता के कारण विश्व मानचित्र पर #सवाईमाधोपुर की विशेष पहचान है।
#Jaipur: रेल यात्री सावधान, खुश खबरी...
दौसा-गंगापुर रेल लाइन पर जून 21 तक दौड़ेगी रेल, दौसा सांसद @JaskaurBJP ने किया आज ये बड़ा दावा, कहा-'हर हाल में दौड़ा देंगे इस पर रेलगाड़ी', दो दशक से काम चल रहा इस प्रोजेक्ट पर...
#RajasthanWithFirstIndia
भाईदूज का त्यौहार भाई बहन के प्रगाढ़ रिश्ते की गहन अनुभूतियों का उत्सव मनाने की परंपरा का दिन है। भाई के रिश्ते को कोख नहीं अपितु कर्म निर्धारित करते हैं। जो बहन की रक्षार्थ, हितार्थ और उसके कल्याण के लिए सोचे वही सच्चे अर्थों में भाई कहलाता है। #Diwali#Deepavali#BhaiDooj
भगवान श्री कृष्ण ने एक दिन सर्व साधारण की इंद्र देव के प्रकोप से रक्षा के लिए गिरिराज, गोवर्धन को अंगुली पर उठाया था और गिरधर कहलाए। हर भला काम अनंत काल तक एक नाम दे जाता है। गिरधर, गोपाल, मुरलीधर से प्रार्थना है कि वे हम सभी की सदैव रक्षा करें।